जानें क्या खाती हैं Shilpa Shetty, जिससे 50 की उम्र में भी दिखती हैं ग्लोइंग और फिट

Shilpa Shetty Fitness Secret: 50 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और ग्लो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। उनका राज है बैलेंस्ड डाइट और सादगी भरी खाने की आदतें। खाने की शौकीन होने के बावजूद वह सही समय पर हेल्दी फूड चुनती हैं। शिल्पा की इस डाइट को अपनाकर आप भी फिट रह सकती हैं

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
Shilpa Shetty Fitness Secret: शिल्पा शेट्टी अपने दिन की शुरुआत नोनी जूस और गुनगुने पानी से करती हैं

बॉलीवुड में ग्लैमर और फिटनेस का नाम आते ही शिल्पा शेट्टी सबसे आगे नजर आती हैं। इस साल वो 50 साल की हो गईं इसके बावजूद उनकी एनर्जी, स्किन ग्लो और परफेक्ट फिजिक देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शिल्पा का मानना है कि फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने से नहीं आती। बल्कि खाने-पीने की सही आदतों से भी आती है। खाने की शौकीन होने के बावजूद वो सादगी से भरे और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करती हैं, जो उन्हें हेल्दी और एक्टिव बनाए रखता है। उनका डाइट सीक्रेट ये है कि वो खाने से परहेज नहीं करतीं, बल्कि सही मात्रा और सही समय पर हेल्दी ऑप्शन चुनती हैं।

शुगर की जगह नैचुरल स्वीटनर, घर का सादा खाना और सुपरफूड्स का सही कॉम्बिनेशन यही उनका असली फॉर्मूला है। उनकी ये आदतें साबित करती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर लाइफस्टाइल सही हो तो फिटनेस बनी रह सकती है।

सुबह की शुरुआत


शिल्पा शेट्टी अपने दिन की शुरुआत नोनी जूस और गुनगुने पानी से करती हैं, जो शरीर को एनर्जी देता है। इसके बाद वो ऑयल पुलिंग करती हैं यह आयुर्वेदिक तरीका है जिसमें ठंडा नारियल तेल 5-10 मिनट मुंह में घुमाया जाता है, जिससे ओरल हेल्थ बेहतर होती है। कभी-कभी वो एलोवेरा जूस पीती हैं, जिसमें तुलसी, गुड़ और अदरक का मिश्रण होता है।

ब्रेकफास्ट

सुबह के नाश्ते में शिल्पा ताजे फल, ओट्स और म्यूसली लेती हैं। जल्दी में होने पर वो स्मूदी चुनती हैं, जिसमें बादाम दूध, केला, ओट्स और शहद मिलाती हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक में उनका फेवरेट है होल व्हीट एवोकाडो टोस्ट और दो अंडे। वो शक्कर से बचती हैं और शहद, गुड़ या कोकोनट शुगर का इस्तेमाल करती हैं।

लंच

शिल्पा का दोपहर का खाना बेहद सिंपल है। इसमें दाल-चावल, रोटी, चिकन करी और सब्जियां शामिल होती हैं। चिकन न होने पर वो फिश खाती हैं ताकि प्रोटीन की कमी न हो। साथ में खीरा और गाजर का सलाद जरूर खाती हैं। कभी-कभी वो हल्के खाने के लिए योगी बाउल लेती हैं जिसमें ब्राउन राइस या जौ, चिकन और सब्जियां होती हैं। और वो लंच में एक चम्मच देसी घी जरूर लेती हैं।

Tips and Tricks: तेल के दाग मिनटों में गायब! जानिए ये कमाल की ट्रिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।