दोबारा गरम करें चावल, बर्तन में चिपकने की समस्या से बचने के 5 तरीके

अक्सर घर में पके हुए चावल बच जाते हैं और दोबारा गर्म करते समय वे बर्तन की तली में चिपककर खराब हो जाते हैं। इसी परेशानी से बचने के लिए कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं। इन 5 आसान तरीकों से ठंडे चावल बिना चिपके, खिले-खिले और बिल्कुल सही तरह से गर्म किए जा सकते हैं

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
reheat leftover rice without sticking: माइक्रोवेव में चावल गर्म करते समय ऊपर से गीला किया हुआ साफ तौलिया रख दें।

दाल, सब्जी या चावल जैसे किसी भी पके हुए खाने को दोबारा परोसने से पहले गर्म करना बेहद जरूरी माना जाता है। इससे न सिर्फ खाने का असली स्वाद और नरम टेक्सचर वापस आ जाता है, बल्कि ठंडे खाने में पनपने वाले बैक्टीरिया का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। खासतौर पर चावल के मामले में थोड़ी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। जब ठंडे चावलों को दोबारा गर्म किया जाता है, तो अक्सर वे बर्तन की तली में चिपक जाते हैं, सूखने लगते हैं या फिर जल भी जाते हैं। कई बार सही तरीका न अपनाने की वजह से चावल खाने लायक नहीं रह जाते और पूरा खाना खराब हो जाता है।

यही कारण है कि चावल को गर्म करते समय सही तकनीक अपनाना बहुत जरूरी होता है। अगर सही तरीके से चावल को दोबारा गर्म किया जाए, तो वे न सिर्फ खिले-खिले रहते हैं बल्कि स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से सुरक्षित भी रहते हैं।

स्टीम देकर चावल करें गर्म


अगर चावल ठंडे हो गए हैं, तो स्टीम देना सबसे आसान तरीका है। प्रेशर कुकर में चावल डालें, हाथों में थोड़ा पानी लेकर छींटे मारें और हल्के से मिला लें। ढक्कन लगाकर गैस ऑन करें। जैसे ही पूरा प्रेशर बने, गैस बंद कर दें। चावल अच्छे से गर्म होंगे और तली में नहीं चिपकेंगे।

गर्म पानी से झटपट तरीका

चावल को गर्म करने का ये सबसे तेज उपाय है। एक बर्तन में चावल रखें और ऊपर से उबलता हुआ पानी डाल दें। फिर किसी बड़े छन्ने से पानी छान लें। कुछ ही मिनटों में चावल खाने लायक गर्म हो जाएंगे।

कपड़े में बांधकर करें गर्म

साफ सूती कपड़े में चावल बांधें और उबलते पानी में दो–तीन मिनट डालें। बाहर निकालकर हल्के हाथ से निचोड़ें और कुछ देर टांग दें। सारा पानी निकल जाएगा और चावल गर्म व खिले-खिले मिलेंगे।

कड़ाही में बिना चिपकाए चावल गर्म करें

कड़ाही में दो बूंद तेल डालकर चारों तरफ फैला दें। अब चावल डालें, गैस बंद करें और ढक दें। करीब दस मिनट बाद ढक्कन खोलकर चला लें। चावल पूरी तरह गर्म हो जाएंगे।

माइक्रोवेव में नरम चावल पाने की ट्रिक

माइक्रोवेव में चावल गर्म करते समय ऊपर से गीला किया हुआ साफ तौलिया रख दें। इससे चावल गर्म तो होंगे ही, साथ ही सूखेंगे भी नहीं।

Sugarcane Farming Tips: गन्ने की मिठास ने बदली तस्वीर, पलामू के किसान कमा रहे डेढ़ गुना फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।