सुबह की जल्दी और भागदौड़ में अक्सर खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। चाहे आप ऑफिस के लिए जल्दी तैयार हों या कॉलेज की पहली क्लास के लिए भाग रही हों, भारी मेकअप का झंझट किसी के पास नहीं होता। ऐसे में No-Makeup लुक सबसे आसान और स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आता है। यह लुक न सिर्फ आपको नेचुरल और फ्रेश दिखाता है, बल्कि आपकी सुंदरता को हाइलाइट करता है और मिनटों में तैयार हो जाता है। No-Makeup लुक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रोजमर्रा की रूटीन में फिट हो जाता है। सिर्फ कुछ बेसिक स्टेप्स का पालन करके आप अपने लुक को फ्रेश, चमकदार और कॉन्फिडेंट बना सकती हैं।
इस लुक के लिए भारी फाउंडेशन की जरूरत नहीं, हल्का BB क्रीम या कंसीलर, लिप-चीक टिंट, हल्का काजल और मस्कारा ही काफी हैं। इसमें सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है और आप तैयार होकर घर या ऑफिस निकल सकती हैं
1. क्लींज और मॉइस्चराइज: बेस तैयार करें
सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें। फिर स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखेगा और मेकअप को स्मूद फिनिश देगा।
2. सनस्क्रीन: धूप से सुरक्षा और ग्लो
भले ही आप ऑफिस या कॉलेज जा रही हों, सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह न सिर्फ धूप से बचाता है बल्कि चेहरे पर हल्की चमक भी देता है।
3. BB क्रीम या कंसीलर: हल्का और नेचुरल
भारी फाउंडेशन छोड़ें और BB या CC क्रीम का इस्तेमाल करें। हल्के दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स पर थोड़ा कंसीलर लगाकर उंगलियों से ब्लेंड करें। यह लुक बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश दिखता है।
4. लिप और चीक टिंट: फ्लैश ऑफ कलर
एक ही टिंट को होंठों और गालों पर लगाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल गुलाबी रंगत आती है, जो लंबे समय तक टिकती है।
5. काजल और मस्कारा: आंखों को ब्राइट
अपनी आंखों को बड़ा और फ्रेश दिखाने के लिए हल्का काजल और मस्कारा लगाएं। यह तुरंत लुक को नया और आकर्षक बना देता है।
6. कॉम्पैक्ट पाउडर: फिनिशिंग टच
आखिर में, माथा और नाक (टी-जोन) पर हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। यह पसीने और तेल को कंट्रोल करता है और पूरे लुक को लंबे समय तक फ्रेश रखता है।