Cockroach: कॉकरोच भी कांप उठेंगे इस घरेलू ट्रिक से! जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Cockroach Home Remedies: मानसून में बढ़ती नमी के कारण कॉकरोचों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। ये कीड़े रसोई में गंदगी फैलाने के साथ कई बीमारियों का कारण बनते हैं। बाजार के कैमिकल्स के बजाय अब लोग घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाना पसंद कर रहे हैं। यहां जानिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जो कॉकरोचों को दूर भगाएंग

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 9:26 AM
Cockroach Home Remedies: विनेगर को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी कॉकरोच दूर रहते हैं।

मानसून में जब नमी और उमस बढ़ जाती है, तो सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि घर की रसोई भी परेशान हो जाती है खासतौर पर उन अनचाहे मेहमानों से जिन्हें हम कॉकरोच कहते हैं। ये कीड़े सिर्फ देखने में ही गंदे नहीं लगते, बल्कि ये खाने-पीने की चीजों को दूषित करके बीमारियां भी फैला सकते हैं। खास बात ये है कि बाजार में मिलने वाले केमिकल्स या स्प्रे महंगे भी होते हैं और बच्चों या पालतू जानवरों के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ऐसे में लोग अब नेचुरल और घरेलू तरीकों की तरफ रुख कर रहे हैं।

अगर आप भी घर में मौजूद चीजों से कॉकरोचों का सफाया करना चाहते हैं, तो ये जानकारी आपके बेहद काम की है। यहां हम बता रहे हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे, जो न सिर्फ कॉकरोच भगाने में मदद करेंगे, बल्कि आपकी रसोई को भी सेफ और हेल्दी बनाए रखेंगे।

  1. बोरिक एसिड, दूध और चीनी से बनाएं कॉकरोच मारने की गोली

इंस्टाग्राम पर @your_kumar_sir नामक अकाउंट पर एक बेहद कारगर तरीका बताया गया है। इसमें आपको चाहिए सिर्फ तीन चीजें–


बोरिक एसिड – 1 चम्मच

चीनी – 1 चम्मच

दूध – जरूरत अनुसार

इन तीनों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब ये गोलियां उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अक्सर दिखते हैं – जैसे सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे या रसोई के कोनों में। चीनी की वजह से कॉकरोच इसे खाना समझकर खा लेंगे और बोरिक एसिड के जहर से मर जाएंगे।

  1. बेकिंग सोडा और चीनी

अगर बोरिक एसिड नहीं है, तो बेकिंग सोडा को चीनी में मिलाकर कॉकरोच के आने-जाने वाली जगहों पर रखें। कॉकरोच इसे खाते हैं और गैस बनने से उनका सिस्टम फेल हो जाता है। ये तरीका भी काफी असरदार साबित हुआ है।

3. विनेगर का पानी

विनेगर को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी कॉकरोच दूर रहते हैं। इससे रसोई में सफाई बनी रहती है और कीड़े-मकोड़े पास नहीं आते।

4. नीम का तेल

नीम का तेल एक बेहतरीन नेचुरल कीटनाशक है। इसे बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें। फिर इसे कॉकरोच के छिपने वाले स्थानों पर छिड़कें – जैसे किचन स्लैब के किनारे, अलमारी के पीछे या वॉशबेसिन के पास। कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आएगा।

  1. गर्म पानी डालें सिंक में

रोजाना रात में सिंक और ड्रेनेज पाइप में गर्म पानी डालें। इससे कॉकरोच के अंडे और कीड़े खत्म हो जाते हैं।

ध्यान रखें ये बातें

बर्तन सिंक में छोड़कर न जाएं

कूड़ेदान को रोज साफ करें

खाने के टुकड़े खुले न छोड़ें

दरारों और कोनों की नियमित सफाई करें

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बिना महंगे स्प्रे और दवाओं के अपने घर को कॉकरोच-फ्री बना सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इन्हें लगातार कुछ दिनों तक अपनाएं।

Snake: बरसात में इन 5 आदतों से घर में घुस आते हैं सांप, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।