Ink Stains: बच्चों के कपड़ों से जिद्दी पेन के दाग हटेंगे चुटकियों में, बस करें ये काम

Ink Stains: कपड़ों पर पड़े पेन के दाग जितने आम हैं, उतने ही जिद्दी भी। चाहे कितनी बार धो लें, ये निशान हटने का नाम नहीं लेते। लेकिन सोचिए अगर आपको ऐसा आसान तरीका मिल जाए जिससे ये दाग मिनटों में गायब हो जाएं, तो कितनी राहत मिलेगी?

अपडेटेड Sep 16, 2025 पर 2:00 PM
Ink Stains: गहरे रंग के कपड़ों पर पहले थोड़ी मात्रा में ही हैक आजमाएं।

स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़ों पर पेन के दाग लगना लगभग हर पेरेंट की रोजमर्रा की समस्या है। सुबह बच्चे तैयार होकर साफ-सुथरी यूनिफॉर्म पहनते हैं, लेकिन स्कूल से लौटते समय शर्ट या पैंट पर पेन के निशान साफ दिखाई देने लगते हैं। खासतौर पर सफेद यूनिफॉर्म में तो ये दाग तुरंत नजर आते हैं और कपड़े को गंदा और पुराना सा दिखाने लगते हैं। कई बार पेन जेब में रखा हो और अचानक लीक हो जाए, तो पूरी जेब के आसपास दाग फैल जाते हैं। बच्चों के खेलते-खेलते कपड़ों पर पेन चल जाने से भी दिक्कत बढ़ जाती है।

ऐसे में पेरेंट्स की सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि इन दागों को हटाया कैसे जाए। साधारण साबुन और पानी से धुलने पर भी ये निशान आसानी से नहीं जाते, जिससे कपड़ा खराब नजर आता है। यही वजह है कि पेन के इन दागों को हटाने के सही और आसान तरीके जानना जरूरी है।

घर पर ही मिल जाएगा समाधान


अच्छी बात यह है कि आपको कपड़े को फेंकने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इंफ्लुएंसर पूनम देवनानी ने एक सिंपल सा हैक बताया है, जिससे पेन के जिद्दी दाग भी मिनटों में गायब हो सकते हैं।

डेटोल से हटाएं पेन के दाग

सबसे पहले दाग लगे हिस्से पर सीधे डेटोल डालें।

इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि स्याही का दाग नरम हो जाए।

इसके बाद हल्के ब्रश से रगड़ें।

फिर कपड़े को डिटर्जेंट से सामान्य तरीके से धो लें।

इस तरीके से न सिर्फ दाग हट जाते हैं, बल्कि कपड़े की चमक भी वापस आ जाती है।

जब डेटोल न हो घर पर

1. नेल पॉलिश रिमूवर

नेल पॉलिश रिमूवर को कॉटन में लेकर दाग वाले हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें।

इसके बाद कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें। ये तरीका स्याही को हल्का करके हटा देता है।

2. हेयर स्प्रे

पेन के दाग पर हेयर स्प्रे छिड़कें और फिर किसी साफ कपड़े से पोंछें।

इसके बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें।

3. दूध 

कच्चा दूध लेकर दाग पर डालें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

इसके बाद हल्के से रगड़ें और डिटर्जेंट से धो लें। ये तरीका खासकर नाजुक और हल्के कपड़ों पर अच्छा काम करता है।

कपड़ों की सुरक्षा के लिए टिप्स

किसी भी हैक को अपनाने से पहले दाग वाले हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें ताकि कपड़े का रंग न उड़ जाए।

गहरे रंग के कपड़ों पर पहले थोड़ी मात्रा में ही हैक आजमाएं।

कपड़े को धोने के बाद धूप में अच्छी तरह सुखाएं ताकि कोई गंध न रहे।

cleaning Tips: छन्नी की जाली में फंसी गंदगी होगी गायब, बस आजमाएं ये तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।