कपड़ों पर ढीले रेशे या छोटे-छोटे धागे, जिन्हें हम रोएं कहते हैं, न सिर्फ कपड़े की खूबसूरती को कम कर देते हैं बल्कि पहनने पर असुविधा भी पैदा करते हैं। खासकर महंगे और नए कपड़ों में ये जल्दी दिखाई देने लगते हैं और कभी-कभी इन पर बाल, धूल या गंदगी भी चिपक जाती है, जिससे कपड़ा पुराना और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में ये छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बन जाती हैं। लेकिन खुशकिस्मती से कुछ आसान और असरदार हेक्स की मदद से आप रोएं को आसानी से हटा सकते हैं।
ये तरीके न केवल कपड़ों से रेशों को साफ करने में मदद करते हैं बल्कि कपड़ों की उम्र बढ़ाते हैं और उन्हें नए जैसे बनाए रखते हैं। अब आप अपने कपड़ों को पहनते समय आत्मविश्वास के साथ स्टाइल और साफ-सुथरा लुक पा सकते हैं।
रोएं हटाने का सबसे सरल तरीका है मोटी टेप का इस्तेमाल। टेप को कपड़े पर लगाकर तेजी से खींचें। रोएं टेप पर चिपककर आसानी से हट जाएंगे और कपड़ा साफ दिखेगा।
अगर घर में वाइट विनेगर उपलब्ध है तो इसे कपड़े धोते समय पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। धोने से पहले एक कप वाइनगर पानी में डाल दें। ये रेशों को ढीला करने और हटाने में मदद करता है।
कपड़े मशीन में धोते समय उल्टा करके डालने से रोएं आने की संभावना कम हो जाती है। ये एक आसान और प्रभावी तरीका है रोएं से बचने का।
रेजर की मदद से भी रोएं हटाए जा सकते हैं। रोएं वाले कपड़े को समतल सतह पर फैलाएं और धीरे-धीरे रेजर चलाकर रेशों को काट दें।
पतली कंघी से कपड़े पर धीरे-धीरे कंघी फेरने से छोटे और बड़े दोनों तरह के रोएं हट जाते हैं। ये तरीका खासकर ऊनी या कोमल कपड़ों पर अच्छा काम करता है।
कपड़ों पर रोएं पड़ने से बचने के लिए कपड़ों को पहनकर सोने से बचें। धोने के बाद कपड़ों को जरूरत से ज्यादा न निचोड़ें और विशेष रूप से बिस्तर में कपड़े पहनकर न लेटें। ये आसान उपाय कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखता है।