Remove to Unwanted Moles: अनचाहे तिलों से छुटकारा पाने का आसान तरीका, घर पर आजमाएं

Remove to Unwanted Moles: आपके शरीर पर अचानक उभरते अनचाहे तिल आपके सौंदर्य और व्यक्तित्व पर असर डाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें आसानी से और सुरक्षित तरीके से हटाया भी जा सकता है? नारियल तेल, शहद, हल्दी, आलू और प्याज जैसे कुछ साधारण घरेलू उपाय आपके लिए समाधान साबित हो सकते हैं

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
Remove to Unwanted Moles: प्याज का रस मस्सों को हटाने में कारगर माना जाता है

शरीर पर मौजूद तिल केवल सौंदर्य का हिस्सा नहीं होते, बल्कि ज्योतिष और आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे व्यक्तित्व और जीवन में आने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत भी देते हैं। हालांकि, जब ये अनचाहे तिल या मस्से के रूप में उभरते हैं, तो ये न केवल त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी ला सकते हैं। विशेषकर चेहरे, हाथों और गर्दन जैसे दिखाई देने वाले हिस्सों पर तिल होने से कई लोग असहज महसूस करते हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाकर इन तिलों को कम या हटाना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

नारियल तेल, शहद, हल्दी, आलू, प्याज और लहसुन जैसे आसान और घरेलू तत्व तिलों को हल्का करने और धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकते हैं। नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, मुलायम और प्राकृतिक रूप से सुंदर बनी रहती है।

  1. नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। तिल या मस्से वाले हिस्से पर रोजाना हल्के हाथों से तेल की मालिश करें। नियमित उपयोग से तिल का रंग धीरे-धीरे हल्का होने लगता है और समय के साथ ये गायब भी हो सकता है।

  1. प्याज और लहसुन


प्याज का रस मस्सों को हटाने में कारगर माना जाता है, वहीं लहसुन का रस तिल को कम करने में मदद करता है। प्रभावित हिस्से पर इनका रस हल्के हाथ से लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें।

  1. अलसी का तेल

अलसी के बीज को पीसकर निकलने वाले तेल में शहद मिलाएं और मिश्रण तैयार करें। इसे तिल या मस्से पर लगाकर चार-पांच दिन तक रोजाना इस्तेमाल करें। इससे तिल और मस्से धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

  1. आलू

तिल या मस्से पर कटी हुई आलू की फांक लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। इस प्रक्रिया को दिन में तीन से चार बार दोहराएं। आलू का रस तिल को सुखाकर धीरे-धीरे गिराने में मदद करता है।

  1. शहद और हल्दी

एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे तिल पर लगाएं और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये उपाय तिल को हल्का करने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

इन घरेलू नुस्खों का नियमित उपयोग करके आप अनचाहे तिलों और मस्सों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, बिना किसी केमिकल या महंगे उपचार के।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Mattress: पुराना गद्दा बिगाड़ सकता है सेहत, जानें कब बदलना है जरूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।