Samantha Ruth Prabhu: ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं सामंथा, गर्मियों के लिए बेस्ट है ये साड़ी, आप भी करें ट्राई

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में आइवरी रंग की एक खूबसूरत साड़ी पहनी, जो उनकी सादगी और स्टाइल का बेहतरीन मेल दिखाती है। गर्मियों के लिए यह साड़ी एक परफेक्ट चॉइस है। आइए जानें इसकी कीमत और खासियत।

अपडेटेड Jun 13, 2025 पर 3:18 PM
सामंथा ने इस एलिगेंट आउटफिट को लाइट मेकअप और कम ज्वैलरी के साथ कैरी किया

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को ट्रेडिशनल वियर काफी पंसद है। अक्सर किसी फक्शंन या इवेंट में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आती है। सामंथा साड़ी को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश कर रही हैं, जो आज के फैशन ट्रेंड में एक खास और स्टाइलिश जगह बना रहा है। उनका ये अंदाज दिखाता है कि परंपरा और आधुनिकता का मेल कितनी खूबसूरती से किया जा सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने आइवरी रंग की एक खूबसूरत साड़ी पहनी, जो फ्रेंच आर्ट डेको मूवमेंट से प्रेरित थी।

सामंथा रूथ प्रभु का ये लुक एक बार फिर सादगी और स्टाइल के बेहतरीन मेल दिखाता है। इस साड़ी को आप गर्मियों में पहन सकते हैं। आइए जानते हैं सामंथा की साड़ी की कितनी है किमत और क्या है इसमें खास

कितने की है सामंथा की साड़ी


सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और अपने प्रशंसकों को बेहद प्रभावित किया। हल्के रंगों वाली यह साड़ी गर्मियों के मौसम के लिए एकदम उपयुक्त है, और इसकी बारीक कारीगरी भी बेहद आकर्षक है। उन्होंने ब्रांड की ‘पोर्टो’ साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत रॉ मैंगो की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹49,800 है। सामंथा ने अपने लुक को न्यूनतम ज्वैलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ पूरा किया, जिससे उनका अंदाज़ बेहद शालीन और आकर्षक नजर आया। सामंथा ने इस एलिगेंट आउटफिट को लाइट मेकअप और कम ज्वैलरी के साथ बेहद सादगी भरे अंदाज में कैरी किया।

View this post on Instagram

A post shared by RAW MANGO (@raw_mango)

सामंथा ने कैसे कैरी किया लुक

सामंथा ने इस साड़ी के साथ अजमेर ब्लाउज पहना, जिसमें खड़ी धारियां और पारंपरिक गोटा वर्क की नाज़ुक कढ़ाई थी। उनका यह लुक पुराने दौर के ग्लैमर को एक मॉडर्न टच के साथ पेश करने वाली खूबसूरत झलक था। एक्सेसरीज में उन्होंने सिर्फ हल्के झुमके और एक स्टेटमेंट कॉकटेल रिंग पहनी, जिससे लुक सादा लेकिन बेहद क्लासी लगा। उनका मेकअप सॉफ्ट और नैचुरल रखा गया था, जबकि लो बन हेयरस्टाइल उनके पूरे विंटेज-प्रेरित लुक को और ज्यादा खास बना रहा था।

क्या है साड़ी की खासियत

रॉ मैंगो के मुताबिक, यह साड़ी आर्ट डेको आंदोलन की शैली और वास्तुशिल्प डिजाइनों से इंस्पायर्ड है। साटन सिल्क से बनी इस साड़ी का पल्ला स्कैलप्ड किनारों और ज्योमैट्रिक मेहराब डिजाइन शामिल है। इसकी बॉर्डर को हाथ से कढ़े गए गोल्ड जरी वर्क से सजाया गया है। इस साड़ी के साथ अजमेर नैचुरल सिल्क ब्लाउज को पेयर किया गया है, जिसमें 'गोटा' तकनीक से बनी धारियां हैं। 'गोटा' एक पारंपरिक एप्लिक वर्क है, जिसमें धातु के रिबन के टुकड़े कपड़े पर कढ़ाई करके सजाए जाते हैं। 1920 और 1930 के दशक की क्लासिक खूबसूरती से प्रेरित यह साड़ी आर्ट डेको स्टाइल का सुंदर एग्जांपल है, जो साफ रेखाओं, संतुलित ज्यामितीय डिजाइन और आर्किटेक्चरल एलिगेंस के लिए जानी जाती है।

Cooler hack: कूलर देगा एसी जैसी ठंडक, बस अपनाएं ये दो घरेलू हैक्स और देखें कमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।