Treadmill Workout: आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन समय की कमी की वजह से लोग अपने फिटनेस पर ध्यान कम दे पाते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि फिट रहने के लिए रोज घंटों एक्सरसाइज जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ 10 मिनट की वर्कआउट से भी आप फिट रह सकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा लेकिन असरदार ट्रेडमिल वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। शमिता ने एक ऐसा वर्कआउट रूटीन शेयर किया है, जो उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिनके पास ज्यादा समय नहीं होता लेकिन वे फिट रहना चाहते हैं और अपनी कैलोरी बर्न करना चाहते हैं।
रिसर्च के मुताबिक, 10 मिनट की एक्सरसाइज से याददाश्त बेहतर होती है, मूड और एनर्जी बढ़ती है और स्टैमिना भी अच्छा होता है। तो फिर सोच क्या रहे हैं? ट्रेडमिल पर चलें और धीरे-धीरे अपनी फिटनेस की राह पर आगे बढ़ें। ये आसान और असरदार एक्सरसाइज रूटीन उन लोगों के लिए है, जिनके पास कम समय होता है लेकिन फिट रहना चाहते हैं।
दौड़ना: दौड़ना एक आसान और असरदार एक्सरसाइज है जो आपके दिल को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही आपकी एनर्जी भी बढ़ाती है और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं, तो इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि आप अपनी सुविधा के हिसाब से स्पीड और लेवल सेट कर सकते हैं। इससे आप अपने फिटनेस के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं।
वॉकिंग लंजेस: वॉकिंग लंजेस थोड़ा मुश्किल लेकिन फायदेमंद वर्कआउट है। अगर इसे ट्रेडमिल पर किया जाए तो यह और भी असरदार हो जाता है। इस एक्सरसाइज से शरीर की नीचे की मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही अच्छी मात्रा में कैलोरी भी बर्न होती है। यह निचले शरीर की ताकत और सहनशक्ति दोनों को बढ़ाने में मदद करता है।
फार्मर्स कैरी: फार्मर्स कैरी असरदार एक्सरसाइज है जो कैलोरी बर्न करने, मसल्स को मजबूत करने और दिल की सेहत बेहतर बनाने में मदद करती है। हालांकि, जो लोग इसे पहली बार कर रहे हैं उन्हें इसे धीरे-धीरे शुरू करने की सलाह दी जाती है।
ओवरहेड कैरी हल्के डंबल के साथ: ओवरहेड कैरी एक फंक्शनल एक्सरसाइज है जिसमें ट्रेडमिल पर चलते हुए वजन को सिर के ऊपर उठाकर रखना होता है। इससे कंधे और पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और साथ ही यह वर्कआउट अन्य एक्सरसाइज के साथ मिलकर ज्यादा कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।
रिवर्स स्क्वाट वॉक: एक बढ़िया एक्सरसाइज है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें सामान्य स्क्वाट करना मुश्किल लगता है। इसे ट्रेडमिल पर उल्टा चलकर किया जाता है। इसे अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करने से जांघों (क्वाड्स), हिप्स (ग्लूट्स) और पैर के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की ताकत बढ़ती है। साथ ही ये व्यायाम बैलेंस और तालमेल सुधारने में मदद करता है और ज्यादा कैलोरी बर्न करने में भी फायदेमंद होता है।