हरी सब्जियों की दुनिया में शिमला मिर्च अपनी अलग पहचान रखती है। यह सब्जी न सिर्फ रोज़मर्रा के खाने में इस्तेमाल होती है, बल्कि चाइनीज डिशेज़, फास्ट फूड और रेस्टोरेंट स्टाइल रेसिपीज़ की जान भी मानी जाती है। लाल, पीली और हरी—तीनों रंगों की शिमला मिर्च स्वाद के साथ-साथ खाने की खूबसूरती भी बढ़ाती हैं। अलग-अलग रंग होने के बावजूद इनके पोषक तत्व लगभग समान होते हैं, जो सेहत के लिहाज से इन्हें खास बनाते हैं। कम कैलोरी और भरपूर पोषण के कारण शिमला मिर्च हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा मानी जाती है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
यही वजह है कि आज के समय में लोग इसे सिर्फ सब्जी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि सलाद, सूप और कच्चे रूप में भी खाना पसंद करने लगे हैं। शिमला मिर्च जितनी देखने में रंगीन है, उतनी ही इसके फायदे भी बहुरंगी हैं, जो इसे हर किचन की पसंदीदा सब्जी बनाते हैं।
अजीब बनावट, अंदर छुपा राज
शिमला मिर्च का आकार और बनावट बाकी सब्जियों से अलग होती है। काटते ही अंदर से ढेर सारे छोटे सफेद बीज निकलते हैं, वहीं बाहर से इसकी शेप भी अलग नजर आती है। यही अलगपन लोगों की जिज्ञासा बढ़ाता है।
मेल–फीमेल शिमला मिर्च का वायरल दावा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि शिमला मिर्च में भी मेल और फीमेल की पहचान की जा सकती है। वीडियो के अनुसार, नीचे की ओर 3 उभार वाली शिमला मिर्च “मेल” मानी जाती है, जो पकाने के लिए बेहतर बताई गई है। वहीं 4 उभार वाली “फीमेल” कही जाती है, जिसे ज्यादा मीठा बताकर सलाद या कच्चा खाने की सलाह दी जाती है।
खरीदारी में काम आए ये टिप्स
वीडियो में बताया गया है कि सब्जी बनानी हो तो 3 उभार वाली और सलाद के लिए 4 उभार वाली शिमला मिर्च चुनी जा सकती है।
शिमला मिर्च फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, कैप्साइसिन और विटामिन A, C, B6, K1 व फोलेट से भरपूर होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, आंखों को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में मददगार मानी जाती है।