फ्रिज में रखने से अंडे खराब होते हैं या ज्यादा फ्रेश रहते हैं? जानें सच
How to store eggs without fridge: अंडा हर रसोई की शान है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसे फ्रिज में रखें या बाहर? भारत में कुछ लोग अंडे किचन काउंटर पर रखते हैं, तो कुछ हमेशा फ्रिज में। दरअसल, इसका सही जवाब मौसम, सफाई के तरीके और थोड़ी सी साइंस में छिपा है
How to store eggs without fridge: अगर अंडे को फ्रिज में रखा जाए तो ये करीब 4 से 5 हफ्ते तक ताजे रहते हैं।
अंडा हर घर की किचन में मौजूद सबसे ज़रूरी चीजों में से एक है नाश्ते से लेकर बेकिंग तक, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन जब बात आती है इसे स्टोर करने की, तो लोगों की राय बंट जाती है। कोई इसे फ्रिज में रखता है तो कोई बाहर किचन शेल्फ पर। सोशल मीडिया पर भी इस बात पर खूब बहस होती रहती है कि आखिर सही तरीका कौन सा है। दरअसल, अंडों को कहां रखना चाहिए ये सिर्फ आदत का नहीं, बल्कि साइंस और मौसम का मामला है।
गर्म इलाकों में जहां अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं, वहीं ठंडे इलाकों में उन्हें बाहर रखना भी ठीक रहता है। फर्क बस इस बात का है कि अंडा किस तरह से साफ किया गया है और उसकी नैचुरल प्रोटेक्टिव लेयर बची है या नहीं। आइए जानते हैं साइंस क्या कहती है इस ‘एग मिस्ट्री’ के बारे में।
क्यों कुछ देशों में अंडे फ्रिज में रखना जरूरी होता है
अमेरिका जैसे देशों में अंडे बेचने से पहले धोकर और सैनिटाइज करके पैक किए जाते हैं। इस प्रक्रिया में अंडे की बाहरी नैचुरल कोटिंग (जिसे “ब्लूम” कहा जाता है) हट जाती है।
ये कोटिंग बैक्टीरिया को अंडे के अंदर जाने से रोकती है। जब ये परत हट जाती है, तो बैक्टीरिया जैसे Salmonella अंडे के अंदर पहुंच सकते हैं। इसलिए वहां अंडों को 4°C या उससे कम तापमान पर फ्रिज में रखना अनिवार्य होता है, ताकि बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकी जा सके और अंडे लंबे समय तक सुरक्षित रहें।
भारत में फ्रिज जरूरी नहीं
यूरोप और एशिया के कई देशों में अंडे धोए नहीं जाते, इसलिए उनकी नैचुरल प्रोटेक्टिव परत बनी रहती है। भारत में भी देसी अंडे अक्सर बिना धोए बेचे जाते हैं। लेकिन यहां का गर्म और नमी वाला मौसम एक बड़ा फैक्टर है।
अगर तापमान ज्यादा है तो —
अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं
उनमें बदबू आने लगती है
बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं
इसलिए गर्मी और बरसात के मौसम में अंडे फ्रिज में रखना सबसे बेहतर विकल्प है, जबकि ठंड के मौसम में अनवॉश्ड अंडे 4-5 दिन तक बाहर रखे जा सकते हैं।
फ्रिज में अंडे स्टोर करने के सही तरीके
अगर आपने अंडे सुपरमार्केट के फ्रिज सेक्शन से खरीदे हैं, तो उन्हें हमेशा फ्रिज में ही रखें।
अंडों को प्लास्टिक ट्रे या उनके कार्टन में ही रखें ताकि शेल पर दरार न पड़े।
फ्रिज के दरवाजे में न रखें, क्योंकि वहां तापमान बार-बार बदलता है।
लगभग 4°C तापमान सबसे आदर्श माना जाता है।
बार-बार बाहर निकालना क्यों नुकसानदायक है
जब अंडों को फ्रिज से निकालकर बार-बार बाहर रखा जाता है, तो उनकी सतह पर नमी जम जाती है।
ये नमी बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए एकदम सही माहौल देती है।
इसलिए एक बार अंडे फ्रिज में रख दिए जाएं, तो उन्हें बाहर बार-बार न निकालें।
फ्लोट टेस्ट से जानें अंडा ताजा है या नहीं
अंडे की फ्रेशनेस जांचने का एक आसान तरीका है – फ्लोट टेस्ट।
एक बाउल में पानी भरें
अंडा उसमें डालें
अगर अंडा डूब जाए तो वह ताजा है
अगर तैरने लगे या खड़ा हो जाए, तो उसे फेंक दें
फ्रिज में रखने से अंडे का स्वाद खराब हो जाता है
यह पूरी तरह गलत है। फ्रिज में रखने से न तो अंडे का स्वाद बदलता है, न ही पोषक तत्व कम होते हैं। बल्कि अंडे की ताजगी और शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है, जिससे यह ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं।
कितने दिन तक फ्रेश रहते हैं अंडे?
अगर अंडे को फ्रिज में रखा जाए तो ये करीब 4 से 5 हफ्ते तक ताजे रहते हैं। वहीं अगर अंडे अनवॉश्ड हैं और बाहर रखे गए हैं, तो ये 1 से 2 हफ्ते तक ठीक रहते हैं। उबले हुए अंडों को एयरटाइट बॉक्स में रखकर लगभग 7 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
अगर अंडे में क्रैक, बदबू या रंग में बदलाव दिखे, तो उसे कभी न खाएं।