सांपों से बचाव के लिए अब जरूरी नहीं कि आप रसायनों या कीटनाशकों का इस्तेमाल करें। कुछ प्राकृतिक पौधे और उनकी खुशबू भी घर से सांपों को दूर रखने में बहुत असरदार होती हैं। ऐसे ही पौधों में गेंदा बहुत फायदेमंद है। इसके फूलों की तेज और मस्की खुशबू कीड़े-मकोड़े और सांपों को दूर रखती है। आप इसे घर के बाहर, गार्डन, बालकनी या छत पर आसानी से लगा सकते हैं। यह एक आसान, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जिससे घर और परिवार दोनों सुरक्षित रहते हैं।
स्ट्रॉन्ग अरोमा वाले पौधे
वर्मवूड और क्लोव बेसिल जैसी पौधों की महक भी सांपों को पसंद नहीं आती। वर्मवूड का तेल और इसकी कड़वी खुशबू वर्षों से प्राकृतिक रेपेलेंट के रूप में उपयोग की जा रही है। वहीं, क्लोव बेसिल का स्ट्रॉन्ग अरोमा घर के आसपास स्प्रे करने पर सांपों को आने से रोकता है। इन पौधों को गार्डन या घर के बाहर लगाने से सुरक्षा के साथ-साथ सौंदर्य भी बढ़ता है।
कैकटस जैसी नुकीली और कांटेदार पौधे भी सांपों से बचाव में मददगार हैं। इनके कांटे सांपों को पास आने से रोकते हैं। इसके अलावा लहसुन और प्याज का उपयोग भी कारगर माना गया है। इनके रस को पानी में मिलाकर घर के आसपास स्प्रे करें या इन्हें सीधे उगाएं। इनके तीखे सल्फर कम्पाउंड और स्ट्रॉन्ग स्मेल से सांप दूर रहते हैं।
लैवेंडर, लेमनग्रास और रोजमेरी जैसी खुशबू वाले पौधे भी सांपों को पसंद नहीं आते। लैवेंडर की सुगंध कुछ सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते, जबकि लेमनग्रास की खट्टी खुशबू उन्हें गार्डन में आने से रोकती है। रोजमेरी का पौधा न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि सुरक्षा भी देता है। इन पौधों को घर के बाहर, बालकनी या छत पर लगाना आसान और सुरक्षित उपाय है।
यदि आप प्राकृतिक तरीकों से घर को सांपों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन पौधों को अपने घर के आसपास लगाना शुरू करें और खुद अनुभव करें कि कैसे ये छोटे-छोटे उपाय बड़ी सुरक्षा दे सकते हैं।