पराठा बनाना लगभग हर किसी को आता है, लेकिन परतदार और सॉफ्ट पराठा बनाना एक कला है, जिसे हर कोई आसानी से नहीं सीख पाता। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके पराठे कड़े हो जाते हैं या परतें ठीक से खुलती ही नहीं। इसका कारण सही तकनीक का न अपनाना या आटे की बनावट का सही न होना होता है। लेकिन सही तरीका अपनाने से आप हर बार पराठा एकदम मुलायम, फ्लफी और देखने में आकर्षक परतदार बना सकते हैं। इसमें आटे की गुणवत्ता, उसका आराम देना, बेलने की तकनीक और सही तापमान पर सेंकना बहुत मायने रखता है।
इसके अलावा, परत बनाने के दौरान तेल या घी और सूखे आटे का इस्तेमाल पराठे को हल्का और स्वादिष्ट बनाता है। थोड़ी सी मेहनत और सही टिप्स फॉलो करने से आपका पराठा हर किसी को तारीफ के लिए मजबूर कर देगा।
पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा लें, इसमें थोड़ा नमक और 2 चम्मच तेल या घी मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथें। गूंथने के बाद इसे कम से कम 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाएगा और पराठा फ्लफी बनेगा।
आटे की बड़ी लोई लें और इसे हल्का सा बेल लें। अब घी या तेल लगाएं और ऊपर से हल्का सूखा आटा छिड़कें। इसे तिकोन या चौकोर शेप में फोल्ड करें, हर परत पर तेल और सूखा आटा लगाते जाएं। फिर हल्के हाथ से बेलकर थोड़ा मोटा पराठा तैयार करें।
अगर आप पराठे में स्वाद बढ़ाना चाहती हैं तो सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च, चाट मसाला, अजवाइन, धनिया पाउडर, सौंफ या कसूरी मेथी छिड़क सकती हैं। इससे पराठे स्वादिष्ट और खाने में मजेदार बन जाएंगे।
पराठा हमेशा मीडियम आंच पर सेंकें। पहले हल्का सेंकें, फिर दोनों तरफ घी लगाकर सेंकें। जब पराठे पर हल्की ब्राउन स्पॉट्स आ जाएं तो समझ जाएं कि पराठा तैयार है।
5. मुलायम और लंबे समय तक सॉफ्ट रहने वाला पराठा
पराठा ज्यादा पतला न बेलें। हल्का मोटा रखने से परतें खुलती हैं और मुलायम रहती हैं। अगर आप सुबह पराठा बनाएं और शाम को खाएं, तब भी ये सॉफ्ट रहेगा।
इन आसान और असरदार ट्रिक्स को अपनाकर आप हर बार परतदार, सॉफ्ट और स्वादिष्ट पराठे बना सकती हैं। अब टिफिन हो या नाश्ता, आपके पराठे सबको तारीफ कराएंगे।