Memory: सुबह उठकर कर लें बस ये काम, कंप्यूटर की तरह काम करेगा दिमाग...तेज रहती है मेमोरी!

सुबह की कुछ अच्छी आदतें अपनाकर हम अपनी याददाश्त और मानसिक क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। दिन की सही शुरुआत न सिर्फ दिमाग को तेज बनाती है, बल्कि मानसिक शांति भी देती है। रोजमर्रा की आदतों में छोटे बदलाव लाकर मेमोरी को मजबूत किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 8:27 PM
Story continues below Advertisement
Memory boost tips: दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से करते हैं तो हमारे मेमोरी के साथ-साथ हमें मानसिक तौर पर भी शांति मिलती है

सुबह की अच्छी आदतें हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। हमारी याददाश्त और चीजों को याद रखने की ताकत हमारे रोजमर्रा के जीवन में बहुत काम आती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से करते हैं तो हमारे मेमोरी के साथ-साथ हमें मानसिक तौर पर भी शांति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हम अपनी आदतों में कुछ बदलाव कर अपने दिमाग को और भी तेज बना सकते हैं?

इन आदतों को अपनाने से धीरे-धीरे हमारे मस्तिष्क की याद रखने की क्षमता भी बेहतर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तरीके, जिनसे आप अपने मेमोरी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

पानी पिएं


अपने दिन की शुरुआत आपको एक गिलास पानी पी कर करना चाहिए। सुबह उठते ही पानी पीना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। रातभर की नींद के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे ध्यान और सोचने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। सुबह पानी पीने से दिमाग को ताजगी मिलती है और याददाश्त भी बेहतर होती है।

क्रॉसवर्ड जैसे गेम खेंले

अपने मेमोरी को तेज करने के लिए दिमागी खेल जैसे पहेलियां, क्रॉसवर्ड या मेमोरी गेम खेल सकते हैं। ऐसे खेल आपके दिमाग को एक्टिव रखते हैं और सोचने की क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही ये नई बातें सीखने और दिमाग को तेज रखने में भी मदद करते हैं।

वॉक करें

हर दिन थोड़ा पैदल चलना भी दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मस्तिष्क में खून का प्रवाह अच्छा होता है, जिससे याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता बेहतर होती है। रोज जब भी समय मिले सुबह या शाम कम से कम 20 मिनट टहलने की कोशिश करें।

डाइट का दें ध्यान

दिमाग को तेज रखने के लिए अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हों। अपने डाइट में बेरीज, पालक, अखरोट, बादाम और डार्क चॉकलेट का सेवन करें। ये चीजें दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती हैं और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

नींद लेना जरूरी

दिमाग को अच्छा और तेज बनाए रखने के लिए रोजाना भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। जब हम सोते हैं तो हमारा दिमाग पूरे दिन की जानकारी को सहेजता है और यादें मजबूत करता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर सोने जाएं और सोने से एक घंटा पहले मोबाइल या टीवी से दूरी बना लें। इससे आपकी याददाश्त और ध्यान बेहतर हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Snake Plant Care: एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है स्नेक प्लांट, जानिए इसे लगाने और मेंटेन करने का सही तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।