Credit Cards

Weight Loss Tips: कुछ ही दिन में कम हो जाएगा फैट! जान लें वर्कऑउट करने का आसान तरीका

Weight Loss Tips: मोटापा आज आम समस्या बन गया है, लेकिन रेगुलर एक्सरसाइज से इसे कम किया जा सकता है। खासकर कार्डियो, स्ट्रेंथ और पूरे शरीर को एक्टिव रखने वाले वर्कआउट न केवल वजन घटाने में मदद करते हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं किस एक्सरसाइज से आप जल्दी अपना वजन घटा सकते हैं

आज के समय में मोटापा से हर कोई परेशान है। मोटापे से कई गंभीर बीमारियों भी हो सकती है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप वजन को कम कर सकते हैं। हर दिन एक्सरसाइज करने से शरीर की ज्यादा एनर्जी खर्च होती है और फैट बर्न होने लगता है। खासतौर पर कार्डियो, मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम और पूरे शरीर को एक्टिव रखने वाले वर्कआउट बेहद फायदेमंद होते हैं।

एक्सरसाइज से न केवल वजन कम होता है, बल्कि कई बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं किस एक्सरसाइज से आप जल्दी अपना वजन घटा सकते हैं।

योग


योग वजन घटाने में काफी सहायक हो सकता है। यह मानसिक शांति और संतुलन को बढ़ाता है, जिससे स्ट्रैस कम होता है और बार-बार खाने की आदत पर नियंत्रण पाना आसान हो जाता है। खासकर पावर योग और विन्यास योग जैसे योग के सक्रिय रूप शरीर को अच्छी तरह से एक्टिव रखते हैं और ज्यादा कैलोरी भी बर्न करने में मदद करते हैं।

रस्सी कूदना

रस्सी कूदना एक तेज और असरदार कार्डियो एक्सरसाइज होता है, जो कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करता है। यह पैरों, पेट और हाथों की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और शरीर के संतुलन व तालमेल को भी बेहतर बनाता है।

साइकिल चलाना

साइकिल चलाना एक हल्का लेकिन असरदार एक्सरसाइज होता है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मसल्स को मजबूत होते है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से फिटनेस में सुधार आता है और शरीर की एक्टिवनेस भी बढ़ती है।

स्विमिंग

स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे आपके पूरे शरीर पर असर पड़ता है। इसमें दिल की सेहत सुधरती है, मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और शरीर में फ्लैक्सीबल बनता है। पानी में होने की वजह से यह जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। तैराकी से अच्छी मात्रा में कैलोरी भी जलती है, जिससे फिट रहने में मदद मिलती है।

रनिंग

रनिंग एक तेज और असरदार एक्सरसाइज है जो थोड़े समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इससे शरीर की चर्बी कम होती है और फिटनेस बढ़ती है। दौड़ने से दिल और फेफड़ों की सेहत बेहतर होती है, पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दिमाग को तनाव से राहत मिलती है। यह एक ऐसा व्यायाम है जो पूरे शरीर को एक्टिव रखता है।

डिस्क्लेमर: ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें।

क्या प्लग में लगा चार्जर भी बना है बिजली की बर्बादी का कारण? जानिए सच्चाई

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 30, 2025 9:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।