कुछ घरेलू नुस्खों में वो बात होती है, जो बाजार के महंगे से महंगे प्रॉडक्ट को फेल कर देती है। खासतौर से जहां बात सेहत से जुड़ी हो, तो बहुत से मामलों में इनका कोई मुकाबला नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से शरीर को जो पोषण मिलता है उसका निखार चेहरे पर भी नजर आता है। ये रेसिपी आपकी शीशे सी चमकती स्किन पाने की ख्वाहिश को भी पूरा कर सकती है। हम बात कर रहे हैं आंवला-चुकंदर शॉट्स की। आंवला और चुकंदर के गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं। ये ऐसी चीजों हैं, जिनके आयुर्वेदिक गुणों के बारे में हम न जाने कब से सुनते आ रहे हैं। आइए आज इन दोनों को मिलाकर बनने वाले शॉट्स की खासियतों के बारे में भी जानें।
शीशे सी चमकती स्किन किसकी चाहत नहीं होगी। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे प्रॉडक्ट नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं। आंवला-चुकंदर शॉट्स आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। जरूरत है तो बस इसे अपनी डाइट में शामिल करने की। इस आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और इसे पीने से आपकी त्वचा में ऐसी नेचुरल चमक आएगी कि लोग पलट-पलट कर देखेंगे।
शॉट्स जो लाए चेहरे पर चमक
आंवला में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीली बनाए रखता है। सही मात्रा में कोलेजन मौजूद हो तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम दिखती हैं। त्वचा में अंदर से निखार आता है। साथ ही, आंवला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसी तरह चुकंदर शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आने लगती है। खून साफ होता है, तो स्किन पर मुहांसे और दाग-धब्बे कम होते हैं और गुलाबी निखार आता है। चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज और पोटेशियम होता है, जिससे त्वचा की सेहत अच्छी रहती है।
थोड़ा सा अदरक : 1 इंच का टुकड़ा
बनाने की विधि : सबसे पहले आंवला, चुकंदर, अदरक को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद आंवले से गुठली निकाल दें, चुकंदर और अदरक छील कर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। एक ब्लेंडर या जूसर में आंवला, चुकंदर और अदरक के टुकड़े डालकर पेस्ट बनने तक पीस लें। अब इस मिश्रण को बारीक छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें। वैसे इसमें मौजूद फाइबर भी फायदेमंद होता है, इसलिए इसे बिना छाने पीना अच्छा रहेगा।
इस शॉट को सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसे हफ्ते में 1-2 बार पी सकते हैं।