Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पाएं गुलाब जैसी मुलायम त्वचा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को गुलाब जैसी मुलायम और खूबसूरत त्वचा से इंप्रेस करना चाहती हैं, तो कुछ आसान ब्यूटी टिप्स अपनाना शुरू कर दें। ये घरेलू उपाय आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देंगे और आपको इस खास दिन पर और भी आकर्षक बनाएंगे

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
Valentine Day 2026: दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा की चमक छीन लेता है।

फरवरी का महीना आते ही हवा में प्यार की खुशबू घुलने लगती है और प्रेमी जोड़ों के दिलों की धड़कनें अपने आप तेज हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक का नाम सुनते ही रिश्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ये वही समय होता है जब लोग अपने जज्बातों को खुलकर जीना चाहते हैं और अपने खास इंसान के साथ यादगार पल बिताने की तैयारी करते हैं। कई लोग इस हफ्ते को अपने प्यार के इजहार का सही मौका मानते हैं, तो कुछ अपने रिश्ते में फिर से ताजगी लाने की कोशिश करते हैं।

रोज डे से शुरू होने वाला ये प्यार भरा सिलसिला कपल्स के लिए बेहद खास होता है। कोई अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाता है, तो कोई साथ समय बिताने के लिए कोई सादा लेकिन रोमांटिक तरीका चुनता है। ऐसे खास मौकों पर हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर के सामने अलग और खास नजर आए, ताकि ये पल हमेशा के लिए यादगार बन जाएं।

रोज डे से पहले खुद को बनाएं खास

अगर आप भी रोज डे पर अपने लुक से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं, तो अभी से अपनी स्किन केयर पर ध्यान देना जरूरी है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी चेहरे पर गुलाब जैसी चमक ला सकती हैं। ये उपाय न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे, बल्कि आपको कॉन्फिडेंट भी बनाएंगे।


दूध-मलाई से पाएं नैचुरल ग्लो

दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा की चमक छीन लेता है। ऐसे में दूध और मलाई से चेहरे की हल्की मसाज बेहद फायदेमंद होती है। दूध नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा साफ और सॉफ्ट बनती है। मसाज के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से चेहरा खिल उठता है और फ्रेशनेस बनी रहती है।

टमाटर से बढ़े चेहरे की चमक

टमाटर स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन C त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। टमाटर की प्यूरी बनाकर चेहरे पर लगाने से डलनेस दूर होती है और स्किन नेचुरली चमकने लगती है।

चावल का पानी और एलोवेरा का कमाल

चावल का पानी और एलोवेरा मिलकर चेहरे को नई जान देते हैं। चावल भिगोकर उसका पानी लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और सूखने पर धो लें। इससे त्वचा दमकने लगती है और रोज डे पर आपका चेहरा गुलाब की तरह खिल उठता है।

Coffee Storage Tips: कॉफी हमेशा ताजा रखने के आसान टिप्स, जानें घर पर कैसे करें स्टोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।