वजन घटाने के लिए नहीं लगाना होगा एक्स्ट्रा एफर्ट, बस डाइट में शामिल कर लें ये चीजें...मिलेगा गजब का रिजल्ट
वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, अच्छी नींद और पोषक तत्वों से भरपूर आहार भी जरूरी है। शरीर की चर्बी घटाने वाले खाद्य पदार्थों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। ये 10 चीजें आपके आहार में शामिल करने से एक महीने में फैट घटाने में मदद कर सकते हैं और अच्छे रिजल्ट देते हैं
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो शरीर की चर्बी घटाने में मदद करते हैं
आज की बदलती लाइफस्टाइल में लोग बड़ते वजन से काफी परेशान है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज से वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी नींद, तनाव कम करना और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना भी जरूरी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो शरीर की चर्बी घटाने में मदद करते हैं। इनका रेगुलर रूप से उनका सेवन करें।
ISSA और IIN के एक्सपर्ट टेरी टेटेओसियन के मुताबिक, सही खाने से आपको पेट भरा और एक्टिव फिल होता है। यह आपके शुगर को स्थिर करता है और शरीर की चर्बी जलाने में मदद करता है। हर खाने में प्रोटीन, फाइबर और थोड़ी स्वस्थ वसा शामिल करें, ताकि पेट भरा रहे और ऊर्जा बनी रहे। टेटेओसियन के अनुसार, ये 10 चीजें आपके आहार में शामिल करने से एक महीने में फैट घटाने में मदद कर सकते हैं और अच्छे रिजल्ट देते हैं।
अंडा
अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं और शरीर की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। सुबह 2-3 अंडे खाने से डायबिटीज स्थिर रहती है, भूख कम होती है और प्रोटीन डाइजेस्ट में ज्यादा कैलोरी जलती है। अंडे में मौजूद ल्यूसीन मांसपेशियों को मजबूत करता है और जर्दी का कोलीन लिवर और वसा के पचाव में मदद करता है, जिससे आप बिना थकावट के चर्बी घटा सकते हैं।
पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार और क्रूसिफर सब्जिया जैसे पालक, अरुगुला, ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स वजन घटाने और सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। ये कम कैलोरी, पेट भरा रखने वाले खाद्य पदार्थ होते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो इंसुलिन, मांसपेशियों और हॉर्मोनल संतुलन को सही रखते हैं, जिससे भूख कम लगती हैं।
ग्रीक योगर्ट
बिना मीठा ग्रीक योगर्ट वसा कम करने और पोषण के लिए बहुत फायदेमंद है। एक कप में 15-20 ग्राम प्रोटीन होता है, जो धीरे डाइजेस्ट है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बीच में खाने की लालसा कम होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत के लिए अच्छे हैं और कैल्शियम वसा जलाने में मदद करता है। इसे सादा खाएं या बेरीज और दालचीनी मिलाकर नाश्ते या भोजन में शामिल करें।
वाइल्ड सैल्मन
वाइल्ड सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होता हैं। ये शरीर में सूजन कम करते हैं, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं और फैट जलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन डी और सेलेनियम थायरॉइड और मेटाबॉलिज्म को सही रखने में सहायक होते हैं।
बेरीज
मीठा खाने का मन होने पर ब्लूबेरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी अच्छे ऑप्शन हैं। इनमें कम चीनी होती है, लेकिन मिठास और फाइबर भी होता है, जो इंसुलिन को बैलेंस में रखता है। ये पेट के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और मीठा खाने के बाद थकान कम करते हैं। इन्हें दही या स्मूदी में मिलाकर खाने से लंबे समय तक पेट भरा और संतुष्ट रहता है।
एवोकाडो
एवोकाडो एक हेल्दी फल होता है। आधे एवोकाडो में 7-10 ग्राम फाइबर और हेल्दी वसा होती है, जो इंसुलिन को बैलेंस में रखती है। पेट लंबे समय तक भरा फील होता है और ज्यादा खाने या रात में नाश्ता करने की इच्छा कम होती है। एवोकाडो पत्तेदार सब्जियों से विटामिन भी अवशोषित करने में मदद करता है। दिन में लगभग ¼ से ½ एवोकाडो खाना पर्याप्त है।
दालें और बीन्स
दालें और बीन्स प्रोटीन बढ़ाने और स्वास्थ्य बनाए रखने का आसान तरीका हैं। इनमें प्लांट प्रोटीन, घुलनशील फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और भोजन के बाद शुगर को नियंत्रित करते हैं।
चिया सीड्स
चिया सीड्स छोटे होते हैं लेकिन बहुत फायदेमंद हैं। ये पेट में जेल बनाकर कार्बोहाइड्रेट के डाइजेशन की गति धीमी करते हैं, ग्लूकोज नियंत्रित रखते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। 1-2 बड़े चम्मच चिया सीड्स दही, स्मूदी या पुडिंग में डालकर कम चीनी वाला, हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है।
चिकन
बिना ब्रेड वाला चिकन या टर्की ब्रेस्ट शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन और ल्यूसीन अच्छी मात्रा में होता है, जो वजन घटाने के दौरान मसल्स को बनाए रखने में मदद करता है। मसल्स मजबूत रहने से मेटाबॉलिज्म तेज रहता है। आप चिकन या टर्की पहले से पका कर स्लाइस करें और सलाद, बाउल या प्रोटीन पास्ता में डालकर रोजाना प्रोटीन पूरा कर सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी या माचा स्वादिष्ट होने के साथ वजन घटाने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद कैटेचिन (विशेषकर EGCG) और थोड़ी कैफीन फैट जलाने में मदद करते हैं, खासकर वर्कआउट के दौरान। कार्डियो से पहले यह एनर्जी बढ़ाती है बिना शुगर के। रोजाना 2-3 कप ग्रीन टी पिएं अच्छा माना जातै है।