V-Neck kurtis: स्टाइल के साथ चाहिए कम्फर्ट? आज ही ट्राई करें ये 10 वी-नेक स्टाइल की कुर्ती

V-neck kurtis: महिलाओं की कुर्तियों में कई डिजाइन आते हैं, जिसमें से वी-नेक कुर्ती की अलग ही बात होती है। ये कुर्ती उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा होता है जो स्टाइल और आराम दोनों चाहती हैं। इन कुर्ती को आप ऑफिस, त्योहार या किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। आइए जानते हैं कुर्ती के 8 डिजाइन के बारे में

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 20:11
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन कुर्तियों को आप किसी भी ओकेशन के हिसाब से पहन सकते हैं
इन कुर्तियों को आप किसी भी ओकेशन के हिसाब से पहन सकते हैं

वी-नेक कुर्तियों में कई विकल्प मिलते हैं। चाहे वह कढ़ाई वाली कॉटन हो, फ्लोई रेयॉन या शॉर्ट कंटेम्परेरी कुर्तियाँ, हर स्टाइल के लिए कुछ न कुछ जरूर है। (Photo: Canva)

डीप वी-नेक और तीन चौथाई स्लीव्स वाली ये कुर्ती काफी सिंपल और खूबसूरत लगती है। इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पहने पर कापी अच्छा लुक आता है। (Photo: Canva)

सॉफ्ट रेयॉन की बनी वी-नेक कुर्ती आराम के साथ स्टाइल भी देती है। पूरे दिन पहनने के लिए ये काफी परफेक्ट है। इसे स्लिम ट्राउजर, पैंट या जींस के साथ पहनकर मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं।(Photo: Canva)

वी-नेक कुर्ती अनारकली कुर्ती फ्लेयर्ड और स्लीवलेस डिजाइन के साथ हल्की और आरामदायक है। फ्लोरल प्रिंट और वी-नेकलाइन इसे ब्रंच, आउटिंग या कॉलेज के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

अंगरखा स्टाइल यह कॉटन कुर्ती वी-नेकलाइन के साथ पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल है। इसे कढ़ाई वाले दुपट्टे और पलाजो के साथ पहनकर फेस्टिवल के लिए स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।(Photo: Canva)

डीप वी-नेक और तीन चौथाई स्लीव्स वाली यह स्ट्रेट कुर्ती सिंपल लेकिन एलिगेंट है। इसे ऑक्सीडाइज्ज ज्वेलरी और कुलोट्स के साथ पहनकर बोहो-चिक लुक पाया जा सकता है।(Photo: Canva)

ये कलरफुल शॉर्ट कुर्ती आरामदायक सॉफ्ट फैब्रिक और रेगुलर स्लीव्स के साथ डेली पहनने के लिए परफेक्ट है। इसे जींस या जेगिंग्स के साथ कैज़ुअल और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें। (Photo: Canva)

कॉटन की कढ़ाई वाली वी-नेक कुर्ती ट्रेडिशनल और आरामदायक दोनों है। इसे कॉटन पैंट और लेगिंग्स के साथ पहनकर खूबसूरत लुक पाया जा सकता है। (Photo: Canva)

ये क्लासिक कॉटन वी-नेक कुर्ती रोजाना पहनने के लिए आरामदायक और हवादार है। इसे जींस या लेगिंग्स के साथ पहनकर आसानी से स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

Story continues below Advertisement

वी-नेकलाइन वाला प्रिंट कॉटन टॉप पारंपरिक और मॉडर्न सादगी का बेहतरीन मेल है। इसे स्ट्रेट-फिट पैंट और हाथ से बने गहनों के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।