Tips & Tricks: सर्दी के कपड़े धोते ही बन जाएंगे नए! बस इस छिलके का करें इस्तेमाल

Tips & Tricks: सर्दियों में स्वेटर, जैकेट और शॉल धोते समय लोग अक्सर डिटर्जेंट या ईजी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि गंदगी तो निकलती है, लेकिन कपड़ों के रेशे टूट जाते हैं और रंग फीका पड़ता है। रीठा के छिलके से धोने पर कपड़े सुरक्षित रहते हैं, चमक बनी रहती है और प्राकृतिक तरीके से साफ होते हैं

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Tips & Tricks: रीठा के इस्तेमाल से कपड़े केमिकल फ्री तरीके से साफ होते हैं

सर्दियों में स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़े हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन जाते हैं। इन्हें साफ और सुरक्षित रखना हर किसी के लिए चुनौती बन जाता है। अधिकतर लोग इन्हें धोते समय ईजी या डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये गंदगी तो निकाल देते हैं, लेकिन इनकी लगातार उपयोग से कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं। गरम कपड़ों के रेशे निकल जाते हैं, रंग फीका पड़ सकता है और कपड़े एक-दो वॉश में पुराने नजर आने लगते हैं। इसलिए इस समस्या का समाधान प्राकृतिक और केमिकल फ्री उपाय में है। रीठा के छिलके का इस्तेमाल सर्दियों के कपड़े धोने का सुरक्षित और कारगर तरीका है।

रीठा कपड़ों की चमक और नमी को बरकरार रखता है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इस विधि से आप अपने गर्म कपड़ों को लंबे समय तक नई तरह की नर्मी और गर्माहट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं

रीठा का इस्तेमाल


ऊनी कपड़े धोने के लिए रीठा के छिलके का उपयोग किया जा सकता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर मसलकर झाग तैयार करें। इस झाग वाले पानी में ऊनी कपड़े डालकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे कपड़ों की गंदगी आसानी से निकल जाएगी और कपड़ों की नर्मीयत व चमक बनी रहेगी।

रीठा से धोने के फायदे

रीठा के इस्तेमाल से कपड़े केमिकल फ्री तरीके से साफ होते हैं, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। साथ ही, कपड़े की गर्माहट और चमक दोनों बरकरार रहती हैं। ये तरीका आपके सर्दियों के कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखता है।

सुबह या शाम? क्या है बीयर पीने का सही समय, जानें इसकी पूरी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।