Filter cleaning tips: वॉटर फिल्टर की सफाई अब होगी आसान, रसोई की ये 4 चीजें आएंगी काम

Filter cleaning tips: पानी के प्रदूषण के कारण टंकी का पानी सीधे पीना सुरक्षित नहीं रहा। इसलिए ज्यादातर लोग वॉटर फिल्टर का उपयोग करते हैं। लेकिन फिल्टर में गंदगी जमने से पानी साफ नहीं होता। ऐसे में घर पर कुछ आसान घरेलू उपायों से वॉटर फिल्टर की सफाई करना जरूरी हो जाता है

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 3:45 PM
Filter cleaning tips: फिल्टर पर जमी गंदगी को हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी बहुत अच्छा उपाय है।

आजकल पानी में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है, जिसकी वजह से टंकी या नल से सीधे मिलने वाला पानी पीने के लिए सुरक्षित नहीं रहता। इसी कारण अधिकतर लोग घरों में वॉटर फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं ताकि साफ और शुद्ध पानी मिल सके। लेकिन कुछ समय के उपयोग के बाद फिल्टर के अंदर गंदगी और जल-जमाव हो जाता है, जिससे पानी की शुद्धता प्रभावित होती है। इस स्थिति में वॉटर फिल्टर की नियमित सफाई और देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। अगर फिल्टर साफ न किया जाए तो ये न केवल पानी की गुणवत्ता को खराब करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है।

हालांकि, फिल्टर की सफाई के लिए महंगे विशेषज्ञ बुलाने की जरूरत नहीं है। कुछ सरल और घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से घर पर ही अपने वॉटर फिल्टर को साफ कर सकते हैं। इन उपायों से फिल्टर की कार्यक्षमता बनी रहती है और आपको शुद्ध पानी पीने को मिलता है।

सिरके से करें फिल्टर की सफाई


सिरका यानी विनेगर घर में सफाई के कई कामों में कारगर होता है। वॉटर फिल्टर की जमी गंदगी को हटाने के लिए बराबर मात्रा में गर्म पानी और विनेगर मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। फिर फिल्टर को इस घोल में लगभग 1 घंटे के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद एक सॉफ्ट ब्रश की मदद से हल्के हाथों से फिल्टर पर लगी गंदगी को साफ करें। अंत में साफ पानी से धो लें। इससे फिल्टर पूरी तरह से साफ हो जाएगा और लंबे समय तक काम करेगा।

नींबू के रस

नींबू का रस प्राकृतिक एसिड से भरपूर होता है, जो कीटाणुओं को खत्म करने के साथ-साथ गंदगी और बदबू को भी दूर करता है। पानी में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाएं और फिल्टर को इस घोल में आधे घंटे तक भिगो कर रखें। फिर मुलायम कपड़े या ब्रश से फिल्टर को रगड़ कर साफ करें और बाद में पानी से धो लें। नींबू के इस्तेमाल से फिल्टर न सिर्फ साफ होता है, बल्कि उसमें ताजी खुशबू भी बनी रहती है।

बेकिंग सोडा

फिल्टर पर जमी गंदगी को हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी बहुत अच्छा उपाय है। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा को थोड़ा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को फिल्टर की सतह पर लगाएं और फिर ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें। इस प्रक्रिया से जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी। अंत में गर्म पानी से फिल्टर को धोकर साफ कर लें। यह तरीका फिल्टर को गहराई से साफ करता है।

नमक और सिरके

फिल्टर की सफाई के लिए नमक और सिरके का पेस्ट भी उपयोगी है। आधा कप नमक लेकर लगभग एक कप सिरके में मिलाएं और अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें। इसे फिल्टर की सतह पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर गंदगी साफ करें। फिर गर्म पानी से फिल्टर को धो लें। यह पेस्ट फिल्टर में जमी जिद्दी गंदगी को हटाने में बहुत मदद करता है।

30 के बाद महिलाएं जरूर करें ये 6 सुपरफूड्स का सेवन, फायदे देख चौंक उठेंगी आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।