30 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सही पोषण न मिले तो जल्दी थकावट, कमजोरी, त्वचा पर झुर्रियां, हड्डियों की मजबूती कम होना जैसी दिक्कतें आने लगती हैं।
यदि डाइट में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल किया जाए तो न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, बल्कि बाल, त्वचा, हड्डियां और हार्मोन्स भी हेल्दी रहते हैं। आइए जानते हैं विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए 6 बार-बार साबित फायदेमंद सुपरफूड्स के बारे में जो हर महिला को 30 के बाद जरूर खाने चाहिए।
बादाम
बादाम में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये दिमाग, हृदय स्वास्थ्य और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत करते हैं।
आंवला
आंवला सबसे अच्छा विटामिन C का स्रोत है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है, बाल झड़ना, समय से पहले सफेद होना और स्किन की उम्र बढ़ने से बचाव करता है।
दही
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो Gut Health (पाचन तंत्र) को बेहतर बनाते हैं और हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
अलसी के बीज
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नैन पाया जाता है, जो हॉर्मोन बैलेंस, दिल की सेहत और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में भी सहायक माना जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों आदि सब्जियों में आयरन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम और विटामिन K अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की पूरे तौर पर मजबूती देता है।
अखरोट
अखरोट ओमेगा-3, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो उम्र बढ़ने के असर को कम करते हैं, स्किन हेल्थ सुधारते हैं और हृदय को सुरक्षित रखते हैं।
बीन्स और दालें
इनमें प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो एनर्जी, मसल पावर और ब्रेन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं।