प्याज भारत के हर खाने में एक खास स्वाद जोड़ता है और सेहत के लिए भी कई फायदे रखता है। लेकिन प्याज काटते समय आंखों में जलन होना और आंसू आना एक आम समस्या है। इसका मुख्य कारण प्याज में मौजूद एक रसायन है, जिसे अलिल सुल्फाइड कहा जाता है। जब प्याज काटा जाता है, तो ये रसायन हवा में निकलकर सल्फ्यूरिक एसिड में बदल जाता है। ये एसिड हमारी आंखों की नाजुक सतह को चुभाता है, जिससे आंखें जलने लगती हैं और खुद-ब-खुद आंसू आने लगते हैं। आंसू इस एसिड को धोकर आंखों की सुरक्षा करते हैं।
हालांकि ये प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, लेकिन कई बार ये समस्या बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। इसलिए जानना जरूरी है कि कैसे हम प्याज काटते वक्त आंसू आने से बच सकते हैं और इस समस्या को कम कर सकते हैं।
प्याज काटते समय आंसू आने से बचने के आसान तरीके
प्याज को ठंडे पानी में डालकर काटें
प्याज काटने से पहले उसे ठंडे पानी में कुछ देर भिगो दें। ठंडा पानी प्याज में मौजूद रसायनों के असर को कम करता है, जिससे आंखों में जलन और आंसू आने की समस्या कम हो जाती है।
अगर आप प्याज को काटने से 30 मिनट पहले फ्रिज में रख दें तो भी ये मदद करता है। ठंडी हालत में प्याज के रसायन कम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे कटते वक्त कम गैस निकलती है।
प्याज काटते समय अगर आपकी आंखें जलने लगें तो तुरंत ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें। ये आंखों की सतह को ठंडक पहुंचाता है और जलन कम करता है।
प्याज काटते वक्त अपने चेहरे पर गीला कपड़ा रखें। इससे प्याज के रसायन हवा में उड़कर सीधे आपकी आंखों तक नहीं पहुंच पाते और आंसू आने की संभावना कम हो जाती है।
खास चाकू का इस्तेमाल भी लाभकारी
आजकल मार्केट में ऐसे चाकू उपलब्ध हैं जिनके ब्लेड खास तकनीक से बनाए जाते हैं। ये ब्लेड प्याज के रसायनों को कम नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कटते समय कम गैस निकलती है और आंखों में जलन कम होती है। आप ऐसे चाकू का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे प्याज काटना और भी आसान और दर्द रहित हो जाता है।