दवा खरीदने से पहले देखें ये लाल लाइन, वरना हो सकता है नुकसान

Red Line On Medicine Strips: क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ दवाओं की पट्टी के पीछे लाल रंग की लाइन क्यों होती है? ये कोई डिजाइन नहीं, बल्कि एक छिपा हुआ संकेत है जो आपकी सेहत से गहराई से जुड़ा है। जानिए, आखिर इस रहस्यमयी लाल लाइन का असली मतलब क्या है

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
Red Line On Medicine Strips: लाल रेखा हमें ये याद दिलाती है कि हर दवा डॉक्टर के निर्देश के बिना सुरक्षित नहीं होती।

आपने कई बार दवा की पट्टी के पीछे लाल रंग की एक लाइन देखी होगी, लेकिन शायद ही कभी सोचा होगा कि इसका मतलब क्या है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ डिजाइन या ब्रांडिंग का हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर सच्चाई ये है कि ये लाल लाइन कोई सामान्य निशान नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी जरूरी चेतावनी है। दवा की पत्तियों पर ये निशान सिर्फ उन दवाओं पर होता है जिन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। ये एक छोटा-सा संकेत है, जो आपको गलत दवा के खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है। अक्सर लोग हल्के बुखार या सर्दी-जुकाम में खुद ही दवा खरीदकर खा लेते हैं,

लेकिन यही आदत शरीर में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए अगली बार जब आप किसी दवा की पत्ती पर लाल लाइन देखें, तो इसे नजरअंदाज न करें ये आपकी सेहत के लिए एक अहम चेतावनी है।

लाल लाइन का असली मतलब क्या है?


दवा की पत्ती पर बनी लाल रेखा एक चेतावनी संकेत है। इसका अर्थ है कि ये दवा केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही खरीदी या खाई जानी चाहिए। इस लाल पट्टी को देखकर किसी भी फार्मासिस्ट को समझ जाना चाहिए कि बिना डॉक्टर के पर्चे के ये दवा बेचना कानूनी अपराध है। यानी, अगर आप खुद से ऐसी दवाएं लेते हैं या किसी और को सलाह देते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एंटीबायोटिक्स से जुड़ा सबसे बड़ा खतरा

लाल लाइन वाली दवाएं ज्यादातर एंटीबायोटिक्स होती हैं। इनका गलत इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या को बढ़ाता है। दरअसल, जब लोग डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक्स लेते हैं या पूरा कोर्स बीच में छोड़ देते हैं, तो शरीर के अंदर मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते। बचे हुए बैक्टीरिया धीरे-धीरे दवाओं के खिलाफ रेजिस्टेंट बन जाते हैं। समय के साथ ये ‘सुपरबग्स’ बन जाते हैं, जिन पर सामान्य एंटीबायोटिक्स काम नहीं करतीं। इससे संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है और जान का खतरा भी बढ़ सकता है।

क्यों जरूरी है लाल लाइन पर ध्यान देना

लाल रेखा हमें ये याद दिलाती है कि हर दवा डॉक्टर के निर्देश के बिना सुरक्षित नहीं होती। ये सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि समाज की सेहत की भी सुरक्षा करती है, क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा गलत दवा लेने से आने वाले समय में पूरे समाज में दवा प्रतिरोध फैल सकता है। इसलिए अगली बार जब आप किसी दवा की पट्टी पर लाल लाइन देखें इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए छोटी सी लेकिन बेहद अहम चेतावनी है।

Lip Care: रात में अपनाएं ये लिप केयर रूटीन, होंठ रहेंगे मुलायम और गुलाबी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।