बाल सफेद क्यों हो रहे हैं? जानिए कौन सा विटामिन है जिम्मेदार

White Hair Causes: क्या आपने कभी सोचा है कि छोटे बच्चों और किशोरों में भी बाल सफेद क्यों होने लगे हैं? यह केवल उम्र बढ़ने का संकेत नहीं है। पीछे छिपा है एक ऐसा कारण, जो आपके शरीर की सेहत और पोषण से जुड़ा है। अगर समय रहते ध्यान न दिया गया, तो बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 1:00 PM
White Hair Causes: बालों की सेहत के लिए केवल विटामिन B12 पर्याप्त नहीं है।

आजकल छोटे बच्चे और किशोर भी सफेद बाल (Premature White Hair) की समस्या से परेशान हो रहे हैं। पहले लोग इसे उम्र बढ़ने का संकेत समझते थे, लेकिन असल में यह शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी का भी संकेत है। खासकर विटामिन B12 की कमी से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। तनाव, नींद की कमी और गलत खान-पान भी इसका कारण बन सकते हैं। अगर सही डाइट, पर्याप्त पानी और प्राकृतिक हेयर केयर अपनाई जाए, तो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है और उनकी मजबूती और प्राकृतिक रंग लंबे समय तक बनी रहती है।

सफेद बालों का कारण

बालों का रंग मेलेनिन पर निर्भर करता है। जब शरीर में विटामिन B12 की कमी होती है, तो मेलेनिन का निर्माण घट जाता है और बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से बाल कमजोर और उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं।


विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें

सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श लें और ब्लड टेस्ट कराएं। टेस्ट के बाद डॉक्टर की सलाह अनुसार सप्लीमेंट या दवा लें। इसके साथ ही अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो प्राकृतिक रूप से B12 प्रदान करें, जैसे:

अंडा

दूध और डेयरी उत्पाद

मीट और मछली

मशरूम

इनसे शरीर में B12 की कमी पूरी होती है और बालों की सेहत बेहतर रहती है।

सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से छिपाएं

केमिकल वाली डाई बालों को कमजोर और बेजान बना देती है। इसके बजाय आप प्राकृतिक विकल्प चुन सकते हैं, जैसे:

मेहंदी का पेस्ट: बालों को काला और चमकदार बनाता है

हर्बल पेस्ट: बालों को मजबूती और प्राकृतिक रंग बनाए रखता है

इससे बालों की रफनेस और टूटने की समस्या भी कम होती है।

हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल से रोकथाम

बालों की सेहत के लिए केवल विटामिन B12 पर्याप्त नहीं है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और स्ट्रेस-फ्री लाइफस्टाइल भी जरूरी है। रोजाना हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त आहार खाने से बाल मजबूत रहते हैं और प्राकृतिक रंग लंबे समय तक बना रहता है।

Gardening Tips: मनी प्लांट को तेजी से हरा-भरा बनाने की जानिए खास टिप, चावल के पानी से जादू की तरह ग्रो करेगा आपका पौधा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।