घर में मनी प्लांट को अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरीके होते हैं, लेकिन गार्डनर ने बताया है कि चावल का पानी इसका सबसे अच्छा प्राकृतिक इलाज हो सकता है।
चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व पौधे को न केवल जल्दी बढ़ने में मदद करते हैं बल्कि उसे रोगों से भी बचाते हैं। आइए जानते हैं चावल के पानी से मनी प्लांट को कैसे फायदा पहुंचाएं और इसके सही उपयोग के तरीके।
चावल का पानी नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी और स्टार्च जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो मनी प्लांट की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नाइट्रोजन पौधे के पत्तों को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने में मदद करता है, जिससे मनी प्लांट जल्दी बढ़ता है।
पौधों की जड़ें मजबूत हो तो पौधा स्वस्थ रहता है। फास्फोरस इसके लिए आवश्यक है और चावल का पानी इसे पौधे को प्रदान करता है।
पोटैशियम पौधे की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है, जिससे मनी प्लांट लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
विटामिन बी पौधे के ऊर्जा निर्माण को बेहतर बनाता है, जिससे पौधा तेजी से बढ़ता है।
स्टार्च मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है और सूक्ष्मजीवों के लिए भोजन प्रदान करता है, जो पौधों की सहायता करते हैं।
चावल धोते या पकाते समय बचा हुआ पानी इकट्ठा करें। इसे ठंडा करके पतला करके (1 हिस्सा चावल का पानी + 2 हिस्सा साफ पानी) मिट्टी में डालें। चावल के पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पूरी तरह पतला करके मनी प्लांट की पत्तियों पर छिड़कें, जिससे पोषक तत्व सीधे पत्तियों तक पहुंचें।