सर्दियों में लगाने लायक 10 पौधे, जो कम पानी और कम रोशनी में भी आसानी से पनपेंगे

Best Indoor Plants: सर्दियों में घर में पौधे पनपेंगे या नहीं, यह अक्सर लोगों को चिंता का विषय होता है। लेकिन कुछ इंडोर प्लांट्स ऐसे हैं, जो ठंडी हवाओं और कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ते हैं। ये पौधे न केवल घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली भी लाते हैं

अपडेटेड Oct 26, 2025 पर 9:07 AM
Best Indoor Plants: बैंबू प्लांट एक एवरग्रीन पौधा है, जिसे गमले या कांच की बर्नी में आसानी से लगाया जा सकता है।

सर्दियों में अक्सर लोग सोचते हैं कि ठंड और कम धूप के चलते घर में पौधे पनपेंगे भी या नहीं। लेकिन सच ये है कि कुछ इंडोर प्लांट्स ऐसे होते हैं, जो सर्द मौसम में भी आसानी से बढ़ते हैं और घर को हरा-भरा बनाते हैं। ये पौधे सिर्फ घर की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाते हैं और मन को ताजगी का एहसास कराते हैं। सर्दियों में सही पौधे चुनकर आप अपने घर के आंगन, बालकनी या कमरे को सजाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और खुशहाली भी बढ़ा सकते हैं।

कुछ पौधे कम रोशनी में भी पनपते हैं, कुछ को कम पानी की जरूरत होती है और कुछ सर्द हवाओं में भी लंबे समय तक हरे रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपका घर और आंगन हरा-भरा और खुशनुमा रहे, तो जानिए 10 ऐसे खास इंडोर प्लांट्स जिन्हें आप आसानी से लगा सकते हैं।

  1. स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट घर और आंगन दोनों में लगाया जा सकता है। ये किसी भी मौसम में आसानी से बढ़ता है और घर को एक एस्थेटिक लुक देता है।

  1. बोस्टन फर्न


बोस्टन फर्न ट्रॉपिकल लुक देता है और सर्दियों में भी घर में आसानी से पनपता है। इसकी घनी और सुंदर पत्तियाँ घर को प्राकृतिक रूप से सजाती हैं।

  1. आर्किड

आर्किड एक विदेशी और खूबसूरत फूल वाला पौधा है। सर्दियों में ये आसानी से पनपता है और इसके रंग-बिरंगे फूल घर की शोभा बढ़ाते हैं।

  1. जेड प्लांट

लकी प्लांट के नाम से मशहूर जेड प्लांट घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है। ये सर्दियों में भी आसानी से बढ़ता है और घर में शांति और पॉजिटिविटी लाता है।

  1. पीस लिली

पीस लिली घर में सुंदर फूल और सोंधी खुशबू लाती है। सर्दियों में इसे घर में लगाने से घर आंगन और कमरे का माहौल और भी खुशनुमा बन जाता है।

  1. फ्लेमिंग केटी

छोटे-छोटे नारंगी फूलों वाला फ्लेमिंग केटी पौधा घर के आंगन को जीवंत और पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है। यह सर्दियों में भी आसानी से पनपता है।

  1. चाइनीस एवरग्रीन प्लांट

बड़ी हरी पत्तियों वाला ये पौधा घर और आंगन दोनों जगह लगाया जा सकता है। ये किसी भी मौसम में आसानी से बढ़ता है और घर को हमेशा हरा-भरा बनाए रखता है।

  1. पेटूनिया

पेटूनिया के रंग-बिरंगे फूल घर के आंगन को सजाते हैं। इसके सफेद, गुलाबी और नीले फूल सर्दियों में भी खिलते हैं और घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

  1. बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट एक एवरग्रीन पौधा है, जिसे गमले या कांच की बर्नी में आसानी से लगाया जा सकता है। इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है और सर्दियों में यह आसानी से पनप जाता है।

  1. लैंटाना

लैंटाना एक इंडियन प्लांट है, जो भारतीय वातावरण के अनुकूल है। इसके रंग-बिरंगे फूल किसी भी सीजन में घर और आंगन की शोभा बढ़ाते हैं।

काली या पीली सरसों? एक बनाती है स्वाद, जानिए कौन सी सरसों है आपके लिए बेहतर!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।