स्वस्थ जीवन के लिए रसोई की सफाई सबसे अहम है, खासकर वो जगह जहां खाना बनाया और परोसा जाता है। अगर बर्तनों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अधिकतर लोग स्टील, एल्यूमिनियम और अन्य मेटल के बर्तनों को अच्छी तरह से धोते हैं, लेकिन लकड़ी के बर्तनों जैसे बेलन, करछूल, कटोरी या चम्मच की सफाई में लापरवाही कर देते हैं। लकड़ी की सतह में गंदगी, तेल और फूड पार्टिकल्स आसानी से जमा हो जाते हैं और केवल साबुन से धोने भर से यें पूरी तरह से साफ नहीं होते। यही कारण है कि लकड़ी के बर्तनों को विशेष तरीके से साफ करना और डिसइंफेक्ट करना जरूरी है।
इसके लिए कुछ आसान और कारगर तरीके हैं, जैसे बर्तनों को उबलते पानी में भिगोना, नमक और नींबू का इस्तेमाल करना। इन तरीकों से लकड़ी के बर्तन पूरी तरह से साफ और सुरक्षित बन जाते हैं, जिससे खाना खाने वाले लोगों की सेहत बनी रहती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
लकड़ी के बेलन, करछूल या कटोरी को सिर्फ साबुन से धोना पर्याप्त नहीं है। इन्हें उबलते पानी में आधा घंटा भिगो दें। इस प्रक्रिया से लकड़ी में जमा तेल और गंदगी बाहर निकल जाती है और बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाते हैं।
अगर गंदगी ज्यादा जम गई है तो थोड़े नमक को हाथ में लेकर बेलन और लकड़ी के करछूल पर रगड़ें। इसके बाद बर्तन को हल्का गर्म करके फिर से रगड़ें और पानी से धो लें। ये तरीका बर्तन को नई जैसी चमक देने के साथ गंदगी भी हटा देता है।
लकड़ी के बर्तनों को नींबू के टुकड़े से रगड़ें। इसके बाद गर्म पानी में बर्तन को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर पानी से निकालकर कपड़े से पोछकर सुखा लें। इससे बर्तन पूरी तरह से साफ और डिसइंफेक्ट रहते हैं।