Yoga For Summer: गर्मी में थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी? योग से मिलेगी 100% राहत

Yoga Tips: गर्मियों में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर कूलर और एसी जैसे उपाय अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन भी शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे असरदार योग टिप्स, जो गर्मी में भी एनर्जी बनाए रखेंगे

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 9:53 AM
Yoga Tips: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए शवासन एक बेहतरीन योगासन है।

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, और इसके कारण डिहाईड्रेशन, पेट की परेशानियां और थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और शरीर से पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में, गर्मी के असर से बचने के लिए योगासन एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है। योग न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि यह मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी भी प्रदान करता है।

नियमित रूप से कुछ खास योगासनों का अभ्यास करने से न केवल शरीर में ठंडक बनी रहती है, बल्कि यह पूरे दिन एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। आइए, जानते हैं कुछ खास योगासनों के बारे में, जिनसे आप गर्मी में भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

शवासन


गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए शवासन एक बेहतरीन योगासन है। इसे सुबह खाली पेट किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होता है और शरीर के अंगों को पूरी तरह से सीधा रखकर 10-15 मिनट तक ध्यान लगाना होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है, तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर ठंडा रहता है।

सिंहासन

सिंहासन योग न केवल आपको रिलैक्स करता है बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा भी रखता है। इसे वज्रासन पोजीशन में बैठकर किया जाता है, जहां रीढ़ की हड्डी और कमर को सीधा रखते हुए दोनों हाथों को घुटनों पर रखा जाता है। ये आसन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन, जिसे बटरफ्लाई पोज भी कहा जाता है, गर्मियों में शरीर की ठंडक बनाए रखने के लिए बहुत प्रभावी है। इसे करने के लिए आपको अपनी एड़ियों को पेल्विस की तरफ टीकाकर घुटनों को मोड़ना होता है और दोनों पैरों के अंगूठों को हाथों से पकड़कर 2-5 मिनट तक रुकना होता है। ये न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि स्ट्रेस और थकान भी दूर करता है।

ताड़ासन

ताड़ासन, शरीर में ताजगी और एनर्जी का संचार करता है। इसे खड़े होकर किया जाता है, जिसमें दोनों हाथों को सिर से ऊपर लेकर शरीर को झुका जाता है। इस आसन से शरीर में सुस्ती दूर होती है और तनाव कम होता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसके अलावा, ये ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।

चंद्रभेदी प्राणायाम

चंद्रभेदी प्राणायाम एक प्रभावी तकनीक है, जिससे शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। इसमें बाएं नथुने से सांस ली जाती है और दाएं नथुने से छोड़ी जाती है। ये प्राणायाम न केवल शरीर को ठंडा करता है, बल्कि ऊर्जा का संचार भी करता है, जिससे आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं।

Air Conditioner: दिन-रात AC चलाएं बेफिक्र होकर, इन 7 तरीकों से नहीं बढ़ेगा बिजली बिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।