Assembly Election 2023: जल्द हो सकता है पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, दिनभर चलेगी EC की बड़ी बैठक

चुनाव आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। आयोग का एक दल तेलंगाना की यात्रा पर है। निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), तेलंगाना (Telangana), मिजोरम (Mizoram) और राजस्थान (Rajasthan) में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 4:13 PM
Assembly Election 2023: जल्द हो सकता है पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

Assembly Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है। चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर होने वाली इस बैठक का मकसद ये सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना है कि आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल पर लगाम कसी जा सके।

चुनाव आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। आयोग का एक दल तेलंगाना की यात्रा पर है। निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), तेलंगाना (Telangana), मिजोरम (Mizoram) और राजस्थान (Rajasthan) में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Assembly Elections 2023: कर्ज में डूबे ये चुनावी राज्य, कैसे पूरे करेंगे जनता से किए लाखों करोड़ों रुपए के वादे


मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट जारी

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची जारी की। राज्य निर्वाचन विभाग ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में मतदाताओं की कुल संख्या 5.26 करोड़ तक पहुंच गई है, जिनमें से 2.51 करोड़ महिलाएं हैं।

वहीं मध्य प्रदेश में वोटर्स की कुल संख्या 5 करोड़ 62 लाख 36 हजार 229 है। इसमें 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2.72 करोड़ महिला वोटर हैं। इसके अलावा यहां जेंडर रेश्यू भी बढ़ कर एक हजार पुरुषों पर 945 महिला वोटर हो गया है।

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य की वोटर लिस्ट में 6.96 लाख से ज्यादा मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के राज्य चुनाव अधिकारी ने अनुपम राजन ने बाताया कि प्रदेश की मतदाता सूची में कुल 16 लाख 83 हजार 790 मतदाता बढ़े हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।