Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 09, 2023 / 7:00 PM IST

Assembly Election 2023 Highlight: पीएम ने कहा मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी

Assembly Election 2023 Highlight: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट है। कांग्रेस की हर योजना, हर पॉलिसी देश को पीछे ले जाने वाली होती है। कांग्रेस के लिए देश नहीं बल्कि उसका अपना स्वार्थ सर्वोपरि रहता है। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होता था और दिल्ली में ही खत्म हो जाता था। योजनाएं घोषित होती थी तो दिल्ली में, विदेश के नेता आते थे तो दिल्ली में, बड़े कार्यक्रम दिल्ली में होते थे

Assembly Election 2023 Highlight: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि मोदी की गारंटी से भी ज्यादा ज्यादा मजबूत गारंटी मध्य प्रदेश के लोगों की गारंटी है। उन्होंने गारंटी दी है, सरकार बनाने की। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर

Assembly Election 2023 Highlight: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि मोदी की गारंटी से भी ज्यादा ज्यादा मजबूत गारंटी मध्य प्रदेश के लोगों की गारंटी है
Assembly Election 2023 Highlight: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि मोदी की गारंटी से भी ज्यादा ज्यादा मजबूत गारंटी मध्य प्रदेश के लोगों की गारंटी है
NOVEMBER 09, 2023 / 6:37 PM IST

MP Assembly Election 2023 Live: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही पार्टी

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। फूट डालो और राज करो की नीति पर चली है। आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज़्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया।

    NOVEMBER 09, 2023 / 6:16 PM IST

    MP Assembly Election 2023 Live: शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्य प्रदेश में मेरी 1.32 करोड़ बहनें

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के शिवपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि इस राज्य में मेरी 1.32 करोड़ बहनें हैं। मैं कितना भाग्यशाली भाई हूं। भले ही अभी कुछ नाम गायब हैं पर चुनाव के बाद, सरकार बनते ही सबके नाम लाडली बहना योजना में जोड़ दिए जाएंगे। हम किसी को भी पीछे नहीं छोड़ेंगे। मैं अपनी बहनों में अंतर कैसे कर सकता हूं।

      NOVEMBER 09, 2023 / 5:28 PM IST

      MP Assembly Election 2023 Live: पीएम ने कहा कांग्रेस ने हमेशा किया समाज को बांटने का काम

      पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर चली है। आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया। पीएम ने कहा कि जब कांग्रेस सूरज और चांद लाने का वादा करे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है। जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है। देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है। जैसे रिवर्स गियर में चलने वाली गाड़ी हमें पीछे ले जाती है, वैसे ही कांग्रेस भी रिवर्स गियर की एक्सपर्ट है।

        NOVEMBER 09, 2023 / 4:05 PM IST

        Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live: अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों के दौरान खूब हुआ धर्मांतरण

        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ।शाह ने लोगों से केंद्र और राज्य में भाजपा के साथ "डबल इंजन" सरकार बनाने का आग्रह किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टेबाजी ऐप खोला। शाह ने कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि उन्हें कम से कम महादेव के नाम को तो बख्श देना चाहिए था।

          NOVEMBER 09, 2023 / 3:34 PM IST

          Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला, तो राहुल ने किया पलटवार

          पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फुट गया है। कांग्रेस के पास MP के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि इसलिए मध्य प्रदेश को बीजेपी पर भरोसा है। MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फसल बीमा योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP किसानों से पैसा छीनती है। किसी भी किसान से पूछ लो, फसल बीमा योजना का पैसा आपको मिला? उन्होंने कहा कि 30,000 करोड़ रुपये फसल बीमा योजना में गए। ये पैसा 16 कंपनियों को मिला

            NOVEMBER 09, 2023 / 3:11 PM IST

            Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live: शाह ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले का किया जिक्र

            केंद्रीय मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, मोदी ने चंद्रयान भेजा चंद्रमा पर, और जहां चंद्र यान उतरा, उस जगह का नाम 'शिव शक्ति पॉइंट' रख कर उन्होंने भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, उन्होंने क्या किया? महादेव ऐप से जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया। शर्म करें, कम से कम महादेव को तो छोड़ देते।" शाह राज्य में कथित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले का जिक्र कर रहे थे।

              NOVEMBER 09, 2023 / 2:54 PM IST

              Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live: अमित शाह का वादा- 5 साल में छत्तीसगढ़ से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

              भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि अगर बीजेपी छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो पांच साल में राज्य से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के जशपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत 'चंद्रयान' चंद्रमा पर था और जहां यह उतरा उसका नाम 'शिवशक्ति' था। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 'महादेव' के नाम पर सट्टेबाजी की। राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ है।

                NOVEMBER 09, 2023 / 2:17 PM IST

                Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

                कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। हिंदुस्तान का जो धन है उसे ये 90 अफसर बांटते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि OBC की सरकार है। भाईयों और बहनों मुझे बता दो कि 90 अफसरों में से OBC कितने हैं?... 90 अफसर में से 3 अधिकारी OBC वर्ग के हैं। अगर हिंदुस्तान का बजट 100 रुपये का हो तो OBC अफसर 5 रुपये का निर्णय लेते हैं।"

                  NOVEMBER 09, 2023 / 1:58 PM IST

                  Telangana Assembly Elections 2023 Live: 'BRS तेलंगाना में किसी की B टीम नहीं'

                  भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वरिष्ठ नेता के. टी. रामा राव (KTR) ने कहा कि उनकी पार्टी किसी की B टीम नहीं बल्कि तेलंगाना के लोगों की A टीम है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ BRS भारतीय जनता पार्टी (BJP) की B टीम है, रामा राव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों तक में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया। रामा राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "बीआरएस, तेलंगाना के लोगों की A टीम है और किसी की B टीम नहीं है।" राज्य सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों पर बीआरएस नेता ने सवाल किया कि केंद्र को कार्रवाई करने से किसने रोका है।

                    NOVEMBER 09, 2023 / 1:29 PM IST

                    Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस आई, तबाही लाई', पीएम मोदी ने MP के मतदाताओं को चेताया

                    पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मतादाओं को चेताते हुए कहा कि आपको एक सीख याद रखनी है। कांग्रेस आई, तबाही लाई...। अगर गलती से भी कांग्रेस आ गई तो फिर आपको सरकार से मिलने वाली सारी मदद बंद कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में बीजेपी सरकार ने 33 लाख करोड़ रुपये सीधे गरीबों के बैंक अकाउंट में भेजे हैं। इस दौरान इसमें से एक रुपया भी इधर का उधर नहीं हो पाया। कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती है उसका जीता-जागता प्रमाण है फर्जी लाभार्थी घोटाले का मामला...। जितनी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आबादी मिलकर है, उतने फर्जी लाभार्थी कांग्रेस ने देश भर में कागजों में पैदा कर दिए थे।

                      NOVEMBER 09, 2023 / 1:09 PM IST

                      Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: 'एमपी में दोनों नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं'

                      पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच कथित मतभेद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि एमपी में कांग्रेस ने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्य प्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। आजकल वो दोनों एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। यही नेता MP को दशकों तक अभाव में रखने के लिए जिम्मेदार हैं। ये आपके बेहतर भविष्य का भरोसा नहीं दे सकते। पीएम ने कहा कि इनका तो अभी बस एक ही एजेंडा है कि 3 दिसंबर को बीजेपी से हारने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस पर किसका बेटा कब्जा करेगा! अपने बेटों को सेट करने के लिए वो पूरे मध्य प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं।

                        NOVEMBER 09, 2023 / 12:40 PM IST

                        Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: पीएम मोदी ने राम मंदिर का भी किया जिक्र

                        मध्य प्रदेश के सतना में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने अयोध्य में बन रहे भष्य राम मंदिर का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। वो बात है - राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम... अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।

                          NOVEMBER 09, 2023 / 12:16 PM IST

                          Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: 'कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन और लाडली बहना योजना बंद हो जाएगा'

                          चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से बीजेपी की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से 100 कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल! पीएम ने कहा कि कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। साथ ही मुफ्त में इलाज मिलना भी बंद हो जाएगा। लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी।

                            NOVEMBER 09, 2023 / 11:46 AM IST

                            Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: सीएम शिवराज ने की नीतीश कुमार की आलोचना

                            बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनको अब मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। बहनों और बेटियों को जो बेइज्जत करे, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे, ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं है। उन्हें अब पद छोड़ देना चाहिए। माफी मांगने से काम नहीं चलेगा... INDI गठबंधन नहीं दलदल है... अब इनमें कोई सामंजस्य और तालमेल नहीं है... इनमें घमासान मचा हुआ है।

                              NOVEMBER 09, 2023 / 11:23 AM IST

                              Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी नुक्कड़ सभा में होंगे शामिल

                              कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज यानी गुरुवार (9 नवंबर) को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले की तीन विधानसभा सीट-अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी के उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता दोपहर 12:30 बजे अशोकनगर के नईसराय इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान वह नुक्कड़ सभा में भी शामिल होंगे।

                                NOVEMBER 09, 2023 / 11:06 AM IST

                                Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Live: मध्‍य प्रदेश में आज पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी जनसभा

                                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 9 नवंबर तो मध्‍य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोध‍ित करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना, छतरपुर और नीमच में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के अलावा गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्र‍ियंका गांधी वाड्रा रीवा, दमोह और मंडला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी जबलपुर की पश्चिम, उत्तर-मध्‍य और पूर्व विधानसभा में रोड शो और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

                                  NOVEMBER 09, 2023 / 10:30 AM IST

                                  Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: गजवेल में बीजेपी से है मुख्य मुकाबला

                                  तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और उनके पूर्व सहकर्मी तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक इटाला राजेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस ने KCR के मुकाबले तुमकुंतला नरसा रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। केसीआर गजवेल और कामरेड्डी सीटों से आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

                                    NOVEMBER 09, 2023 / 10:28 AM IST

                                    Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: तेलंगाना के सीएम आज दाखिल करेंगे नामांकन

                                    तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव (KCR) आज 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गजवेल और कामारेड्डी दोनों सीटों से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह पूरे राज्य में BRS के चुनावी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नामांकन करने के बाद KCR गुरुवार दोपहर में कामारेड्डी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में KCR और उनके पूर्व सहकर्मी तथा BJP विधायक इटाला राजेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

                                      NOVEMBER 09, 2023 / 10:27 AM IST

                                      Assembly Elections 2023 LIVE: 4 राज्यों में चुनावी माहौल गर्म

                                      छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल चरम पर है। मिजोरम में मतदान हो चुका है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी की निगाहें 17 नवंबर के होने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव पर है। इसके अलावा राजस्थान में 25 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

                                        NOVEMBER 09, 2023 / 10:25 AM IST

                                        नमस्कार! मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।