Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 10, 2023 / 6:51 PM IST

Assembly Elections 2023 Highlights: राहुल बोले- 'पीएम लाखों का सूट पहनते हैं, मैं सिर्फ सफेद टी-शर्ट'

Assembly Elections 2023 Highlights: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी लाखों रुपये के सूट पहनते हैं लेकिन मैं केवल सफेद टी-शर्ट पहनता हूं।'' राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है तो जाति आधारित जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 18 वर्षों में राज्य में 18,000 किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है जो लोगों का जीवन बदल देगा

Assembly Elections 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराने का है। उन्होंने कहा कि यह एक एक्स-रे की तरह है जो सभी (ओबीसी सहित सभी वर्गों की संख्या) वर्गों की स्थिति सामने लाएगा, जिसके अनुसार उनके कल्याण की नीति

MP Election 2023 Highlights: राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी जाति आधारित जनगणना कराएगी
MP Election 2023 Highlights: राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी जाति आधारित जनगणना कराएगी
NOVEMBER 10, 2023 / 6:26 PM IST

MP Assembly Elections 2023 Live: चौहान ने कहा- कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहाकि किसानों को पैसा सीधे भेजा जाना चाहिए क्योंकि सब्सिडी का पैसा इधर-उधर जाता है...किसानों का कल्याण हमारे जीवन का लक्ष्य है, कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। चौहान ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना इसके बाद अब बनाउंगा लखपति बहना... मेरा लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश की हर बहन साल में कम से कम 1 लाख रुपये से ज्यादा कमाए... आपकी जिंदगी बदलना हमारा उद्देश्य है। कई भाई-बहन ऐसे हैं जिनके मकान कच्चे हैं... हमने मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना बनाई है। सरकार बनने के बाद हर भाई-बहन जिसका कच्चा मकान है, उसको पैसे देकर पक्का मकान बनवाएंगे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

    NOVEMBER 10, 2023 / 5:40 PM IST

    MP Assembly Elections 2023 Live: राहुल बोले- पीएम लाखों का सूट पहनते हैं, मैं सिर्फ सफेद टी-शर्ट

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी लाखों रुपये के सूट पहनते हैं लेकिन मैं केवल यह सफेद टी-शर्ट पहनता हूं।'' गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है तो जाति आधारित जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 18 वर्षों में राज्य में 18,000 किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की है।

      NOVEMBER 10, 2023 / 5:20 PM IST

      Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: वित्त मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर प्रियंका की चुप्पी पर उठाए सवाल

      कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बीजेपी को घेरने पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वह राजस्थान में एक शब्द भी नहीं बोलती हैं, जहां महिलाओं, खासकर दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा अपने सीएम पर सवाल नहीं उठाती हैं। इसके बजाय वह दूसरे राज्यों में बीजेपी के खिलाफ बयान दे रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रियंका को राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी तोड़ना चाहते हैं। बता दें कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 25 नंवबर को होगा।

        NOVEMBER 10, 2023 / 5:05 PM IST

        Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राजस्थान में कुल 1,875 उम्मीदवार अपने चुनावी भाग्य को आजमाएंगे

        राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 1,875 उम्मीदवार अपने चुनावी भाग्य को आजमाएंगे, जिनमें 183 महिलाएं हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से 490 ने अपने पर्चे वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने का बृहस्पतिवार आखिरी दिन था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में नामांकन वापसी के बाद कुल 1,875 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें 1,692 पुरुष और 183 महिला उम्मीदवार हैं। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 25 नंवबर को होगा।

          NOVEMBER 10, 2023 / 4:30 PM IST

          MP Assembly Elections 2023 Live: राहुल गांधी ने एमपी में जाति जनगणना को लागू करने का किया वादा

          कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है जो लोगों का जीवन बदल देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी जाति जनगणना कराई जाएगी। वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें, पूरी खबर...

            NOVEMBER 10, 2023 / 4:01 PM IST

            Mizoram Assembly Elections 2023 Live: जोरमथांगा का दावा- भगवान और लोगों की मदद से सत्ता बरकरार रखेंगे

            यह विश्वास जताते हुए कि उनकी पार्टी मिजोरम विधानसभा चुनाव जीतेगी निवर्तमान मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले पांच वर्षों तक अधिक कुशल तरीके से और नए जोश के साथ राज्य की सेवा करेंगे। पूर्वोत्तर राज्य में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को हुए थे। सीएम ने कहा, "हम भगवान और लोगों की मदद से सत्ता बरकरार रखेंगे। हम अपने राज्य का अधिक कुशल तरीके से और नए जोश के साथ नेतृत्व और सेवा करेंगे।"

              NOVEMBER 10, 2023 / 3:37 PM IST

              Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: राजस्थान सरकार गाय और भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी

              राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गाय और भैंस के गोबर को 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने का ऐलान किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाय आवारा पशुओं के रूप में सड़कों पर घूमती रहती हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, जिससे गायों और लोगों की जान चली जाती है। इसलिए राजस्थान सरकार ने गायों के लिए बाड़े बना दिए हैं, जिनमें गायें रहती हैं। साथ ही अब सरकार ने फैसला किया है कि वह गाय और भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी। इससे जो खाद बनेगी वह खेतों में और बायोगैस में काम आएगी।

                NOVEMBER 10, 2023 / 3:01 PM IST

                Telangana Assembly Elections 2023 Live: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

                तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कहा था कि वे महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देंगे लेकिन उन्होंने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसकी गारंटी विफल हो गई... उसने कहा था कि हिमाचल में 1 लाख लोगों को रोजगार देंगे... कांग्रेस कर्नाटक में भी फेल हो गई, हिमाचल में भी फेल हो गई और छत्तीसगढ़ के कांग्नेस के मुख्यमंत्री ने महादेव ऐप के तहत 508 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है।

                  NOVEMBER 10, 2023 / 2:37 PM IST

                  Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: पायलट का दावा- राजस्थान में इस बार टूटेगी सत्ता बदलने की परंपरा

                  कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राजस्थान में हर पांच साल में मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के चलन को तोड़ देगी और 25 नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी। पायलट ने कहा, "...मैं मानता हूं कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और जिस उम्मीद से हम चुनाव लड़ रहे थे, उससे ज्यादा बहुमत लेकर हम लोग निकलेंगे...हमने जो घोषनाएं की हैं उसे जनता पसंद कर रही है...यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जा रहा है...राजस्थान में परंपरा टूटेगी और कांग्रेस का शासन फिर से बनेगा।"

                    NOVEMBER 10, 2023 / 2:07 PM IST

                    Telangana Assembly Elections 2023 Live: कांग्रेस तेलंगाना में इमाम, पादरी और पुजारियों को देगी 12,000 रुपये का मासिक मानदेय

                    तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 'अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र' जारी किया है। कांग्रेस ने कहा है कि यदि वह 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करती है, तो सत्ता में आने के छह महीने के भीतर जाति आधारित जनगणना कराने के अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट को बढ़ाकर सालाना 4,000 करोड़ रुपये तक करेगी। इस घोषणापत्र में इमाम, मुअज्जिन, खादिम, पादरी और ग्रंथी सहित सभी धर्मों के पुजारियों के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये का मासिक मानदेय देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने उर्दू माध्यम के शिक्षकों की विशेष भर्ती करने के अलावा 'तेलंगाना सिख अल्पसंख्यक वित्त निगम' स्थापित करने का वादा किया है।

                      NOVEMBER 10, 2023 / 1:49 PM IST

                      Telangana Assembly Elections 2023 Live: तेलंगाना के लिए BJP ने जारी 14 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट

                      भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव भी शामिल हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवारों में ए श्रीदेवी (बेल्लमपल्ली-अजा), दुग्याला प्रदीप (पेद्दापल्ली), देशपांडे राजेश्वर राव (संगारेड्डी), येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी-अजा), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), राजगोपाल (आलमपुर-अजा), के पुल्ला राव (नरसम्पेट) और पेरुमरपल्ली विजया राजू (मधिरा-अजा) शामिल हैं।

                        NOVEMBER 10, 2023 / 1:15 PM IST

                        MP Assembly Elections 2023 Live: 'GST टैक्स नहीं है बल्कि ये छोटे व्यापारियों के खिलाफ हथियार है'

                        कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी की सरकार आई और उन्होंने छोटे व्यापारियों पर आक्रमण शुरू कर दिया... GST टैक्स नहीं है बल्कि ये छोटे व्यापारियों, किसानों के खिलाफ हथियार है... हिंदुस्तान में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है... बीजेपी सरकार आपसे यानी गरीबों से GST लेती है और पूरा का पूरा पैसा 3-4 उद्योगपतियों को पकड़ा देती है।

                          NOVEMBER 10, 2023 / 12:43 PM IST

                          Rajasthan Assembly Elections 2023 Live: दाधीच ने बताया क्यों BJP में हुए शामिल

                          भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी रह चुके रामेश्वर दाधीच ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय लेने की क्षमता के कारण बीजेपी में शामिल हुआ हूं। मैं उनसे लंबे समय से प्रभावित था। अगर वह प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। दाधीच राज्य के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सांसद राजेंद्र गहलोत की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। शेखावत ने दावा किया कि कांग्रेस की नीतियों और झूठे वादों से तंग आकर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है।

                            NOVEMBER 10, 2023 / 12:07 PM IST

                            Telangana Assembly Elections 2023 Live: तेलंगाना में कांग्रेस ने जारी किया 'अल्पसंख्यक घोषणापत्र'

                            कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कहा है कि यदि वह 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करती है, तो सत्ता में आने के छह महीने के भीतर जाति आधारित जनगणना कराने के अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट को बढ़ाकर सालाना 4,000 करोड़ रुपये तक करेगी। 'अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र' गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि पार्टी नौकरियों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों सहित सभी पिछड़े वर्गों के लिए उचित आरक्षण सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस ने इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रियायती दर पर ऋण प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का वादा किया।

                              NOVEMBER 10, 2023 / 11:37 AM IST

                              Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: कितने करोड़ के मालिक हैं KTR?

                              भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के बेटे के टी रामा राव (KTR) ने अपना नामांकन दाखिल करते समय सौंपे गए हलफनामे में 6.92 करोड़ रुपये की कुल चल संपत्ति का खुलासा किया। चल संपत्ति का मूल्य 2018 में घोषित 3.63 करोड़ रुपये से बढ़ गया है। हलफनामे के मुताबिक, रामा राव की पत्नी शैलिमा के पास 26.4 करोड़ रुपये और उनकी बेटी के अलेख्या के पास 1.43 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

                              इसी तरह, 2018 में 1.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की तुलना में रामा राव की अचल संपत्ति 10.4 करोड़ रुपये (बाजार मूल्य) बढ़ गई है। उनकी पत्नी के पास 7.42 करोड़ रुपये और बेटी के पास 46.7 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। रामाराव पर भी 67.2 लाख रुपये की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 11.2 करोड़ रुपये की देनदारी है।

                              हलफनामे के अनुसार, BRS के कार्यकारी अध्यक्ष ने घोषणा की कि उनके पास एक कार और 100 ग्राम सोने के आभूषण हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 4.7 किलोग्राम सोने के आभूषण और हीरे हैं। 2022-23 के वित्तीय वर्ष के अनुसार IT रिटर्न में रामा राव की कुल वार्षिक आय 11.6 लाख रुपये थी।

                                NOVEMBER 10, 2023 / 11:06 AM IST

                                Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम आज तेलंगाना में करेंगे प्रचार

                                कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार शुक्रवार (10 नवंबर) को तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। सीएम सिद्धारमैया कामारेड्डी में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। यहां कांग्रेस ने तेलंगाना के सीएम और बीआरएस सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव या केसीआर को टक्कर देने के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा है। वहीं शिवकुमार, जो कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख भी हैं। वो कोडाद और हुजूरनगर में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगे।

                                  NOVEMBER 10, 2023 / 10:31 AM IST

                                  Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए घोषणा पत्र किया जारी

                                  कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल करने के लिए अल्पसंख्यकों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट बढ़ाकर 4,000 करोड़ करने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्ग को नौकरी, शिक्षा और सरकारी योजनाओं में उचित आरक्षण दिया जाएगा।

                                    NOVEMBER 10, 2023 / 9:55 AM IST

                                    Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: के चन्द्रशेखर राव के पास 17 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति

                                    तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इस बीच राज्य में सभी प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं। राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव ने चुनाव आयोग में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनके पास 17.83 करोड़ की चल संपत्ति है। वहीं 8.50 करोड की कुल अचल संपत्ति है। उनके पास कार नहीं है। चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी शोभा के पास कुल 7 करोड़ की चल संपत्ति है। राव की कुल देनदारी 17 करोड़ रुपये से अधिक थी। वहीं, एचयूएफ की देनदारी 7.23 करोड़ रुपये से अधिक है।

                                      NOVEMBER 10, 2023 / 9:25 AM IST

                                      Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE: कन्हैया लाल की हत्या राजस्थान सरकार पर बड़ा दाग- पीएम मोदी

                                      देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार हवा और पानी जैसा है। इस दौरान उन्होंने टेलर कन्हैयालाल के मर्डर का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ हुई आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है।

                                        NOVEMBER 10, 2023 / 8:52 AM IST

                                        MP Assembly Elections 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा

                                        मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जनता के लिए कई घोषणाएं कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने राज्य में महिला वोटर्स को लुभाने वादे किए हैं। राज्य के पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को एक पत्र लिखा है। जिसमें महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही हर महीने 1500 रुपये अकाउंट ट्रांसफर करने का वादा भी किया है।

                                          NOVEMBER 10, 2023 / 8:33 AM IST

                                          Telangana Assembly Elections 2023 LIVE: कांग्रेस के प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी

                                          कांग्रेस ने तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने अपने पटानचेरू से मौजूदा विधायक नीलम मधु मुदीराज का टिकट काट दिया है। नीलम मुदिराज की जगह काट्टा श्रीनिवास को मैदान में उतारा है। यह कांग्रेस की आखिरी लिस्ट है। सूबे में 119 विधानसभा की सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस ने 118 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी है। चारमीनार से मोहम्मद मुजीबल्ला शरीफ को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा मीरयालागुडा से बथुला लक्ष्मण रेड्डी, सूर्यापेट से राम रेड्डी दामोदर रेड्डी और तुंगातुरती से मंदुला सैमुअल को उम्मीदवार बनाया गया है।

                                            NOVEMBER 10, 2023 / 8:28 AM IST

                                            नमस्कार

                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।