महराष्ट्र में BJP का घोषणा पत्र जारी, 25 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, किसानों का कर्ज होगा माफ, जाने चुनावी वादे
BJP Releases Sankalp Patra: महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की बयार चल रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र कहा गया है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादों की झड़ी लगा दी है
BJP Releases Sankalp Patra: बीजेपी के घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने का रोडमैप है। बीजेपी के संकल्पपत्र में 25 वादे किए गए हैं। वहीं बीजेपी के इस घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया गया है।
घोषणा पत्र की लॉन्चिंग के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान की कॉपी साथ लेकर चलने वाले मामले में भी सवाल खड़े किए। अमित शाह ने कहा कि राहल गांधी जिस संविधान को लेकर चलते हैं। वह पूरी तरह से खाली है। उसके अंदर एक भी शब्द नहीं लिखे हैं।
संकल्प पत्र पर भाजपा के वादे
1 - भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया।
2 – लड़की बहन योजना की लिमिट बढ़ाई जाएगी। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया गया।
3 – कपास और सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों का जिक्र किया गया है। इसमें MSP बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
4 – वृद्ध पेंशन योजना की लिमिट 1500 रुपये बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया गया है।
5 - महाराष्ट्र में 25 लाख रोजगार देने का संकल्प लिया गया है।
6 - फसल नुकसान में एआई की मदद लेंगे।
7 - धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाएंगे।
8 - महाराष्ट्र में AI यूनिवर्सिटी खोलने का वादा किया गया है।
9 – महाराष्ट्र में 50 लाख लखपति दीदियां बनाई जाएंगी।
10 – महाराष्ट्र के किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा।
11 – गरीबों को फ्री में राशन दिया जाएगा।
12 - किसानों को फ्री में बिजली और एमएसपी लागू करेंगे।
13 - विजन महाराष्ट्र @2029 जारी किया जाएगा।
14 - प्रदेश में कौशल गणना कराई जाएगी।
15 - उद्यमियों को अवसर देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज एस्पिरेशन सेंटर बनाया जाएगा।
16 - आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर करने की योजना।
17 - सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से गरीबों और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम करेंगे।
18 - साइंस में महाराष्ट्र को नंबर एक बनाने का वादा किया गया है।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी गारंटी पूरी की जाएगी। वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने 25 लाख नौकरियां देने, महाराष्ट्र के पूर्ण विकास, किसानों के लिए भावांतर योजना, कर्जमाफी, स्किल सेंटर्स और महिलाओं को 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP's 'Sankalp Patra' for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai. Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH
शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि कांग्रेस वादे करे तो सोच समझकर करे। ये लोग वादे पूरा नहीं करते हैं। इसके बाद जवाब मुझे देना पड़ता है। तेलंगाना, हिमाचल इसके उदाहरण है। इनके वादों की विश्वसनीयता पाताल से नीचे चली गई है।