Get App

Delhi Election : तो क्या चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अवध ओझा! सामने आई ये बड़ी वजह, EC पर हमलावर हुए केजरीवाल

पांच फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले आज एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पटपड़गंज से आप उम्मीदवार अवध ओझा की वोटर आईडी नहीं बन सकी है

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
तो क्या चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अवध ओझा!

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही राजधानी की सियासत काफी गर्मा गई है। पांच फरवरी को होने वाले मतदान से पहले दिल्ली में सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। वहीं दिल्ली के सबसे हॉट सीटों में से एक पटपड़गंज से एक बड़ी खबर सोमवार को सामने आई है। पटपड़गंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा के चुनाव लड़ने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के वोट ट्रांसफर कराने की तारीख बदले जाने को लेकर दिल्ली चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

 केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या जानबूझकर नामांकन रद्द करने के लिए ऐसा किया गया है। दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार अवध ओझा ग्रेटर नोएडा से वोटर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि BJP धांधली करके और बेईमानी से दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि अवध ओझा ने दिल्ली की वोटर आई के लिए आवेदन किया है, लेकिन वह अभी तक नहीं बन सका है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं।


फंस सकता है मामला

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अवध ओझा के पास दिल्ली का वोटर ID कार्ड नहीं हैं। दिल्ली के वोटर ID कार्ड के लिए अवध ओझा ने आवेदन किया था, लेकिन उनका वोटर ID कार्ड अभी तक नहीं बना है। अगर समय से अवध ओझा का वोटर ID कार्ड नहीं बना तो अवध ओझा का नामांकन फंस सकता है। आप उम्मीदवार अवध ओझा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से वोटर हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 13, 2025 3:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।