अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने फरवरी 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से मैदान में उतरने को तैयार हैं। दिल्ली सरकार के प्रमुख मंत्रियों को भी प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मैदान में उतारा गया है, जिनमें ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय और बल्लीमारान से इमरान हुसैन शामिल हैं।
AAP ने पार्टी की अपनी पहली लिस्ट लिस्ट जारी की थी और इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या दिल्ली के मंत्रियों जैसे सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय जैसे बड़े AAP नेताओं के नाम शामिल नहीं थे।
AAP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के छह नेताओं को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए थे।
BJP, कांग्रेस से आए इन नेताओं को AAP का टिकट
इनमें छतरपुर से पूर्व बीजेपी नेता ब्रह्म सिंह तंवर, किरारी से अनिल झा और लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी शामिल हैं। उनके अलावा, लिस्ट में पूर्व कांग्रेस नेताओं में सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान और मटियाला से सोमेश शौकीन शामिल हैं।
इनके अलावा पार्टी ने रोहतास नगर से सरिता सिंह, बदरपुर से राम सिंह नेता जी, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और विश्वास नगर से दीपक सिंघल को मैदान में उतारा है।
उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के बाद जारी की गई।
इससे पहले, दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का वितरण उम्मीदवारों के काम, जनता की राय और जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:
राष्ट्रीय राजधानी में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान, AAP ने 2015 के अपने प्रदर्शन को लगभग दोहराते हुए, 70 में से 62 सीटों पर भारी जीत हासिल की। बाकी आठ सीटें बीजेपी के खाते में गईं, जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही।