Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 21, 2024 / 8:53 PM IST

Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Highlights: एग्जिट पोल को कांग्रेस ने नकारा, महाराष्ट्र और झारखंड में BJP की बल्ले-बल्ले

Exit Polls 2024 Results Highlights: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में दोनों ही राज्यों में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Moneycontrol Hindi के साथ...

Jharkhand and Maharashtra Exit Polls 2024 Results Highlights: ज्यादातर एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति की वापसी का अनुमान लगाया गया है और BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को अच्छा बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि विपक्षी MVA काफी पीछे छूट सकता है। वहीं झारखंड में भी NDA को अच्छी खासी जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गय

Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live:Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का एग्जिट पोल
Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live:Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का एग्जिट पोल
NOVEMBER 20, 2024 / 8:53 PM IST

Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: 160 सीट जीतेंगे हम

महाराष्ट्र चुनाव पर एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, "मेरी भविष्यवाणी है कि हम 160 (सीटें) पार करेंगे और 10-15 निर्दलीय हमारे साथ आ सकते हैं...सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित दादा के साथ यह देखने के लिए बहुत प्रयास किया गया कि हम जीत सकें। जिस तरह के कल्याणकारी उपायों को हमने मंजूरी दी है, उसका महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों पर बहुत प्रभाव पड़ा।"

    NOVEMBER 20, 2024 / 8:51 PM IST

    Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: BJP को मिलेंगे नंबर- देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP को संख्या बल मिलेगा और वह राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

      NOVEMBER 20, 2024 / 8:46 PM IST

      Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: JVC को महायुति को बहुमत की उम्मीद

      JVC एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 288 में से 150-167 सीटें मिलेंगी, जबकि MVA को 107-125 सीटें मिलने का अनुमान है।

      बीजेपी+: 150-167 सीट

      कांग्रेस+: 107-125 सीट

      अन्य: 13-14 सीट

        NOVEMBER 20, 2024 / 8:39 PM IST

        Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: एग्जिट पोल की विश्वसनीयता खत्म हो गई- कांग्रेस

        कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया, क्योंकि ज्यादातर ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए बहुमत की भविष्यवाणी की थी। महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि एग्जिट पोल ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है और पार्टी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी।

        उन्होंने कहा, "हम एग्जिट पोल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हम केवल सटीक सर्वे पर भरोसा करते हैं। महा विकास अघाडी को सरकार बनाने के लिए सहज बहुमत मिलेगा।"

          NOVEMBER 20, 2024 / 8:33 PM IST

          Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: 'आदिवासी पहचान JMM को बहुमत दिलाएगी'

          Axis My India के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि झारखंड की मजबूत आदिवासी पहचान राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM सरकार को बहुमत दिलाएगी।

            NOVEMBER 20, 2024 / 8:32 PM IST

            Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: हेमंत सोरने के पक्ष में सत्ता समर्थक रुझान

            Axis My India के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने CNN-News18 को बताया कि एग्जिट पोल के आंकड़े झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के पक्ष में साफतौर से "सत्ता समर्थक" रुझान का संकेत देते हैं।

              NOVEMBER 20, 2024 / 8:31 PM IST

              Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: JVC ने करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की

              JVC के एग्जिट पोल में झारखंड में करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें बीजेपी के गठबंधन को 40-44 सीटें और JMM-कांग्रेस गठबंधन को 30-40 सीटें जीतने का अनुमान है।

                NOVEMBER 20, 2024 / 8:08 PM IST

                Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: झाखंड में I.N.D.I.A. की वापसी

                Axis My India ने झारखंड में I.N.D.I.A गुट के सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई है।

                I.N.D.I.A.: 53 सीट

                NDA: 25 सीट

                अन्य: 3 सीट

                  NOVEMBER 20, 2024 / 7:54 PM IST

                  Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: इस एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं

                  लोकशाही मराठी-रुद्र एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में 128-142 सीटें जीतेगा, जबकि MVA गठबंधन को 125-140 सीटें मिलेंगी। अन्य पार्टियों को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

                  महायुति: 128-142 सीट

                  MVA: 125-140 सीट

                  अन्य: 18-23

                    NOVEMBER 20, 2024 / 7:49 PM IST

                    Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: MVA को किसने दिया बहुमत?

                    SAS Poll ने भविष्यवाणी की है कि महाविकास अघाडी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 147-155 सीटें जीतेगी, जबकि महायुति की 127-135 सीटों पर ही सिमिट सकता है। भास्कर के बाद ये दूसरा एग्जिट पोल है, जिसमें MVA को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

                    MVA:147-155

                    महायुति: 127-135

                    अन्य: 10-13

                      NOVEMBER 20, 2024 / 7:44 PM IST

                      Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: चाणक्य ने महायुति को दी 160 सीट

                      चाणक्य एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152-160 सीट और विपक्षी MVA गठबंधन को 130-138 सीटों की जीत का अनुमान लगाया गया है।

                      महायुति: 152-160

                      MVA: 130-138

                      अन्य: 6-8

                        NOVEMBER 20, 2024 / 7:37 PM IST

                        Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: झारखंड में NDA को 53 सीट

                        People's Pulse ने झारखंड में NDA को बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।

                        NDA को 44-53 सीट

                        JMM-INDIA को 25-37 सीट

                        अन्य: 5-9 सीट

                          NOVEMBER 20, 2024 / 7:26 PM IST

                          Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: इस एग्जिट पोल में INDIA को बढ़त

                          भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में महाविकास अघाडी को कुछ 135 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। ये पहला एग्जिट पोल है, जिसमें MVA को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा इसने महायुति को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, यानि कांटे की टक्कर रह सकती है। जबकि अन्यों के खाते में 20 25 सीटें जा सकती हैं।

                            NOVEMBER 20, 2024 / 7:20 PM IST

                            Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महायुति को 195 सीटें मिलने का अनुमान

                            People's Pulse ने अपने एग्जिट पोल में भी महायुति की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की है।

                            People's Pulse के Exit Poll में:

                            महायुति: 175-195

                            I.N.D.I.A.- 85-112

                            अन्य: 7-12

                              NOVEMBER 20, 2024 / 7:10 PM IST

                              Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महायुति को 186 सीट मिलने का अनुमान

                              Poll Dairy ने महाराष्ट्र में महायुति के खाते में 122 से 186 सीट जाने का अनुमान जताया है। जबकि महा विकास अघाडी के महज 69 से 121 सीटों पर सिमटने की भविष्यवाणी की है। इस एग्जिट पोल में दूसरी पार्टियों के लिए 12 से 29 सीटों की उम्मीद जताई दी है।

                                NOVEMBER 20, 2024 / 7:06 PM IST

                                Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति की दमदार वापसी

                                Chanakya Strategies ने महाराष्ट्र में महायुति को आसानी पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। जबकि दूसरे एग्जिट पोल की तरह इसमें में भी विपक्षी महा विकास अघाडी को पिछड़ते हुए दिखाया गया है।

                                Chanakya Strategies का Exit Polls:

                                महायुति: 152-160

                                MVA: 130- 138

                                  NOVEMBER 20, 2024 / 7:03 PM IST

                                  Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: संथाल में INDIA गुट के लिए अच्छी खबर

                                  Axis My India के एग्जिट पोल में संथाल परगना में विपक्षी I.N.D.I.A. गुट के लिए अच्छी खबर मिलती दिख रही है। संथाल परगना की 18 सीटों पर इंडिया गुट को 52% वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि NDA के खाते में 37 फीसदी, JKLM को 3 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमात जताया गया है।

                                    NOVEMBER 20, 2024 / 6:47 PM IST

                                    Jharkhand Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: झारखंड में भी NDA को बहुमत

                                    झारखंड के लिए भी एग्जिट पोल का पहला नतीजा आ गया है। Matrize ने झारखंड में NDA को बहुमत की उम्मीद जताई है।

                                    Matrize के Exit Poll में:

                                    NDA- 42-47

                                    I.N.D.I.A.- 25-30

                                    अन्य- 1-4

                                      NOVEMBER 20, 2024 / 6:44 PM IST

                                      Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: Matrize ने भी महायुति को दिया बहुमत

                                      Matrize एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के लिए 150-170 सीटों की भविष्यवाणी की, जो बहुमत के निशान से काफी ऊपर है। जबिक विपक्षी MVA ब्लॉक के लिए 110-130 सीटों का अनुमान जताया गया है। वहीं अन्य पार्टियों के खाते में 8-10 सीटें जाने की उम्मीद है।

                                        NOVEMBER 20, 2024 / 6:36 PM IST

                                        Maharashtra Vidhan Sabha Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति की वापसी

                                        महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल का पहला नतीजा आ चुका है। P-MARQ के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया।

                                        P-MARQ के एग्जिट पोल के नतीजे

                                        महायुति- 137-157

                                        MVA- 126-146

                                        अन्य- 2-8

                                          NOVEMBER 20, 2024 / 6:29 PM IST

                                          Maharashtra Exit Polls 2024 Results Live: महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, अब एग्जिट पोल का इंतजार

                                          महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक राज्य में 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी को इंतजार है एग्जिट पोल के नतीजों का, जिससे ये अंदाजा लग जाएगा कि राज्य के इस चुनावी रण में किसका पलड़ा भारी रहा और कौन सत्ता की कुर्सी ओर बढ़ रहा है।

                                            NOVEMBER 20, 2024 / 6:19 PM IST

                                            Maharashtra Exit Polls 2024 Results Live: पोलिंग बूथ पर निर्दलीय उम्मीदवार की मौत

                                            महाराष्ट्र के बीड में एक मतदान केंद्र के अंदर एक निर्दलीय उम्मीदवार की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार की पहचान बालासाहेब शिंदे के रूप में की गई है। न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शिंदे को पास के दो अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

                                              NOVEMBER 20, 2024 / 6:00 PM IST

                                              Exit Polls 2024 Results Live: कैसे होते हैं एग्जिट पोल?

                                              वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद मतदाताओं से उनकी राय जानी जाती है, जिससे संभावित नतीतों के बारे में एक अंदाजा लगता है। हालांकि, ये सर्वे सटीक आंकड़े नहीं देते हैं और अक्सर चुनावी मूड के अनुमान के रूप में काम करते हैं।

                                              चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदाता व्यवहार को प्रभावित करने से रोकने के लिए भारत में एग्जिट पोल सभी चरणों के मतदान खत्म होने के बाद ही जारी किए जा सकते हैं। झारखंड में मतदान अब खत्म हो चुका है, आधिकारिक नतीजे घोषित होने तक इन चुनावों के राजनीतिक चर्चा में बने रहने की उम्मीद है।

                                                NOVEMBER 20, 2024 / 5:50 PM IST

                                                Exit Polls 2024 Results Live: एग्जिट पोल में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

                                                कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। यह कदम तब आया है, जब राजनीतिक विश्लेषक और पार्टियां एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों का इंतजार कर रहे हैं, जो अक्सर चुनाव के बाद की रणनीतियों के लिए दिशा तय करते हैं। कांग्रेस ने अपनी अनुपस्थिति के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, जिससे पर्यवेक्षक मौजूदा चुनावी लड़ाई के बीच पार्टी के दृष्टिकोण पर अटकलें लगा रहे हैं।

                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 5:45 PM IST

                                                  Exit Polls 2024 Results Live: कितने बजे शुरू हो जाएंगे एग्जिट पोल के नतीजे?

                                                  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजों को पहला रुझान शाम 6.30 बजे आएगा। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए एक ही चरण में और झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ। दोनों ही राज्यों में शाम 6 बेज वोटिंग खत्म होगी। असल नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजों से मतदाताओं के रुख का एक संभावित अंदाजा मिल जाता है।

                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 5:28 PM IST

                                                    Maharashtra Exit Polls 2024 Results Live: क्या कहता है सट्टा बाजार?

                                                    फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्ट्र में महायुति सरकार की संभावित वापसी की भविष्यवाणी की है, जिसमें BJP-शिवसेना-NCP गठबंधन को 288 विधानसभा सीटों में से 144-152 सीटें हासिल होने की उम्मीद है। यह कड़े मुकाबले वाले चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए मामूली बढ़त का संकेत देता है।

                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 5:20 PM IST

                                                      Exit Polls 2024 Results Live: News18 पर आएंगे एक्सिस माई इंडिया के नतीजे

                                                      महाराष्ट्र एग्जिट पोल के लिए मंच तैयार है। शाम 7:30 बजे से Axis My India के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता News18 पर आएंगे और अपनी एजेंसी के एग्जिट पोल के आंकड़ों की जानकारी देंगे।

                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 5:16 PM IST

                                                        Exit Polls 2024 Results Live: एग्जिट पोल कितने सही होते हैं?

                                                        एग्जिट पोल चुनाव नतीजों से पहले ये जानने के लिए किए जाते हैं कि राज्य या देश में किसके पक्ष में हवा है और सत्ता की कुर्सी पर पहुंचे की किसकी ज्यादा संभावना है। साफ शब्दों में कहें, तो एक माहौल जानने के लिए ये सर्वे किया जाता है।

                                                        हालांकि, एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर हमेशा ही सवाल उठाया जाता रहा है। एग्जिट पोल कितनी सही है, ये सैंपल साइज, मतदाता ने जो जवाब दिया है वो सही है या नहीं और इसमें कितना एरर हो सकता है, इस पर निर्भर करता है।

                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 5:05 PM IST

                                                          Exit Polls 2024 Results Live: एग्जिट पोल पर क्या कहता है भारत का चुनाव आयोग?

                                                          चुनाव आयाग को मुताबिक, कोई भी व्यक्ति इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से नोटिफाई किए गए पीरियड के दौरान किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी और जरिए से एग्जिट पोल के नतीजों को छापे या जारी नहीं किया जा सकता।

                                                          गाइडलाइंस के अनुसार, सिंगल फेज चुनाव के मामले में, किसी भी समय किए गए ओपिनियन/एग्जिट पोल के नतीजों को तय समय के साथ खत्म होने वाले 48 घंटे के समय के दौरान किसी भी तरीके से प्रकाशित, प्रचारित या प्रसारित नहीं किया जा सकता है।

                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 5:01 PM IST

                                                            Exit Polls 2024 Results Live: एग्जिट पोल के लिए क्या प्रतिबंध हैं?

                                                            जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126A के तहत, संबंधित राज्य में आखिरी चरण का मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल न ही किया जा सकता है और न ही प्रसारित किया जा सकता है।

                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 5:00 PM IST

                                                              Exit Polls 2024 Results Live: कहां देखें महाराष्ट्र के एग्जिट पोल?

                                                              एग्जिट पोल आमतौर पर यूट्यूब और न्यूज चैनलों पर LIVE ब्रॉकास्ट किए जाते हैं। कुछ न्यूज आउटलेट्स पोलिंग एजेंसी के साथ पार्टनरशिप में एग्जिट पोल करते हैं, जबकि कुछ पोलिंग एजेंसी खुद ही अपने आंकड़ी जारी करती हैं। कुछ बड़े एग्जिट पोल के नतीजों को https://hindi.moneycontrol.com/ पर भी देखा जा सकता है।