Credit Cards

Gurgaon Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024: गुड़गांव से बीजेपी के मुकेश शर्मा जीते, 68,045 वोटों से नवीन गोयल को दी मात

Gurgaon Constituency Chunav Parinam: गुड़गांव सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने जीत हासिल की है। उनके बाद दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल हैं। मुकेश शर्मा ने नवीन गोयल को 68,045 वोटों से मात दी है। कांग्रेस के मोहित ग्रोवर को तीसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी के निशांत आनंद को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
हरियाणा में गुड़गांव सीट पर 51.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Gurgaon Assembly Election Result 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक गुडगांव भी है। गुड़गांव सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने जीत हासिल की है। उनके बाद दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल हैं। मुकेश शर्मा ने नवीन गोयल को 68,045 वोटों से मात दी है। कांग्रेस के मोहित ग्रोवर को तीसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी के निशांत आनंद को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के सुधीर सिंगला ने IND के मोहित ग्रोवर को 33,315 के अंतर से हराया था। वहीं, 2019 में इस सीट पर भगवा पार्टी का वोट शेयर 43.33% था।

वहीं, 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उमेश अग्रवाल ने INLD के गोपी चंद गहलोत को 84,095 के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 44.26% था। 2014 में इस सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 55.85% था।

2009 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर IND के सुखबीर ने INC के धर्मबीर को 2,140 के अंतर से हराया था। 2009 में इस सीट पर IND का वोट शेयर 32.73% था। गुड़गांव हरियाणा के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में स्थित है। हरियाणा भारत के उत्तर क्षेत्र में स्थित है। यह हरियाणा के गुरुग्राम जिले में आती है।


राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन और आम आदमी पार्टी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आती हुई दिख रही है।

2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे गुरुग्राम (गुडगांव) जिले में 57.96 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिले में चार विधानसभा क्षेत्र गुड़गांव, बादशाहपुर, सोहना और पटौदी है। गुड़गांव सीट पर 51.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live

 

ग्रुरुग्राम जिले की बाकी सीटों पर काउंटिंग का हाल

ग्रुरुग्राम जिले की 4 विधानसभा सीटों से कुल 47 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से सोहना से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष बंसल ने भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर का समर्थन कर दिया। जिले में सोहना विधानसभा में सबसे ज्यादा 70.8 प्रतिशत वोट पड़े। जिले में  बादशाहपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के राव नरबीर सिंह आगे चल रहे हैं। इसी तरह सोहना सीट पर बीजेपी के तेलपाल तंवर और पटौदी सीट पर बीजेपी की बिमला चौधरी आगे हैं।

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Result 2024 Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।