Haryana Exit Poll: हरियाणा में कांग्रेस गाड़ेगी लठ, BJP का होगा सफाया! क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजें

Haryana Poll of Polls: हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। एग्जिट पोल के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सबसे पुरानी पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

अपडेटेड Oct 05, 2024 पर 9:50 PM
Story continues below Advertisement
Haryana Exit Poll: हरियाणा में कांग्रेस गाड़ेगा लठ, BJP का होगा सफाया! क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वे) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। दूसरी तरफ, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान जताया है। हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

एग्जिट पोल के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सबसे पुरानी पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

हुड्डा ने News18 से कहा, "लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। BJP ने हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। BJP के राज में हरियाणा में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कभी एग्जिट पोल सही होते हैं तो कभी गलत... कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।"


यह पूछे जाने पर कि क्या मतगणना के दिन एग्जिट पोल सही साबित होने पर क्या उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद है? हुडा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, “विधायक चुने जाएंगे और आलाकमान जो भी निर्णय लेगा वही सभी को मंजूर होगा।" कुमारी शैलजा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "वह हमारी वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें (मुख्यमंत्री बनने का) अधिकार क्यों नहीं है।”

देखें सभी Exit Poll के नतीजे?

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) को 3 से 6 और जननायक जनता पार्टी (JJP) को 0-3 सीट मिल सकती हैं और अन्य के खाते में 2 से 5 सीट जा सकती हैं।

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट और BJP को 19-29 सीट मिल सकती है। INLD को एक से पांच और अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है।

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के नतीजे: इस एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 49 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 24 सीटें मिलने का अनुमान है। इसने JJP+ के लिए एक सीट और INLD+ और AAP के लिए एक भी सीट की भविष्यवाणी की है। सर्वे में अन्य को 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

पी-मार्क हरियाणा एग्जिट पोल परिणाम 2024: पी-मार्क के अनुसार, कांग्रेस 56 सीटों के साथ हरियाणा में सत्ता में आएगी, जबकि BJP 31 सीटें जीतेगी। इसने JJP+, INLD+ और AAP को जीरों सीटें दी हैं, जबकि तीन सीटें अन्य को दी हैं।

DHRUV हरियाणा एग्जिट पोल परिणाम 2024: हरियाणा में DHRUV की ओर से किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 57 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी को 27 सीटें मिलने का अनुमान है। इसने JJP+, INLD+ और AAP के लिए शून्य सीटों की भविष्यवाणी की है। सर्वेक्षण में अन्य के लिए छह सीटों की भविष्यवाणी की गई है।

Axis My India के एग्जिट पोल में हरियाणा में 53-65 सीटों के साथ कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी की गई है। इसमें बीजेपी को 18-28 सीटें मिलने का संकेत दिया गया।

Jist-TIF Research की ओर से किए गए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस को हरियाणा में 45 से 53 सीटें मिलेंगी, जबकि BJP को 29 से 30 सीटें जीतने की उम्मीद है।

Haryana J&k exit polls results: 5 बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो चुके हैं

Shubham Sharma

Shubham Sharma

First Published: Oct 05, 2024 9:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।