झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों अनुमान से बिल्कुल अलग आ रहे हैं। 10.30 बजे तक के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन आगे हैं। फिलहाल I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। इसी के साथ रुझानों के मुताबिक इस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। जबकि दूसरी तरफ BJP वाले NDA गठबंधन को जीत की उम्मीद थी। लेकिन BJP को बहुत बड़ा झटका लगा है।
दिलचस्प है कि इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव के नतीजों के मुताबिक, JMM के प्रमुख नेता हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, रामदास सोरेन, गणेश महली आगे चल रहे हैं।
झारखंड के नतीजे काफी हैरान करने वाले आए हैं। फिलहाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से पीछे चल रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से आगे चल रहे हैं।
RJD के उम्मीदवारों का दबदबा
झारखंड के चुनाव में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के 81 सीटों में से 5 सीटों पर RJD ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से 4 कैंडिडेट्स अपनी सीट्स पर आगे चल रहे हैं।
धीरे-धीरे साफ हो रही है तस्वीरें
झारखंड के 81 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक 27 राउंड की वोटिंग पूरी हो गई है। उसके हिसाब से I.N.D.I.A. गठबंधन को भारी बहुमत मिल रहा है। फिलहाल इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि NDA 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।