Credit Cards

'जुमला बॉय' Vs 'रावण': विधानसभा चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर

Assembly Elections 2023: ये सब तब शुरू हुआ, जब X पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक पोस्टर शेयर किया। फोटो पर लिखा 'जुमला बॉय' और कैप्शन लिखा 'जल्द ही चुनावी रैली में आने वाले हैं।' इसका जवाब बीजेपी ने एक्स पर राहुल गांधी के एक पोस्टर के साथ दिया, जिसमें उन्होंने 'रावण' बताया गया

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
'जुमला बॉय' vs 'रावण': विधानसभा चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर छिड़ गया है। ये सब तब शुरू हुआ, जब X पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक पोस्टर शेयर किया। फोटो पर लिखा 'जुमला बॉय' और कैप्शन लिखा 'जल्द ही चुनावी रैली में आने वाले हैं।'

इसका जवाब बीजेपी ने एक्स पर राहुल गांधी के एक पोस्टर के साथ दिया, जिसमें उन्होंने 'रावण' बताया गया। पोस्टर में लिखा, "भारत खतरे में है। जॉर्ज सोरोस के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी का प्रोडक्शन।" सत्ताधारी पार्टी ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, “नए युग का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। उसका मकसद भारत को नष्ट करना है।"

BJP के पोस्टर पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "इसका इरादा पूर्व कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ हिंसा भड़काने और उकसाने का है, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी, जो भारत को विभाजित करना चाहते हैं।"


उन्होंने X पर लिखा, “BJP के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप दिखाने वाले एक नृशंस ग्राफिक का वास्तविक इरादा क्या है? इसका साफ-साफ इरादा एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काना और उकसाना है, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी, जो भारत को विभाजित करना चाहते हैं।”

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी किया 'भू-पे' QR कोड, स्कैन करने पर कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार’ के बारे में मिलेगी जानकारी

रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री के लिए ये एक बात है कि वह हर दिन पैथोलॉजिकल झूठ बोलने और आत्मकामी व्यक्तित्व विकार से पीड़ित होने का सबूत देते हैं। लेकिन उनकी पार्टी की तरफ से इस तरह की अप्रिय तस्वीरें पोस्ट करना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है। हम डरेंगे नहीं।"

बाद में, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने X पर एक और पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी को "MODANAV" के रूप में दिखाया गया। उन्होंने इस पोस्ट का टाइटल दिया- 'हिंदुस्तान खतरे में है। भारत जुमलेबाज पार्टी का प्रोडक्शन। परम मित्र अडाणी के डायरेक्शन में।'

उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "नए युग का मोदानव यहां है। वह दुष्ट है। लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी है। जनविरोधी है। मानवता विरोधी है। उनका एकमात्र मकसद भारत और भारत के विचार को नष्ट करना है।"

इससे पहले दिन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने "केवल एक परिवार" की प्रशंसा करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को केवल इसके कारण आजादी नहीं मिली या विकास हासिल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के घोटाले हर दिन सुर्खियां बनते थे। उन्होंने आगे कहा, "जब BJP केंद्र में सत्ता में आई, 2014 के बाद मोदी ने इनके कमिशन में कटौती कर दी।... हमन कांग्रेस के भ्रष्टाचार का स्ट्रक्चर तबाह कर दिया।"

उन्होंने कहा, “राज्य में 12,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। पानी और गैस की पाइपलाइन हो या फोर-लेन सड़क नेटवर्क, ये लाखों लोगों का जीवन बदल देगा। इससे किसानों को फायदा होगा और नए कारखाने लगेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने सरकारी दफ्तरों से 11 करोड़ लोगों के फर्जी नाम हटाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया, जो गरीबों का हिस्सा ले रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।