MP Assembly Election: उज्जैन में महाकाल की पूजा करेंगे अमित शाह, विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कई सारे सांसदों और कुछ मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस भी इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए राज्या का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे रविवार को उज्जैन में पहुंचेंगे

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 11:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MP Assembly Election केंद्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश में 'महाकाल की नगरी' उज्जैन में मौजूद रहेंगे। अमित शाह राज्य में चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को एक नई धार देते हुए भी नजर आएंगे

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी रण का आगाज हो गया है। मध्य प्रदेश में अगले महीने यानी कि 17 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। अब मध्य प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कई सारे सांसदों और कुछ मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस भी इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए राज्या का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे रविवार को उज्जैन में पहुंचेंगे।

अमित शाह रविवार को पहुंचेंगे उज्जैन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश में 'महाकाल की नगरी' उज्जैन में मौजूद रहेंगे। अमित शाह राज्य में चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को एक नई धार देते हुए भी नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह मध्य प्रदेश में भाजपा की कई सारी बैठकों को भी संबोधित करेंगे। ये बैठकें अगले महीने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले हैं।

कांग्रेस मिजोरम में सत्ता में आई तो जमीन, वन की सुरक्षा के लिए कानून बनाएगी : जयराम रमेश | Moneycontrol Hindi


तीन दिनों के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं अमित शाह

अमित शाह शनिवार से ही मध्य प्रदेश से तीन दिनों के दौरे पर हैं। भाजपा के कुछ सूत्रों ने मीडिया को बताया कि रविवार को भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह भाजपा के सागर संभाग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए खजुराहो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाद में वह रीवा और शहडोल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रीवा जाएंगे। शाम को शाह प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उज्जैन जाएंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। वह उज्जैन संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा राज्य की मौजूदा यात्रा के दौरान शाह के साथ रहेंगे। 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।