MP BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को मध्य प्रदेश चुनावों (MP Election 2023) के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने अपने अपने मेनिफेस्टो में गेहूं के लिए MSP 2,700 रुपए प्रति क्विंटल और धान के लिए 3,100 रुपए और राज्य की प्रमुख योजना लाडली बहना के लाभार्थियों के लिए घर का वादा किया गया। गरीब परिवारों की लड़कियों को पोस्ट-ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा, 12वीं कक्षा तक गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा और लाडली बहना और पीएम उज्ज्वला योजनाओं के लाभार्थियों के लिए 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर इसके सबसे अहम वादे हैं।
96 पेज का संकल्प पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) (Sankalp Patra) BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के राज्य प्रमुख वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और दूसरे नेताओं ने जारी किया।
अपने घोषणापत्र में, BJP ने गेहूं की प्रति क्विंटल 2,700 रुपए और धान के लिए 3,100 रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा किया है।
ये लाडली बहना कार्यक्रम के लाभार्थियों के लिए घर और हर एक परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी या स्वरोजगार के अवसर का भी वादा करता है।
विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार, अगर BJP राज्य की सत्ता में बनी रहती है, तो पार्टी मध्य प्रदेश में IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की तर्ज पर तकनीकी संस्थान और AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की तरह चिकित्सा संस्थान स्थापित करेगी।
इसमें छह नए एक्सप्रेसवे और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के बजट का भी वादा किया गया है।
अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि BJP एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसने अपने घोषणापत्र को सरकार का रोडमैप बनाकर वर्ड टू वर्ड लागू किया है। उन्होंने कहा कि BJP अपने निगरानी तंत्र के जरिए घोषणापत्र के कार्यान्वयन पर भी नजर रखती है।
प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने कहा कि एक समिति ने समाज के सभी वर्गों और बुद्धिजीवियों से चर्चा और सुझाव मांगने के बाद घोषणापत्र तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में लोगों की आकांक्षाएं शामिल हैं और इस पर चर्चा के लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी की 11,000 किलोमीटर लंबी जन आशीर्वाद यात्रा, एक जन-संपर्क कार्यक्रम के दौरान बक्से रखे गए थे, जिसमें सात लाख सुझाव मिले थे। उन्होंने कहा, उनमें से कई पर शोध किया गया और घोषणापत्र में शामिल किया गया।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस सोच रही है कि BJP नरक चतुर्दशी पर अपना घोषणापत्र क्यों ला रही है।' कांग्रेस को पौराणिक कथाओं और इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, यही वो दिन था, जब कृष्ण ने बहनों को नरकासुर से मुक्त कराया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणा पत्र को मध्य प्रदेश के विकास का रोड मैप बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने सभी वादों को लागू कर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है।