MP Election 2023: दतिया सीट पर 20 साल अंगद की तरह पैर जमाए हैं BJP, जानिए क्या है कांग्रेस की तैयारी

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश का चुनावी रण जीतने के लिए इस बार BJP ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया बीजेपी का गढ़ माना जाता है। राज्य के नरोत्तम मिश्रा का यह सियासी मैदान है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 5:25 PM
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सांसदों को विधायकी के मैदान में उतार दिया है।

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला है। दोनों ही दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस के सामने 2018 में मिली सफलता को फिर से दोहराने की चुनौती है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपनी कुर्सी बचाना चाह रही है। यही वजह है कि बीजेपी ने यहां तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत चार सांसदों को मैदान में उतारा है। इनसबके बीच मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट काफी अहम मानी जा रही है। मौजूदा समय में इस सीट से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं।

अगर पिछले चुनाव यानी साल 2018 के चुनाव की बात करें तो दतिया विधानसभा सीट पर पिछला मुकाबला बेहद कांटे का रहा था। तब के चुनाव में 9 उम्मीदवारों सियासी मैदान में ताल ठोक रहे थे। लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के राजेंद्र भारती के बीच ही था। नरोत्तम मिश्रा को 72,209 वोट मिले तो कांग्रेस के राजेंद्र भारती के खाते में 69,553 वोट आए।

दतिया विधानसभा पर 4 बार से बीजेपी का कब्जा


साल 2023 के चुनाव में बीजेपी ने फिर से नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतार दिया है। दतिया विधानसभा सीट पर साल 2003 पर बीजेपी को जीत मिली थी। इसके बाद 2008 से यह सीट सामान्य हो गई। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा को डबरा सीट छोड़कर दतिया आना पड़ा। इस चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 11,233 वोटों से हराया। साल 2013 में एक बार नरोत्तम मिश्रा ने राजेंद्र भारती को हरा दिया। साल 2018 में मिश्रा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। दतिया सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक ही प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होता रहा है।

MP Election 2023: इंदौर-1 में कांग्रेस से सीट हथियाने के लिए BJP ने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा, जानिए यहां किसका है वर्चस्व

राजनीतिक इतिहास

पिछले तीन बार से कांग्रेस के राजेंद्र भारती, गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से सीधा मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि हर बार उन्हें हार ही मिली है। राजेंद्र भारती ने पहली बार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ 2008 में चुनाव लड़ा। तब उन्होंने मायावती की पार्टी बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दतिया विधानसभा सीट कुशवाह और ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।