MP Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए जल्द आ सकती है कांग्रेस की लिस्ट, 140 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर की चर्चा

MP Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई CEC की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, CEC के दूसरे सदस्य, पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: 140 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की चर्चा

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए लगभग 140 सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की। हालांकि, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अगले छह-सात दिनों में इन सीट पर उम्मीदवारों का फैसला कर लिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई CEC की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, CEC के दूसरे सदस्य, पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए।

MP Election 2023: क्या मामा को मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं? BJP से दरकिनार करने की अटकलों के बीच, शिवराज ने फिर पूछा जनता से सवाल

 


बैठक के बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "आज CEC की बैठक हुई है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ। ये फैसला छह-सात दिनों में हम करेंगे। लगभग 140 सीट पर चर्चा हुई। सबके सुझाव सुनकर फिर बैठक बुलाएंगे और फैसला करेंगे।"

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने पिछले महीने दो दिनों की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

मुख्य चुनावी मुद्दा राज्य में जाति सर्वे कराना

इसके अलावा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को ये भी निर्णय लिया कि पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा राज्य में जाति सर्वे कराना होगा।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी, AICC महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल और राज्य के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राज्य पार्टी प्रमुख कमल नाथ और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।

मध्य प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा, "कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और जो भी व्यक्ति प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष होता है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस का चेहरा होता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।