MP Election 2023: सीएम बनने के लिए क्या कमलनाथ करवा रहे हैं तांत्रिक पूजा, जानिए क्या कहा शिवराज ने

MP Election 2023: उनका ये बयान उज्जैन के एक श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद आया है। इन तस्वीरों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) की फोटो के आसपास कथित तांत्रिक अनुष्ठान करते दिखे जा सकते हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की बात को खारिज कर दिया

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: कांग्रेस और कमलनाथ को लेकर ऐसा क्यों बोले CM शिवराज

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे गहमागहमी बढ़ रही है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 19 अक्टूबर को कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिनसे आप हैरान रह सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में एकतरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) वोट मांगने के लिए लोगों के बीच जा रही है, तो 'कुछ लोग तांत्रिक अनुष्ठानों' का सहारा ले रहे हैं। उनका ये बयान उज्जैन के एक श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद आया है। इन तस्वीरों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) की फोटो के आसपास कथित तांत्रिक अनुष्ठान करते दिखे जा सकते हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की बात को खारिज कर दिया।

चौहान ने यहां कहा, "हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें अपने काम के बारे में बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग श्मशान में 'तांत्रिक क्रिया' कर रहे हैं। क्या यही लोकतंत्र है? लोकतंत्र में जनता की पूजा की जाती है। यह लोगों का विश्वास जीतने, उनकी सेवा करने का तरीका है।"

मुख्यमंत्री भोपाल में प्रदेश BJP प्रमुख वीडी शर्मा के साथ अपनी पार्टी के हाई-टेक 'रथों' या प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोल रहे थे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है।


चौहान ने कहा, "हमने काम किया है और उसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं। आप श्मशान में तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं, क्या आपके इस कदम से देश या राज्य और उसके लोगों को मदद मिलेगी? भगवान महाकाल की पूजा करें। मैंने भी महाकाल से प्रार्थना की है।"

BJP नेता ने यह भी कहा कि वह हैरान हैं, क्योंकि जिन्हें तांत्रिक अनुष्ठानों में कोई विश्वास नहीं है, वे अब ऐसी चीजों का सहारा ले रहे हैं।

इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि BJP को 'तांत्रिक क्रिया' के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि 'इसने राज्य को राजनीतिक रूप से श्मशान में बदल दिया है।'

इस वीडियो पर मचा बवाल

क्या आपने ये वीडियो देखा है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।