Credit Cards

MP Election 2023: बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर दर्शन के लिए ले जाएंगे अयोध्या, राजनाथ सिंह का मध्य प्रदेश की जनता से वादा

MP Election 2023: राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि BJP ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में उसकी सरकार बरकरार रहने पर, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले लाया जाएगा। सिंह ने कहा कि BJP की सरकार सभी धर्मों के लोगों को एक निगाह से देखती है और किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करती।

अपडेटेड Nov 14, 2023 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर दर्शन के लिए ले जाएंगे अयोध्या

MP Election 2023: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फैसला किया है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सत्ता में पार्टी के बरकरार रहने पर बुजुर्गों और महिलाओं को भगवान राम के मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन के लिए अयोध्या (Ayodhya) ले जाया जाएगा। सिंह ने रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र में BJP की चुनावी सभा में कहा, "हमने बीजेपी के रूप में 1980 में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। तब भी हमने कहा था कि जब हमें संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल हो जाएगा, तो अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। मैं आपको इस मंदिर के 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए आया हूं।"

उन्होंने कहा कि BJP ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में उसकी सरकार बरकरार रहने पर, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले लाया जाएगा।

सिंह ने कहा कि BJP की सरकार सभी धर्मों के लोगों को एक निगाह से देखती है और किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा, "हमने देखा कि एक संप्रदाय की बहनों के पति तीन बार तलाक बोलकर उनसे अपना वैवाहिक रिश्ता तोड़ लेते थे। हमने वोट की परवाह नहीं की और इस तीन तलाक प्रथा को खत्म करने का कानून बनाया।"


MP Polls 2023: 'कांग्रेस के झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं', पीएम बोले- 'लोगों में BJP के प्रति अभूतपूर्व विश्वास है'

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देने वाली कांग्रेस 50-55 साल तक देश पर अखंड शासन के बावजूद गरीबी दूर नहीं कर सकी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने केंद्र की कई योजनाएं राजनीतिक दुर्भावना के चलते बंद कर दी थीं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के राज में भारत दुनिया में सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, "अगर कोई भारत को छेड़ेगा, तो हमें उसे नहीं छोड़ेंगे।"

उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने देश के शासन तंत्र में बड़ा बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।