Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 03, 2023 / 11:10 PM IST

MP Election Results 2023 Highlights: मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

MP Election Results 2023 Highlights: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड जीत हालिस की है। चुनाव आयोग के अनुसार, एमपी की 230 विधानसभा सीट में से बीजेपी के उम्मीदवार 160 सीट जीत चुके हैं, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 65 सीटों पर जीत दर्ज की है और वह 1 पर आगे चल रही है। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है। मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई

MP Chunav 2023 Result Live: अब तक के सामने आए रुझानों के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में BJP अब तक की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने 162 सीटें जीत ली हैं और 1 सीट पर आगे है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, जबकि कांग्रेस अभी भी दोहरे अंक में सिमट गई है। राज्य की 230 सीटों पर गिनती जारी है। BJP नेता और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी

MP Election Results 2023 Highlights: 230 विधानसभा सीट में से बीजेपी के उम्मीदवार 160 सीट जीत चुके हैं
MP Election Results 2023 Highlights: 230 विधानसभा सीट में से बीजेपी के उम्मीदवार 160 सीट जीत चुके हैं
DECEMBER 03, 2023 / 11:02 PM IST

MP Election Results 2023 Highlights: मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड जीत हालिस की है। चुनाव आयोग के अनुसार, एमपी की 230 विधानसभा सीट में से बीजेपी के उम्मीदवार 160 सीट जीत चुके हैं, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 65 सीटों पर जीत दर्ज की है और वह 1 पर आगे चल रही है। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है। मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई

    DECEMBER 03, 2023 / 10:54 PM IST

    MP Chunav 2023 Result Live: समाजवादी पार्टी ने एमपी की हार के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

    मध्य प्रदेश में हार के बाद समाजवादी पार्टी (SP) ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की रणनीति की आलोचना की है। सपा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सपा प्रमुख के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। उन्होंने चार बार सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके सपा प्रमुख को 'अखिलेश-वखिलेश' कहा था, जिससे न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि बहुजन वर्ग और पिछड़े वर्ग के लोगों को ठेस पहुंची है और यह प्रतिकूल है। इसका असर नतीजों पर दिखा।

      DECEMBER 03, 2023 / 10:46 PM IST

      MP Chunav 2023 Result Live: शिवराज सरकार के ये 12 मंत्री चुनाव हारे

      1 - दतिया से गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा
      2 - हरदा से कमल पटेल
      3 - बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया
      4 - बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल
      5 - अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया
      6 - बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
      7 - बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
      8 - ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह
      9 - अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
      10 - पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे
      11 - पोहरी से सुरेश धाकड़
      12 - खरगापुर से राहुल सिंह लोधी

        DECEMBER 03, 2023 / 10:21 PM IST

        MP Chunav 2023 Result Live: इन उम्मीदवारों ने भी हासिल की जीत

        बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल ने कांग्रेस के घनश्‍याम सिंह को 2,558 वोटों से हरा दिया है। वहीं, बीजेपी के खटीक रमेश प्रसाद ने कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को 3,103 वोटों से हरा दिया। जबकि बीजेपी के प्रीतम लोधी ने कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी को 21,882 वोटों से हराया। बीजेपी के महेंद्र रामसिंह यादव खटोरा ने कांग्रेस के बैजनाथ सिंह यादव दादा जी को 50,973 वोटों से हराया। इसके अलावा बीजेपी के देवेन्द्र कुमार जैन 'पट्टे वाले' ने कांग्रेस के केपी सिंह 'कक्का जू' को 43,030 वोटों से मात दी है।

          DECEMBER 03, 2023 / 10:21 PM IST

          MP Chunav 2023 Result Live: मध्य प्रदेश में बड़ा उलटफेर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की हार

          मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपनी दतिया सीट कांग्रेस उम्मीदवार भारती राजेंद्र से हार गए है। राजेंद्र ने 7,742 वोटों से जीत हासिल की है। पिछले तीन चुनावों 2008, 2013 और 2018 में लगातार जीत हालिस करने वाले मिश्रा ने इस साल चौथी बार दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे थे। विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 155 सीटें जीतने के बाद मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP की जोरदार वापसी की है। वह अभी 8 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 60 सीटें जीत ली है और 6 सीटों पर आगे चल रही है।

            DECEMBER 03, 2023 / 9:28 PM IST

            MP Election Result 2023 Live: छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने भी हासिल की जीत

            प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने 36,594 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार बढ़त भी जारी है। BJP को अब तक 164 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है।

              DECEMBER 03, 2023 / 8:58 PM IST

              MP Election Result 2023 Live: शिवराज बोले- 'ये माताओं-बहनों की विजय है'

              मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यह PM मोदी के प्रति विश्वास, यह भाजपा के डबल इंजन सरकार के कार्यों की विजय है...यह भाजपा पर मध्य प्रदेश के साढ़े 9 करोड़ जनता का विश्वास है। मैं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं, यह उनकी विजय है। यह गरीबों, किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों की विजय है।"

                DECEMBER 03, 2023 / 8:57 PM IST

                Chunav 2023 Result Live: केंद्रीय मंत्री पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

                केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीजेपी की शानदार जीत पर कहा कि तीन राज्यों में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। तेलंगाना में भी हमने बढ़ोतरी की है। हमारे दो स्तंभ विकास और सुशासन और PM मोदी के शानदार सुशासन और विकास ने हमें यह विजय दिलाई है।

                  DECEMBER 03, 2023 / 8:55 PM IST

                  MP Election Result 2023 Live: दिमनी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जीते

                  दिमनी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने BSP के बलवीर सिंह दंडोतिया को 24,461 वोटों से हरा दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के जो रुझान चुनाव आयोग की तरफ से आए हैं, उनमें बीजेपी लगातार बढ़त बनाए जा रही है। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के रुझान जो आ आए हैं, उसमें बीजेपी को 164 और कांग्रेस को 65 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को दो और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर बढ़त मिली है। इस तरह बीजेपी राज्य में बहुमत के आंकड़े 116 से आगे निकल चुकी है।

                    DECEMBER 03, 2023 / 8:07 PM IST

                    MP Election Result 2023 Live: लहार में बीजेपी के अंबरीश शर्मा जीते

                    लहार में बीजेपी के अंबरीश शर्मा ने मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को हरा दिया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि हम खामियों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए। हम सभी पर चर्चा करेंगे, चाहे वह जीतने वाला उम्मीदवार हो या हारने वाला।

                      DECEMBER 03, 2023 / 8:01 PM IST

                      Assembly Election Results 2023 Live: 'आज की हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है'

                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन पर रविवार को कहा कि आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की जीत की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

                      बता दें कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के मुताबिक भाजपा भारी बहुमत से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है। इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिल रही है जहां उसके भारी बहुमत से सरकार बनाने की प्रबल संभावना है। पढ़ें, पूरी स्टोरी

                        DECEMBER 03, 2023 / 6:37 PM IST

                        MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में BJP 103 सीटें

                        मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 103 सीटें जीतीं वे 66 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 32 सीटों पर विजेता बनकर उभरी है और 29 सीटों पर आगे चल रही है।

                          DECEMBER 03, 2023 / 6:12 PM IST

                          MP Assembly Election Results: मैं जनता के फैसले का स्वागत करता हूं- जीतू पटवारी

                          कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, "मैं जनता के फैसले का स्वागत करता हूं और विपक्ष में रहते हुए भी उनकी सेवा करता रहूंगा। पार्टी एक विस्तृत विश्लेषण के बाद इस नुकसान के कारणों को जानकर एक बयान जारी करेगी।"

                            DECEMBER 03, 2023 / 5:52 PM IST

                            MP Election Results 2023: बुधनी में सीएम शिवराज की जबरदस्त जीत

                            निवर्तमान मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी उम्मीदवार, शिवराज सिंह चौहान ने 1,64,951 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,04,974 वोट मिले।

                              DECEMBER 03, 2023 / 5:50 PM IST

                              MP Assembly Elections Result 2023 Live: तुलसी सिलावट की बड़ी जीत

                              इंदौर की सांवेर सीट से बीजेपी के तुलसी सिलावट ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रीना सेतिया को 69000 हजार से अधिक वोटों से हराया है। मैहर सीट से चर्चित नेता नारायण त्रिपाठी चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्री कांत चतुर्वेदी 24700 विजय घोषित किए गए हैं। हरदा सीट से शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के आर के दोगने ने कड़े मुकाबले में उन्हें 870 मतों से हराया है।

                                DECEMBER 03, 2023 / 5:41 PM IST

                                MP Assembly Elections Result 2023 Live: इन प्रत्याशियों को मिली जीत

                                नूपपुर विधानसभा से भाजपा के बिसाहू लाल सिंह को जीत मिली है। वो 20918 वोट से विजयी रहे। वहीं सीधी के चुरहट विधानसभा क्षेत्र से अजय सिंह राहुल की जीत लगभग तय है। वो 19099 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां 20 राउंड की मतगणना होना है। इनमें से 14 राउंड हो गए हैं। अब 6 राउंड बाकी हैं। अजय सिंह को 68022 और BJP को 48923 वोट मिले हैं।

                                  DECEMBER 03, 2023 / 5:33 PM IST

                                  MP Elections Result 2023 Live: शिवराज सिंह चौहान जीते

                                  मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने 1,64,951 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। इस बीच मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेश मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं। बीजेपी को 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और पार्टी सरकार बनाएगी।

                                    DECEMBER 03, 2023 / 5:24 PM IST

                                    MP Election Result LIVE: कमलनाथ ने हार स्वीकार की

                                    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। भोपाल में कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा हम चिंतन करेंगे कि मतदाता को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए। हमारा जनता में हमेशा से विश्वास रहा है। इसलिए किसान, बेरोजगार, की बात हम उठाते रहेंगे। उनके हित में काम करते रहेंगे।

                                      DECEMBER 03, 2023 / 5:12 PM IST

                                      MP Assembly Election Results: हम विपक्ष का अपना कर्तव्य निभाएंगे-कमलनाथ


                                      मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने कहा, "इस मुकाबले में हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे। मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं।"

                                        DECEMBER 03, 2023 / 5:03 PM IST

                                        MP Elections Result 2023 Live: कांग्रेस के दिग्गज गोविंद सिंह हारे

                                        भिंड में अप्रत्याशित नतीजे आए हैं। यहां की लहार सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह चुनाव हार गए हैं। ये उनका गढ़ था। बीजेपी के अंबरीश शर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है। अटेर से कांग्रेस के हेमंत कटारे जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मेहगांव से भाजपा के राकेश शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष के भांजे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदोरिया को हरा दिया है। गोहद में कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर जारी है। भिंड में बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाहा जीत गए हैं।

                                          DECEMBER 03, 2023 / 4:48 PM IST

                                          MP Elections Result 2023 Live: नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव जीते

                                          मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के रविन्द्र सिंह तोमर और बीएसपी के बलवीर सिंह डंडोतिया को हरा दिया। आमला से भाजपा के डॉक्टर योगेश पण्डाग्रे, बैतूल से हेमन्त खण्डेलवाल, मुलताई से चन्द्रशेखर देशमुख और भैंसदेही से भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं।

                                            DECEMBER 03, 2023 / 4:42 PM IST

                                            MP Elections Result 2023 Live: कमलनाथ 30,000 वोट से आगे, रामनिवास रावत जीते

                                            छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ आगे चल रहे हैं। मतगणना के 20 राउंड पूरे होने के बाद कमलनाथ 30546 वोट से आगे चल रहे हैं। श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत जीत गए हैं। नर्मदापुरम के होशंगाबाद विधानसभा से भाजपा के डॉक्टर सीता शर्मा 15582 वोट से जीते। मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा 58000 से ज्यादा मतों से चुनाव जीते। यहां उन्होंने कांग्रेस के बागी श्यामलाल जोगचंद्र को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर घोषणा करना बाकी है।

                                              DECEMBER 03, 2023 / 4:09 PM IST

                                              MP Election Result 2023 Live: नरसिंहपुर से आगे चल रहे हैं प्रह्लाद सिंह पटेल

                                              केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर से 19,500 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 को 2023 में दोहराया जा रहा है, पिछली बार जब भाजपा ने मध्य प्रदेश में बहुमत हासिल किया था। पटेल ने ANI से बात करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

                                                DECEMBER 03, 2023 / 3:54 PM IST

                                                Election Result 2023 Live Updates: बीजेपी दफ्तर में जश्न शुरू

                                                मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन प्रमुख राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जोरदार प्रदर्शन कर प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस तेलंगाना में BRS से सत्ता छीनती नजर आ रही है।

                                                  DECEMBER 03, 2023 / 3:30 PM IST

                                                  MP Results 2023 LIVE: कैलाश विजयवर्गीय बोले- लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे

                                                  भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था। हमने मालवा में भी रिकॉर्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे।"

                                                    DECEMBER 03, 2023 / 3:30 PM IST

                                                    MP Results 2023 LIVE: कैलाश विजयवर्गीय बोले- लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे

                                                    भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था। हमने मालवा में भी रिकॉर्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे।"

                                                      DECEMBER 03, 2023 / 3:12 PM IST

                                                      MP Election Results 2023 Live: बीजेपी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

                                                      मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 162 सीट से आगे चल रही है जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

                                                        DECEMBER 03, 2023 / 3:07 PM IST

                                                        MP Election 2023 Results LIVE: BJP 160 सीट पर, कांग्रेस 68 सीटों पर आगे

                                                        मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ बीजेपी प्रदेश की सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 159 सीट पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर आगे है।

                                                          DECEMBER 03, 2023 / 2:19 PM IST

                                                          MP Election Results 2023: लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया- BJP नेता

                                                          लोगों ने "मोदी की गारंटी" में अपना विश्वास जताया है, भाजपा नेताओं ने एक साथ आवाज उठाई क्योंकि पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत की राह पर अग्रसर दिखाई दी।

                                                          बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यहां कहा, "चुनाव नतीजे दिखाते हैं कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी को स्वीकार करते हैं।"

                                                            DECEMBER 03, 2023 / 2:06 PM IST

                                                            MP Election Results 2023 Live: PM मोदी पर कटाक्ष गांधी परिवार को पड़ा महंगा

                                                            दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है, BJP के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं... गांधी परिवार ने जिस तरह की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की, जिस तरह का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है... "

                                                              DECEMBER 03, 2023 / 2:03 PM IST

                                                              MP Assembly Election Results: 'ये मामूली जीत नहीं'

                                                              केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत के 4 राज्यों की जनता ने फिर एक बार अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। ये मामूली जीत नहीं है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त हुई है। प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो मुमकिन है, देश का हर युवा, देश की हर महिला, देश का हर गरीब आज इस बात से सहमत हो चुका है।"

                                                                DECEMBER 03, 2023 / 1:51 PM IST

                                                                MP Election Results 2023: BJP ने 5 सीटें जीतीं, 153 पर आगे

                                                                भारतीय जनता पार्टी अब तक पांच सीटें जीत चुकी है और 153 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मतगणना बूथों से रियल टाइम डेटा के अनुसार, कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और 69 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 1:46 PM IST

                                                                  MP Election Results 2023: बीजेपी 161 सीटों पर आगे

                                                                  मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता वापसी की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझान पर अगर एक नजर डाली जाए, तो BJP 161 सीटों पर फिलहाल अच्छी बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर 2 सीटों के साथ BSP आगे है।

                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 1:46 PM IST

                                                                    MP Election Results 2023: बीजेपी 161 सीटों पर आगे

                                                                    मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता वापसी की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझान पर अगर एक नजर डाली जाए, तो BJP 161 सीटों पर फिलहाल अच्छी बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर 2 सीटों के साथ BSP आगे है।

                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 1:36 PM IST

                                                                      MP Assembly Election Results: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी

                                                                      केंद्रीय मंत्री और दिमनी से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा है और "इसी कारण हमें लोगों से ये आशीर्वाद मिला है।"

                                                                      तोमर ANI से कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं। ये पार्टी कार्यकर्ताओं, पीएम मोदी की लोकप्रियता, राज्य और केंद्र सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं की जीत है...मैं बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं।"

                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 1:29 PM IST

                                                                        MP Assembly Election Results: बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं, कांग्रेस को 1 सीट मिली

                                                                        मतगणना केंद्रों से वास्तविक समय के अपडेट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक तीन सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 1:17 PM IST

                                                                          MP Assembly Election Results: इतिहास रचेगी BJP- मध्य प्रदेश अध्यक्ष

                                                                          मध्य प्रदेश के प्रदेश BJP अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "बीजेपी अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी... कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। बीजेपी की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।"

                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 1:12 PM IST

                                                                            MP Election Results 2023 Live: दोपहर 1 बजे तक क्या है विधानसभा चुनाव के नतीजें

                                                                            - छत्तीसगढ़ में, BJP, जो शुरुआत में पिछड़ रही थी, उसने अब आराम से बढ़त बना ली। पार्टी राज्य को कांग्रेस से छीनती नजर आ रही है।

                                                                            - मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुकाबला एकतरफा हो गया है और बीजेपी फिलहाल बढ़त बनाए हुए है।

                                                                            - हालांकि, कांग्रेस को तेलंगाना में शानदार प्रदर्शन के रूप में कुछ सांत्वना मिली, वो राज्य की सत्ता चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले BRS से छीनने के लिए तैयार दिख रही है, जो राज्य के गठन के बाद से सत्ता में है।

                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 12:55 PM IST

                                                                              MP Election Results 2023: बीजेपी 163 सीटों पर आगे

                                                                              मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता वापसी की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझान पर अगर एक नजर डाली जाए, तो BJP 63 सीटों पर फिलहाल अच्छी बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। इसके अलावा तीसरे नंबर 1 सीट के साथ BSP आगे है।

                                                                                DECEMBER 03, 2023 / 12:52 PM IST

                                                                                MP Election Results 2023 Live: 'ये अमित शाह की रणनीतियों का नतीजा'

                                                                                मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन नतीजों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को अहम कारण बताया है। उन्होंने कहा, "ये अमित शाह की रणनीतियों और पीएम मोदी की नीतियों का नतीजा है।" उन्होंने आगे कहा, "पीएम का आशीर्वाद एमपी पर हमेशा रहा है।"

                                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 12:50 PM IST

                                                                                  MP Election Results 2023: ये PM मोदी की जीत है- शिवराज चौहान

                                                                                  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ये पीएम मोदी ही हैं, जिन्होंने ये चुनाव जीता है। हां बहना ने साथ दिया है।" शिवराज की लाडली बहना योजना को बीजेपी की जीत का एक बड़ फैक्टर माना जा रहा है।

                                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 12:19 PM IST

                                                                                    MP Election Results 2023: बीजेपी 157 सीटों पर आगे

                                                                                    मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता वापसी की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझान पर अगर एक नजर डाली जाए, तो BJP 157 सीटों पर फिलहाल अच्छी बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। इसके अलावा तीसरे नंबर 2 सीटों के साथ BSP आगे है।

                                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 12:04 PM IST

                                                                                      MP Assembly Election Results: कौन आगे और कौन पीछे?

                                                                                      बुधनी: इस विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारी अंतर से आगे चल रहे हैं, जबकि यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम मस्तल शर्मा पीछे चल रहे हैं।

                                                                                      छिंदवाड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपने गढ़ निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के विवेक बंटी साहू पीछे चल रहे हैं।

                                                                                      दिमनी: इस सीट पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया और कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र सिंह तोमर भिड़ौसा दोनों पीछे चल रहे हैं।

                                                                                      इंदौर-1: बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला पीछे चल रहे हैं.

                                                                                      दतिया: इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भारती राजेंद्र आगे चल रही हैं, जबकि बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं.

                                                                                      नरसिंहपुर: इस सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल पीछे चल रहे हैं।

                                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 11:58 AM IST

                                                                                        MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्वक चल रही गिनती


                                                                                        मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने बताया, "52 जिलों में से हर एक में वोटों की गिनती समय पर शुरू हो गई... हर जगह गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कई राउंड हो चुके हैं। हम कई जगहों पर नतीजे दिखा रहे हैं जैसे मॉल्स, स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और जहां भी लोगों की संख्या ज्यादा है... वहां तकनीकी खराबी भी ज्यादा नहीं है, कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें सुलझा लेंगे... जैसे-जैसे हमने संख्या बढ़ाई है EVM और पोस्टल बैलेट दोनों के लिए टेबल की संख्या, मेरा मानना ​​है कि मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद, हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा..."

                                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 11:58 AM IST

                                                                                          MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में शांतिपूर्वक चल रही गिनती


                                                                                          मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने बताया, "52 जिलों में से हर एक में वोटों की गिनती समय पर शुरू हो गई... हर जगह गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कई राउंड हो चुके हैं। हम कई जगहों पर नतीजे दिखा रहे हैं जैसे मॉल्स, स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और जहां भी लोगों की संख्या ज्यादा है... वहां तकनीकी खराबी भी ज्यादा नहीं है, कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें सुलझा लेंगे... जैसे-जैसे हमने संख्या बढ़ाई है EVM और पोस्टल बैलेट दोनों के लिए टेबल की संख्या, मेरा मानना ​​है कि मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद, हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा..."

                                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 11:49 AM IST

                                                                                            Election Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी पर 'लाडली बहनों' का आशीर्वाद


                                                                                            सत्तारूढ़ बीजेपी मध्य प्रदेश चुनावों में भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रही है और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की नजर मुख्यमंत्री के रूप में संभावित चौथे कार्यकाल पर है। राज्य की राजधानी भोपाल में पार्टी के मुख्यालय में वोटों की गिनती के दौरान जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। रुझानों से ये साफ लग रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज की लाडली बहना योजना के कारण बीजेपी को मध्य प्रदेश में वापसी का मौका मिल रहा है।

                                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 11:48 AM IST

                                                                                              MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी पर 'लाडली बहनों' का आशीर्वाद


                                                                                              सत्तारूढ़ बीजेपी मध्य प्रदेश चुनावों में भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रही है और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की नजर मुख्यमंत्री के रूप में संभावित चौथे कार्यकाल पर है। राज्य की राजधानी भोपाल में पार्टी के मुख्यालय में वोटों की गिनती के दौरान जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। रुझानों से ये साफ लग रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज की लाडली बहना योजना के कारण बीजेपी को मध्य प्रदेश में वापसी का मौका मिल रहा है।

                                                                                                DECEMBER 03, 2023 / 11:33 AM IST

                                                                                                MP Election Results 2023 Live: बीजेपी ने भारी बढ़त हासिल की

                                                                                                चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी ने 150 विधानसभा क्षेत्रों में भारी बढ़त ले ली है। जबकि कांग्रेस 70 विधानसभा सीटों पर बढ़त के साथ में रेस में पीछे है। बसपा, प्रहार जनशक्ति पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।

                                                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 11:30 AM IST

                                                                                                  MP Election Results 2023: 'सिंधिया फैक्टर कर गया काम'

                                                                                                  ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के समर्थकों ने कहा कि 'सिंधिया फैक्टर काम कर गया'। उन्होंने कहा कि लगभग सभी सीटों पर जहां या तो सिंधिया के वफादार चुनाव लड़ रहे हैं या जहां उन्होंने भारी प्रचार किया था, जैसे गुना-शिवपुरी-ग्वालियर में, ये भाजपा बनाम कांग्रेस पर 15:1 है। उन्होंने कहा, “सिंधिया को छोड़ने के राहुल के अहंकार ने 2020 और अब 2023 में बीजेपी की मदद की।”

                                                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 11:24 AM IST

                                                                                                    MP Election Results 2023: एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी आगे

                                                                                                    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी बहुमत से आगे चल रही है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस BRS से काफी आगे है।

                                                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 11:05 AM IST

                                                                                                      MP Election Results 2023 Live: 'मोदी जी MP के मन में हैं और मोदी जी के मन MP में हैं'

                                                                                                      MP में BJP की बढ़त पर निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मोदी जी MP के मन में हैं और मोदी जी के मन MP में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की और इसने लोगों के दिलों को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया... मैंने पहले भी कहा था कि हमारे प्रति लोगों के प्यार के कारण BJP को आरामदायक और शानदार बहुमत मिलेगा। हर जगह दिखाई दे रहा था।"

                                                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 10:47 AM IST

                                                                                                        MP Election Results 2023: PM मोदी आज शाम 5 जाएंगे BJP हेडक्वार्टर

                                                                                                        तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी तीन राज्यों में आगे चल रही है। वहीं पार्टी की सफलता पर दिल्ली में स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

                                                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 10:36 AM IST

                                                                                                          MP Election Results 2023: 'मध्य प्रदेश में बीजेपी 125-150 सीटें जीतेगी'

                                                                                                          मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मध्य प्रदेश में बीजेपी 125-150 सीटें जीतेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।" चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझान के मुताबिक, बीजेपी 143, तो कांग्रेस 59 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 10:15 AM IST

                                                                                                            MP Election Results 2023:: "दिग्विजय सिंह की बद-दुआ का स्वागत करता हूं"

                                                                                                            मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी की बढ़त के बीच, केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "हम जानते थे कि जहां तक ​​​​मध्य प्रदेश का सवाल है, हमारी डबल इंजन सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को देखते हुए - लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा... मुझे विश्वास है कि उनका आशीर्वाद BJP के साथ रहेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।''

                                                                                                            कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बारे सिंधिया बोले, "उनकी हर एक बद-दुआ का मैं स्वागत करता हूं और दिग्विजय सिंह जी को अपने दिल की गहराइयों से शुभकामना भी देता हूं।"

                                                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 10:13 AM IST

                                                                                                              MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बढ़त

                                                                                                              मध्य प्रदेश और राजस्थान के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, जबकि कांग्रेस अभी काफी पीछे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। तेलंगाना की BRS को पछाड़ते हुए पंजा आगे निकल गया है।

                                                                                                                DECEMBER 03, 2023 / 10:02 AM IST

                                                                                                                MP Assembly Election Results: शिवराज के घर पहुंचे सिंधिया

                                                                                                                केंद्रीय मंत्री और बीजेपी ने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मतगणना के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे हैं। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझानों में एमपी में बीजेपी 85 सीटों पर आगे है, तो कांग्रेस 37 सीटों पर

                                                                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 9:53 AM IST

                                                                                                                  MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में BJP-73, कांग्रेस- 28 पर आगे

                                                                                                                  चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में BJP-73 और, कांग्रेस- 28 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 9:46 AM IST

                                                                                                                    MP Election Results 2023 Live: भोपाल में कांग्रेस की बैठक

                                                                                                                    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पार्टी के दूसरे नेता भोपाल में पार्टी के दफ्तर में इकट्ठा हुए। चुनाव आयोग के लेटेस्ट आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य में BJP 57 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 9:41 AM IST

                                                                                                                      MP Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: बुधनी में शिवराज सिंह चौहान पीछे

                                                                                                                      चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी गढ़ सीट बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल चौहान बुधनी सीट से पीछे चल रहे हैं। राजनीति में प्रवेश करने के लिए चौहान ने पहली बार 1990 में बुधनी सीट जीती और 2006 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएम उम्मीदवार कमलनाथ भी छिंदवाड़ा से पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 9:24 AM IST

                                                                                                                        MP Election 2023 Results LIVE: छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे, रुझानों में MP में कांग्रेस पिछड़ी

                                                                                                                        मध्य प्रदेश (MP Election Results 2023) कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएम उम्मीदवार कमलनाथ छिंदवाड़ा से पीछे चल रहे हैं। एमपी में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा उलटफेर किया है। एमपी में 227 सीटों का शुरुआती रुझान आ गया है। यहां बीजेपी 138 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 88 सीटों पर आगे चल रही है। कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जो बीजेपी के विवेक बंती साहू को चुनौती दे रहे हैं।

                                                                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 9:15 AM IST

                                                                                                                          MP Election 2023 Results LIVE: एमपी में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

                                                                                                                          मध्य प्रदेश (MP Election Results 2023) में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा उलटफेर किया है। एमपी में 222 सीटों का शुरुआती रुझान आ गया है। यहां बीजेपी 130 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                                                                            MP Election 2023 Results LIVE: मध्य प्रदेश में रुझानों में BJP को बहुमत, कांग्रेस 93 सीटों पर आगे

                                                                                                                            शुरुआती रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल चुकी है। न्यूज 18 के मुताबिक, सत्तारूढ़ बीजेपी 117 सीटों पर और कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चल रही है। इन दोनों पार्टियों के अलावा मध्य प्रदेश में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी 3 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था।

                                                                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 8:59 AM IST

                                                                                                                              MP Election 2023 Results LIVE: पोस्टल बैलेट में बीजेपी आगे, कांग्रेस काफी पीछे

                                                                                                                              मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ बीजेपी 107 सीटों पर और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी भी 3 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था।

                                                                                                                                DECEMBER 03, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                                                                                MP Election Results 2023 LIVE: दतिया ने नरोत्तम मिश्रा पीछे

                                                                                                                                मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

                                                                                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                                                                  MP Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी

                                                                                                                                  शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भगवा पार्टी कांग्रेस से आगे निकल गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी 26 सीटों पर और कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की भी एंट्री हो गई है। बीएसपी अब 3 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

                                                                                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                                                                                    MP Election Results 2023 LIVE: दिग्विजय सिंह ने किया 130 सीट जीतने का दावा

                                                                                                                                    मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में वोटों की गितनी जारी है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य में 130 सीट जीतने का दावा किया है। सिंह ने मतगणना शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि मैं तो पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि हम 130 से अधिक सीटों से जीतेंगे।

                                                                                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                                                                      MP Election Results 2023 LIVE: एमपी में फिलहाल कांग्रेस आगे

                                                                                                                                      शुरुआती रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

                                                                                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 8:23 AM IST

                                                                                                                                        MP Election Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में सामने आया पहला रूझान

                                                                                                                                        मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी फिलहाल, 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, शुरुआती रुझानों में में कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है।

                                                                                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                                                                                          MP Election Results 2023 Live: 'नतीजे हमारी आशाओं और अपेक्षाओं से बेहतर होंगे'

                                                                                                                                          चार राज्यों में वोटों की गिनती शुरू, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,, "नतीजे हमारी आशाओं और अपेक्षाओं से बेहतर होंगे। हम राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों में सत्ता बरकरार रख रहे हैं। हम मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करेंगे और तेलंगाना में सत्ता का दावा करेंगे।"

                                                                                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 7:52 AM IST

                                                                                                                                            MP Assembly Election Results: नरोत्तम मिश्रा बोले- अब कुछ घंटों का है मामला

                                                                                                                                            बीजेपी नेता और दतिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पार्टी राज्य में 125-150 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी। मिश्रा ने ANI से बताया, “यह अब कुछ घंटों की बात है।”

                                                                                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 7:48 AM IST

                                                                                                                                              MP Election Results 2023: विधानसभा चुनाव के नतीजें कहां देखें लाइव?

                                                                                                                                              राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। चार राज्यों के वोटों की गिनती और नतीजों के लिए हमारी लाइव कवरेज यहां देखें:

                                                                                                                                              चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव का लाइव रिजल्ट: यहां क्लिक करें
                                                                                                                                              मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का लाइव रिजल्ट: यहां क्लिक करें
                                                                                                                                              राजस्थान विधानसभा चुनाव का लाइव रिजल्ट: यहां क्लिक करें

                                                                                                                                                DECEMBER 03, 2023 / 7:39 AM IST

                                                                                                                                                MP Election Results 2023 Live: हम बनाएंगे नया मध्य प्रदेश-रणदीप सुरजेवाला

                                                                                                                                                वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी में अपने विश्वास पर जोर देते हुए कहा कि वे "एक नया मध्य प्रदेश बनाएंगे।" उन्होंने X पर लिखा, “आज हम कांग्रेस के साथ मिलकर एक नया मध्य प्रदेश, एक नया विश्वास बनाएंगे। कांग्रेस आ रही है।”

                                                                                                                                                  DECEMBER 03, 2023 / 7:18 AM IST

                                                                                                                                                  MP Assembly Election Results: 2018 विधानसभा चुनाव परिणामों पर एक नजर

                                                                                                                                                  2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जल्द ही शुरू होने वाली है। आइए 2018 के चुनावों के नतीजों पर एक नजर डालते हैं:

                                                                                                                                                  2018 में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, बीजेपी ने 109 सीटें और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दो सीटों पर जीत हासिल की।

                                                                                                                                                  कांग्रेस 2018 के चुनाव नतीजों के बाद राज्य में सत्ता में आई, लेकिन 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मार्च 2020 में उसने मध्य प्रदेश को BJP से खो दिया। BJP 2003 से राज्य में (2018 और 2020 के बीच 18 महीनों को छोड़कर) सत्ता में है।

                                                                                                                                                    DECEMBER 03, 2023 / 7:08 AM IST

                                                                                                                                                    MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश चुनाव पर एक नजर

                                                                                                                                                    एग्जिट पोल ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को कांग्रेस से आगे रखा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमा, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। 2018 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन मार्च 2020 में सरकार गिर गई।

                                                                                                                                                      DECEMBER 03, 2023 / 6:56 AM IST

                                                                                                                                                      MP Election Results 2023 Live: सिंधिया को बीजेपी की जीत का भरोस

                                                                                                                                                      आगामी मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती शुरू होने से पहले, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे हैं कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में जो विकास हुआ है, उससे उन्हें फिर से सत्ता मिलना तय है।

                                                                                                                                                      सिंधिया ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “मैं पहले दिन से यह कह रहा हूं कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है, उसके कारण हमें पूरा यकीन है कि लोग बीजेपी को आशीर्वाद देंगे और हम बीजेपी के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।”

                                                                                                                                                        DECEMBER 03, 2023 / 6:48 AM IST

                                                                                                                                                        MP Election Results 2023 Live: 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

                                                                                                                                                        अधिकारियों ने बताया सभी 230 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चौहान ने दावा किया कि उनकी पार्टी ‘‘भारी बहुमत’’ के साथ सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने कहा कि उन्हें राज्य के मतदाताओं पर ‘‘पूरा भरोसा’’ है।

                                                                                                                                                          DECEMBER 03, 2023 / 6:46 AM IST

                                                                                                                                                          MP Assembly Election Results: कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

                                                                                                                                                          कांग्रेस ने चारों राज्यों में कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

                                                                                                                                                          मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक हैं:

                                                                                                                                                          - अधीर रंजन चौधरी

                                                                                                                                                          - पृथ्वीराज चव्हाण

                                                                                                                                                          - राजीव शुक्ला

                                                                                                                                                          - चंद्रकांत हंडोरे

                                                                                                                                                            DECEMBER 03, 2023 / 6:44 AM IST

                                                                                                                                                            MP Election Results 2023: सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती

                                                                                                                                                            मध्य प्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

                                                                                                                                                              DECEMBER 03, 2023 / 6:43 AM IST

                                                                                                                                                              MP Election Results 2023 Live: मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई

                                                                                                                                                              वोटों की गिनती से पहले पूरे मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा तैनात की गई है। राज्य में 17 नवंबर को मतदान हुआ और दिन के अंत तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 77.15 प्रतिशत रहा।