Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 20, 2024 / 6:23 PM IST

Maharashtra Election 2024 Voting Highlights: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58.22% वोटिंग, मुंबई-ठाणे रहे फिसड्डी, गढ़चिरौली में बंपर मतदान

Maharashtra Election 2024 Voting Highlights: महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की वोटिंग शाम 5 बजे तक 58 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी वोटिंग हुई थी। वोटिंग के मामले में मुंबई और ठाणे फिसड्डी साबित हुए। ऐसे में राज ठाकरे समेत कई नेताओं ने चिंता जताई है

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024 voting Highlights: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी। शाम 5 बजे तक 58.22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। राज्य में  नेता, अभिनेता हर किसी ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिसा लिया। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। साल 2019 के

Maharashtra Chunav 2024 voting Live: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Maharashtra Chunav 2024 voting Live: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
NOVEMBER 20, 2024 / 6:22 PM IST

धन्यवाद

मनीकंट्रोल के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार!

    NOVEMBER 20, 2024 / 6:19 PM IST

    Maharashtra Election 2024 Live: पुणे में 54 फीसदी वोटिंग

    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के पुणे में शाम 5 बजे तक 54.09 फीसदी वोटिंग हुई। बारामती में 62.31 फीसदी, चिंचवाड़ में 50.01 फीसदी, पिंपरी में 42.72 फीसदी, मतदान दर्ज किया गया।

      NOVEMBER 20, 2024 / 6:16 PM IST

      Maharashtra Election 2024 Live: वर्धा में NCP (शरद पवार) के प्रवक्ता की पिटाई हुई

      Maharashtra chunav 2024: वर्धा में एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के प्रवक्ता नितेश कराले मास्टर की पिटाई की घटना सामने आई है। नितेश कराले मास्टर ने दावा किया है कि बीजेपी नेता ने उनकी पिटाई की है। कराले ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को भी पीटा गया है।

        NOVEMBER 20, 2024 / 6:13 PM IST

        Maharashtra Election 2024 Live: शाम 5 बजे तक कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग?

        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58.22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसमें अहमदनगर में 61.95 फीसदी, अकोला में 56.16 फीसदी, अमरावती में 54.48 फीसदी, औरंगाबाद में 60.83 फीसदी, बीड़ में 60.62 फीसदी, बुलढाणा 65.88 फीसदी, चंद्रपुर में 64.48 फीसदी, धुले में 59.75 फीसदी, गढ़चिरौली में 69.63 फीसदी, गोंदिया में 65.09 फीसदी, हिंगोली में 61.18 फीसदी, जलगांव में 54.49 फीसदी, जालना में 64.17 फीसदी, कोल्हापुर में 67.97 फीसदी, लातूर में 61.43 फीसदी, मुंबई सिटी में 49.07 फीसदी, मुंबई उपनगर में 51.76 फीसदी, नागपुर में 56.06 फीसदी, नांदेड़ में 55.88 फीसदी, नंदूरबार में 63.72 फीसदी, नाशिक में 59.85 फीसदी, उस्मानाबाद में 58.59 फीसदी, पालघर में 59.31 फीसदी, परभिणी में 62.73 फीसदी, पुणे में 54.09 फीसदी, रायगढ़ में 61.01 फीसदी, रत्नागिरी में 60.35 फीसदी, सांगली में 63.28 फीसदी, सातारा में 64.16 फीसदी, सिंधुदुर्ग में 62.06 फीसदी, सोलापुर में 57.09 फीसदी, ठाणे में 49.76 फीसदी, वर्धा में 63.50 फीसदी, वाशिम में 57.42 फीसदी और यवतमाल में 61.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

          NOVEMBER 20, 2024 / 6:09 PM IST

          Maharashtra Election 2024 Live: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने डाला वोट

          Maharashtra chunav 2024: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है। मुंबई के एक नागरिक के रूप में वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करना बेहद गर्व की बात है। मुझे उम्मीद है कि सभी मुंबईवासी आज बाहर आए होंगे और मतदान किए होंगे।

            NOVEMBER 20, 2024 / 5:56 PM IST

            Maharashtra Election 2024 Live: गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा मतदान

            Maharashtra chunav 2024: चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। यहां शाम 5 बजे तक 69.63 फीसदी वोटिंग हुई। अहेरी में 68.43 फीसदी, अरमोरी में 72.26 फीसदी और गढ़चिरौली में 69.22 फीसदी वोटिंग हुई।

              NOVEMBER 20, 2024 / 5:49 PM IST

              Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई और ठाणे रहे फिसड्डी

              Maharashtra chunav 2024: पूरे दिन वोटिंग के मामले में मुंबई और इससे सटे ठाणे जिले में वोटिंग की रफ्तार सबसे कमजोर रही। शाम 5 बजे तक मुंबई सिटी में 49.07 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं मुंबई उपनगर में 51.76 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसी तरह ठाणे में 49.76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ठाणे जिला महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है।

                NOVEMBER 20, 2024 / 5:40 PM IST

                Maharashtra Election 2024 Live: शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान

                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गए थे। इस बीच शाम 5 बजे तक 58.22 फीसदी मतदान हुए। वहीं इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में मतदान हुआ। यहां 69.63 फीसदी वोटिंग हुई।

                  NOVEMBER 20, 2024 / 5:26 PM IST

                  Maharashtra Election 2024 Live: बीड़ में निर्दलीय प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत

                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर रुके हुए थे। इसी बीच उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया।

                    NOVEMBER 20, 2024 / 5:18 PM IST

                    Maharashtra Election 2024 Live: बदलाव के लिए पहला कदम है वोट डालना – नीरजा बिड़ला

                    Maharashtra chunav 2024: आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी और परोपकारी नीरजा बिड़ला ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मतदान करना महत्वपूर्ण है। सभी को आकर अपना वोट डालना चाहिए। इसमें बहुत कम समय लगता है। यहां सब कुछ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित है। अगर आप बदलाव करना चाहते हैं तो उस दिशा में वोट डालना पहला कदम है।

                      NOVEMBER 20, 2024 / 5:10 PM IST

                      Maharashtra Election 2024 Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ने किया मतदान

                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री अनन्या पांडेय ने मतदान किया। उनके साथ पिता चंकी पांडेय और मां भावना पांडेय ने भी वोट डाला।

                        NOVEMBER 20, 2024 / 4:58 PM IST

                        Maharashtra Election 2024 Live: अंतिम घंटे में मतदान फीसदी बढ़ने की उम्मीद - अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, महाराष्ट्र

                        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनव की वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए थे। इस बीच महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने कहा कि दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान फीसदी करीब 32 फीसदी रहा। आमतौर पर मतदान के अंतिम घंटे में मतदान का प्रतिशत बढ़ जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा।

                          NOVEMBER 20, 2024 / 4:51 PM IST

                          Maharashtra Election 2024 Live: भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान वोट डालने पहुंचे

                          Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भारी सुरक्षा के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे।  सलमान करीब 4.30 बजे मुंबई के माउंट मैरी स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने गए थे। भारी सुरक्षा के बीच उन्होंने अपना वोट डाला। कुछ दिनों पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिली थीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

                            NOVEMBER 20, 2024 / 4:44 PM IST

                            Maharashtra Election 2024 Live: बीड के मतदान केंद्र पर तोड़फोड़

                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के बीड जिले के परली विधानसभा क्षेत्र के घाटनंदूर गांव में एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तोड़फोड़ करने वालों की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

                              NOVEMBER 20, 2024 / 4:38 PM IST

                              Maharashtra Election 2024 Live: मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ डाला वोट

                              रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी मौजूद रहीं। उन्होंने विधान सभा चुनाव के लिए मतदान किया।

                                NOVEMBER 20, 2024 / 4:29 PM IST

                                Maharashtra Election 2024 Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने डाला वोट

                                Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे, पद्मिनी कोल्हापुरे और भाई सिद्धांत कपूर भी साथ में थे। वहीं गायक शंकर महादेवन ने भी अपना वोट डाला।

                                  NOVEMBER 20, 2024 / 4:25 PM IST

                                  Maharashtra Election 2024 Live: गढ़चिरौली में वोटिंग खत्म

                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले यहां सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे तक 62.99 फीसदी वोटिंग हुई है। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में यहां 3 बजे तक ही वोटिंग होती है।

                                    NOVEMBER 20, 2024 / 4:17 PM IST

                                    Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के किस जिले में कितने फीसदी हुई वोटिंग?

                                    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसमें अहमदनगर में 47.85 फीसदी, अकोला में 44.45 फीसदी, अमरावती में 45.13 फीसदी, औरंगाबाद में 47.05 फीसदी, बीड़ में 46.15 फीसदी, बुलढाणा 47.48 फीसदी, चंद्रपुर में 49.87 फीसदी, धुले में 47.62 फीसदी, गढ़चिरौली में 62.99 फीसदी, गोंदिया में 53.88 फीसदी, हिंगोली में 49.64 फीसदी, जलगांव में 40.62 फीसदी, कोल्हापुर में 54.06 फीसदी, लातूर में 48.34 फीसदी, मुंबई सिटी में 39.34 फीसदी, मुंबई उपनगर में 40.89 फीसदी, नागपुर में 44.45 फीसदी, नांदेड़ में 42.87 फीसदी, नाशिक में 46.86 फीसदी, उस्मानाबाद में 45.81 फीसदी, पालघर में 46.82 फीसदी, परभिणी में 48.84 फीसदी, पुणे में 41.70 फीसदी, रायगढ़ में 48.13 फीसदी, रत्नागिरी में 50.04 फीसदी, सांगली में 48.39 फीसदी, सातारा में 49.82 फीसदी, सिंधुदुर्ग में 51.05 फीसदी, सोलापुर में 43.49 फीसदी, ठाणे में 38.94 फीसदी, वर्धा में 49.68 फीसदी, वाशिम में 43.67 फीसदी और यवतमाल में 48.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

                                      NOVEMBER 20, 2024 / 4:10 PM IST

                                      Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग

                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तक 62.99 फीसदी वोटिंग हुई। जिले के अहेरी में 66.27 फीसदी, अरमोही में 60.50 फीसदी और गढ़चिरौली सीट में 62.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं इससे पहले दोपहर 1 बजे गढ़चिरौली में 50.89 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी।

                                        NOVEMBER 20, 2024 / 4:04 PM IST

                                        Maharashtra Election 2024 Live: जानिए मुंबई उपनगर का कैसा है हाल

                                        Maharashtra chunav 2024: मुंबई उपनगर की बात करें तो यहां दोपहर 3 बजे तक 40.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 1 बजे तक 30.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। मुंबई के भांडुप वेस्ट में सबसे ज्यादा 48.82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। अंधेरी वेस्ट में 42.63 फीसदी वोटिंग हुई।

                                          NOVEMBER 20, 2024 / 3:56 PM IST

                                          Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई में कितने फीसदी हुई वोटिंग?

                                          Maharashtra chunav 2024: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी वोटिंग की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। मुंबई सिटी में दोपहर 3 बजे तक 39.34 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 27.73 फीसदी मतदान हुआ था। मुंबई के माहिम में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां 45.56 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम कोलाबा में 33.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

                                            NOVEMBER 20, 2024 / 3:51 PM IST

                                            Maharashtra Election 2024 Live: ठाणे में वोटिंग की रफ्तार बेहद कमजोर

                                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के सीएम ठाणे जिले से आते हैं। यह जिला एशिया के सबसे बड़े जिलों की लिस्ट में शामिल है। ठाणे में दोपहर 3 बजे तक 38.94 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। अन्य जिलों के मुकाबले यहां सबसे कम मतदान हुआ है। राज्य के सीएम कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दोपहर 3 बजे तक 44.60 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

                                              NOVEMBER 20, 2024 / 3:42 PM IST

                                              Maharashtra Election 2024 Live: दोपहर 3 बजे तक 45.53% मतदान

                                              Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। इस बीच दोपहर 3 बजे तक राज्य में 45.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। मुंबई और ठाणे में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं गढ़ चिरौली में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है।

                                                NOVEMBER 20, 2024 / 3:40 PM IST

                                                Maharashtra Election 2024 Live: बाहर निकले और वोट डालें – गोविंदा

                                                Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंदा ने कहा कि मैं सभी से बस इतना कहूंगा कि बाहर निकलें और वोट करें।

                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 3:29 PM IST

                                                  Maharashtra Election 2024 Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने डाला वोट

                                                  Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 3:21 PM IST

                                                    Maharashtra Election 2024 Live: उद्धव ठाकरे को कांग्रेस ने दिया झटका

                                                    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे को कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सोलापुर दक्षिण सीट पर शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतारा था। यहां कांग्रेस के साथ महाअघाड़ी का गठबंधन है। मतदान के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मेरा भरोसा है कि धर्मराज कड़ाही एक अच्छे उम्मीदवार हैं। इस सीट पर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। लेकिन यह सीट उद्धव की शिवसेना के खाते में चली गई है। ऐसे में शिंदे खफा नजर आ रहे थे।

                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 3:13 PM IST

                                                      Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई में कम वोटिंग पर राज ठाकरे ने जताई चिंता

                                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मतदान किया। उनके बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ठाकरे ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले पांच सालों में मत प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान न करना कोई विकल्प नहीं हो सकता।

                                                      मनसे अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी शर्मिला और बेटी उर्वशी भी थीं। अमित माहिम से चुनावी मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां से सत्तारूढ़ शिवसेना के सदा सरवणकर और शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार महेश सावंत भी मैदान में हैं।

                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 3:04 PM IST

                                                        Maharashtra Election 2024 Live: देश की प्रगति के लिए सही सरकार का चुनना जरूरी – ईशा कोप्पिकर

                                                        Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो कोई मुझसे सरकार चुनने का अधिकार छीन लेगा। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे मतदान करें और अपने राज्य और देश की प्रगति के लिए सही सरकार का चयन करें।

                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 2:55 PM IST

                                                          Maharashtra Election 2024 Live: पिपरीपाड़ा में मुस्लिम महिलाएं नहीं कर पा रहीं मतदान - संजय निरुपम

                                                          Maharashtra chunav 2024: मुंबई में विधान सभा चुनाव की वोटिंग चल रही है। इस बीच महायुति के नेता ने अघाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत की है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि मुंबई के पिपरीपाड़ा में मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 2:48 PM IST

                                                            Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत – कमिश्नर

                                                            Maharashtra chunav 2024: मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फणसलकर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है। मुंबई के लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं। हमारी अपील है जिन्होंने मतदान नहीं किया है वो भी जाकर मतदान करें। जितने ज्यादा लोग वोट देंगे उतना अच्छा है।

                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 2:40 PM IST

                                                              Maharashtra Election 2024 Live: जिन लोगों ने वोट नहीं डाला, वो आएं और मतदान करें – रणबीर कपूर

                                                              Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि मतदान करना आपका कर्तव्य है। अगर आपने अब तक मतदान नहीं किया है तो आइए और मतदान कीजिए।

                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 2:32 PM IST

                                                                Maharashtra Election 2024 Live: महाविकास अघाड़ी का हम करेंगे नाश – रामदास आठवले

                                                                Maharashtra chunav 2024: आरपीआई के नेता रामदास अठावले ने वोट डाला। इसके बाद उन्होंने एक कविता सुनाई। आठवले ने कहा कि मेरा नाम है रामदास, जीत का मुझे है विश्वास, महाराष्ट्र को हमारी है आस, हम करेंगे महाविकास आघाडी का नाश।

                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 2:20 PM IST

                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई के उपनगर जिले में 30.43% मतदान

                                                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक मुंबई उपनगर जिले में 30.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा भांडुप वेस्ट में 38.75 फीसदी दर्ज की गई। वहीं वहीं सबसे कम वोटिंग बांद्रा वेस्ट में 25.03 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। अंधेरी ईंस्ट में 32.37 फीसदी, अंधेरी वेस्ट में 31.05 फीसदी मतदान हुआ।

                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 2:12 PM IST

                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डाला वोट

                                                                    Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ बेटी ईशा देओल भी थी। उन्होंने भी वोट डाला। मतदान के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि लोग मतदान करें। देश के भविष्य के लिए यह हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बूथ में अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 2:04 PM IST

                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के किस जिले में दोपहर 1 बजे तक कितने फीसदी हुई वोटिंग?

                                                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 32 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। इसमें अहमदनगर में 32.90 फीसदी, अकोला में 29.87 फीसदी, अमरावती में 31.32 फीसदी, औरंगाबाद में 33.89 फीसदी, बीड़ में 32.58 फीसदी, बुल्ढ़ाणा में 32.91 फीसदी, चंद्रपुर में 35.54 फीसदी, धुले में 34.05 फीसदी, गढ़चिरौली में 50.89 फीसदी, गोंदिया में 40.46 फीसदी, हिंगोली में 35.97फीसदी, जलगांव में 27.88 फीसदी, कोल्हापुर में 38.56 फीसदी, लातूर में 33.27 फीसदी, मुंबई सिटी में 27.73 फीसदी, मुंबई उपनगरीय में 30.43 फीसदी, नागपुर में 31.65 फीसदी, नांदेड़ में 28.15 फीसदी, नाशिक में 32.30 फीसदी, उस्मानाबाद में 31.75 फीसदी, पालघर में 33.40 फीसदी, परभिणी में 33.12 फीसदी, पुणे में 29.03 फीसदी, रायगढ़ में 34.84 फीसदी, रत्नागिरी में 38.52 फीसदी, सांगली में 33.50 फीसदी, सातारा में 34.78 फीसदी, सिंधुदुर्ग में 38.34 फीसदी, सोलापुर में 29.44 फीसदी, ठाणे में 28.35 फीसदी, वर्धा में 34.55 फीसदी, वाशिम में 29.31 फीसदी और यवतमाल में 34.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 1:57 PM IST

                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई में वोटिंग की रफ्तार से सबसे कम

                                                                        Maharashtra chunav 2024: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वोटिंग की रफ्तार सबसे ज्यादा कम है। मुंबई सिटी में दोपहर 1 बजे तक 27.73 फीसदी और मुंबई के उपनगरीय जिलों मे 30.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 15.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की थी। वहीं मुंबई के उपगनरीय जिलों में 17.99 फीसदी वोटिंग हुई थी। दोपहर 1 बजे मुंबई सिटी के तहत सबसे ज्यादा मालाबार हिल में 33.27 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम सायन कोलीवाड़ा में 19.49 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 1:52 PM IST

                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: गढ़चिरौली में बंपर वोटिंग

                                                                          Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दोपहर 1 बजे तक बंपर वोटिंग दर्ज की गई। 1 बजे तक 50.89 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह 11 बजे और 9 बजे भी ताबड़तोड़ वोटिंग हुई थी। दोपहर 1 बजे तक अहेरी में 52.84 फीसदी, अरमोरी में 51.05 फीसदी और गढ़चिरौली में 49.17 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 1:43 PM IST

                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: दोपहर 1 बजे तक 32 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                                                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बीच दोपहर 1 बजे तक 32.18 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार भी सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली में दर्ज की गई। यहां 50 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 1:37 PM IST

                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: एक्टर प्रेम चोपड़ा ने डाला वोट

                                                                              Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद चोपड़ा ने कहा कि यहां चुनाव के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। मेरे पास घर से वोटिंग करने का विकल्प था। लेकिन मैं मतदान केंद्र पर वोट डालने आया हूं।

                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 1:28 PM IST

                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: कम से कम 80-90 फीसदी वोटिंग होना चाहिए - रामदास आठवले

                                                                                Maharashtra chunav 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जितना मतदान होना चाहिए। उस तरह से मतदान नहीं हो पा रहा है। राज्यों में मतदान कम हो रहा है जो अच्छी बात नहीं है। कम से कम 80 से 90 फीसदी तक मतदान होना चाहिए। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि 5 साल में एक बार चुनाव आता है। आपको पूरे परिवार के साथ वोट डालने आना चाहिए। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करना चाहता हूं कि 1000 लोगों के बूथ में काफी लंबी कतारें लगती हैं, उसे 500 मतदाताओं का बूथ बनाया जाए। सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर जो आरोप भाजपा ने लगाए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। जनता हमारे साथ है तो डरने की क्या बात है।

                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 1:19 PM IST

                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: वोट डालना सबकी जिम्मेदारी – राहुल बोस

                                                                                  Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर राहुल बोस ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो मुद्दे मुझे सबसे ज्यादा चिंतित करते हैं, वे हैं-शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन। लोगों से वोट देने की अपील करता हूं। लोकतंत्र में अगर आप यह कहना चाहते हैं कि आप किस तरह और किस तरह के समाज में रहना चाहते हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। आपको अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। अगर आप वोट डालते हैं तो शासन पर सवाल उठा सकते हैं।

                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 1:11 PM IST

                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: महायुति को 175 सीटें मिलेंगी – प्रफुल्ल पटेल

                                                                                    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र गोंदिया में NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े का वीडियो बेबुनियाद है। विनोद तावड़े न पैसे को हाथ लगा रहे हैं, न किसी को दे रहे हैं, न किसी से बात कर रहे हैं। जहां रेस्टोरेंट में वे बैठे थे वहां किसी कमरे में 10 लाख रुपए पकड़ा गए हैं। वो पैसा किसका है ये जांच का विषय है। महायुति 175 सीटों के आसपास जरूर जीतेगी।

                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 1:04 PM IST

                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में सीएम भाजपा से बनेंगे – नवनीत राणा

                                                                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र की बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि राणा चुनावी मैदान में हैं। इस बीच उनकी पत्नी और भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि वह (रवि राणा) पिछले 15 साल से बडनेरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके काम और स्वभाव को देखते हुए बडनेरा की जनता उन्हें चौथी बार चुनेगी। महायुति सरकार में सीएम भाजपा से होगा और 26 नवंबर को सभी इसे देखेंगे।

                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 12:59 PM IST

                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: सुनील राउत और प्रियंका चतुर्वेदी ने डाला वोट

                                                                                        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की वोटिंग जारी है। इस बीच मुंबई में शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत और शिवसेना(UBT) नेता और मुंबा देवी सीट से उम्मीदवार सुनील राउत ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी वोट डाला। वोटिंग के बाद चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के हित, विकास, प्रगति का मुद्दा था। हमारे उद्योगों को यहां से हटाकर गुजरात ले जाया जा रहा है। उसका भी मुद्दा था। महाराष्ट्र के विश्वास, विकास और प्रगति को लेकर मैंने मतदान किया है।

                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 12:50 PM IST

                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: अनुपम खेर ने डाला वोट

                                                                                          Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं वहीं बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद एक्टर तुषार कपूर ने कहा कि हमें अपने शहर और अपने देश पर गर्व होना चाहिए। हमें लोकतंत्र से उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अपने लोकतांत्रिक और मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदाताओं को वोट डालना चाहिए।

                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 12:42 PM IST

                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: वोट की चोट दुखों की ठीक कर सकती है – कैलाश खेर

                                                                                            Maharashtra chunav 2024: मुंबई के एक मतदान केंद्र पर संगीतकार कैलाश खेर ने मतदान किया। खेर ने कहा कि आज मतदान का बहुत शुभ दिन है। मतदान हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है। हर  भारतीय को मतदान करने का गर्व है। आपके वोट की चोट कितने ही दुखों को ठीक कर सकती हैं। बहुत सारे ज्ञानियों को मैं जानता हूं जो केवल बातें करते हैं। कमियां निकालते हैं लेकिन खामियों को दूर करने के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं। आज के दिन घर से निकलिए और मतदान कीजिए। कभी-कभी अयोग्य लोग इसलिए चुने जाते हैं क्योंकि योग्य लोग वोट नहीं देते हैं।

                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 12:34 PM IST

                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: उद्धव के विचार अच्छे नहीं है – नारायण राणे

                                                                                              Maharashtra chunav 2024: भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि मैं जो कुछ भी हूं। बालासाहेब ठाकरे की वजह से हूं। मैंने शिवसेना को उद्धव ठाकरे की वजह से छोड़ा था। उनके विचार अच्छे नहीं हैं। उन्हें 10-12 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी। महायुति के 161 विधायक जीतने वाले हैं। राज्य में फिर से भाजपा, एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन सत्ता में आएगा। विनोद तावड़े के साथ जो कुछ भी हुआ वो सही नहीं था। वह वरिष्ठ नेता हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 12:25 PM IST

                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: वाशिम जिले के रिठद में ईवीएम खराब

                                                                                                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड तहसील स्थित रिठद मतदान केंद्र पर EVM के खराब होने की खबर सामने आई है। ऐसे में यहां वोटिंग प्रकिया थम गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिठद बूथ नंबर 250 पर ईवीएम मशीन सुबह 9:20 बजे अचानक खराब हो गई थी। अभी तक वहां वोटिंग नहीं शुरू हो सकी है।

                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 12:19 PM IST

                                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: गीतकार गुलजार ने डाला वोट, कहा- आम आदमी बहकेगा नहीं

                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: मुंबई में गीतकार गुलजार ने कहा कि उम्मीद है कि हमारा आम आदमी बहकेगा नहीं। हमारा आम आदमी सब जानता है और सब पहचानता है और वो किसी के बहकावे में ना आकर उसे ही वोट करेगा जो सही है। वहीं बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद आर्यन ने कहा कि कृपया अपना वोट डालें। यह बहुत महत्वपूर्ण है।

                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 12:15 PM IST

                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के किस जिले में कितने फीसदी हुई वोटिंग?

                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। इसमें अहमदनगर में 18.24 फीसदी, अकोला में 16.35 फीसदी, अमरावती में 17.45 फीसदी, औरंगाबाद में 18.98 फीसदी, बीड़ में 17.41 फीसदी, बुल्ढ़ाणा में 19.44 फीसदी, चंद्रपुर में 21.50 फीसदी, धुले में 20.11 फीसदी, गढ़चिरौली में 30 फीसदी, गोंदिया में 23.32 फीसदी, हिंगोली में 19.20 फीसदी, जलगांव में 15.62 फीसदी, कोल्हापुर में 20.59 फीसदी, लातूर में 18.55 फीसदी, मुंबई सिटी में 15.78 फीसदी, मुंबई उपनगरीय में 17.99 फीसदी, नागपुर में 18.90 फीसदी, नांदेड़ में 13.67 फीसदी, नाशिक में 18.71 फीसदी, उस्मानाबाद में 17.07 फीसदी, पालघर में 19.40 फीसदी, परभिणी में 18.49 फीसदी, पुणे में 15.64 फीसदी, रायगढ़ में 20.40 फीसदी, सांगली में 18.55 फीसदी, सातारा में 18.72 फीसदी, सिंधुदुर्ग में 20.91 फीसदी, सोलापुर में 15.64 फीसदी, ठाणे में 16.63 फीसदी, वर्धा में 18.86 फीसदी, वाशिम में 16.22 फीसदी और यवतमाल में 19.38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 12:08 PM IST

                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: छगन भुजबल ने डाला वोट, वोटरों से की यह अपील

                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और येओला विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार छगन भुजबल ने अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और भारत के सभी नेताओं ने हम सभी को इस देश का मालिक बनाया है। पहले ऐसा नहीं था, सभी को मतदान का अधिकार नहीं था। अगर हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हैं तो किसकी सरकार आनी चाहिए वो तय होता है। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए, यही मेरी सबसे अपील है।

                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 12:01 PM IST

                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: गढ़चिरौली में बंपर वोटिंग

                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। यहां 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान हुआ। यहां की अहेरी विधानसभा सीट में 30.6 फीसदी, अरमोरी में 30.75 फीसदी और गढ़चिरौली विधानसभा सीट में 29.32 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 11:56 AM IST

                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे मतदान केंद्र पहुंचे

                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके बेटे और पार्टी नेता आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं। वो वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं।

                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 11:49 AM IST

                                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: जानें मुंबई में सुबह 11 बजे तक कितने फीसदी हुई वोटिंग

                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मतदान केंद्रों पर सितारों के मेला लगा हुआ है। नेता- अभिनेता हर कोई वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच मुंबई सिटी में सुबह 11 बजे तक 15.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं मुंबई के उपगनरीय जिलों में 17.99 फीसदी वोटिंग हुई है। मुंबई सिटी के तहत सबसे ज्यादा मालाबार हिल में 19.77 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम सायन कोलीवाड़ा में 12.82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

                                                                                                            इसी तरह मुंबई के उपनगरीय जिलों की बात करें भांडुप वेस्ट में सबसे ज्यादा 23.42 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम मानखुर्द शिवाजी नगर में 15.38 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 11:43 AM IST

                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में आज लोकशाही का उत्सव है – सीएम एकनाथ शिंदे

                                                                                                              Maharashtra chunav 2024: ठाणे में महाराष्ट्र के CM और कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज लोकशाही का उत्सव है। सभी को वोट करना चाहिए। ये देश को मजबूत बनाएगा। लोगों ने हमारा ढाई साल का काम भी देखा है। उनका भी काम देखा है। जो विकास को रोका था, हमने उसे शुरू किया है।

                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 11:37 AM IST

                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बीच सुबह 11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 6.61 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार भी सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली में दर्ज की गई। यहां 30 फीसदी वोटिंग हुई है। पुणे में सबसे कम 15.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 11:31 AM IST

                                                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: धुले के पोलिंग बूथ पर मारपीट

                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के धुले के एक पोलिंग बूथ पर मारपीट की खबर सामने आई है। यहां भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। वहीं नवी मुंबई में शिवाजी नगर मतदान केंद्र के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी बरामद हुई है। गाड़ी में कई इंटरनेट राउटर, लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 11:25 AM IST

                                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में क्षेत्रीय दल होंगे मजबूत - VBA

                                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। इस बीच सूबे के अकोला में वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि हमने पहले भविष्यवाणी की थी कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का महाराष्ट्र चुनावों में ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। मुझे लगता है कि भविष्यवाणी सही है। क्षेत्रीय दल मजबूत होंगे।

                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 11:22 AM IST

                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: विनोद तावड़े के खिलाफ इको सिस्टम तैयार किया गया - फडणवीस

                                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैश फॉर वोट और बिटकॉइन विवाद पर जवाब दिया है। अपना वोट डालने के बाद नागुपर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जहां तक विनोद तावड़े से जुड़े विवाद की बात है तो उनके खिलाफ एक इको सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। ये सारे बेबुनियाद और गलत आरोप हैं। इसकी डिटेल में जांच होनी चाहिए और इसका रिपोर्ट सामने आना चाहिए। बिटकॉइन विवाद पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर सुप्रिया सुले कहती है कि उनकी आवाज से छेड़छाड़ की गई है तो AI से इसकी जांच की जा सकती है। इस मामले को एजेंसियों की जांच करनी चाहिए।

                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 11:16 AM IST

                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: मेरे खिलाफ साजिश रची गई है – विनोद तावड़े

                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बुलावे पर मैं होटल गया था। जहां तक पैसे बांटने की बात है, तो जांच करा लीजिए। राहुल गांधी मेरे पास 5 करोड़ रुपए मिलने का सबूत दें। पुलिस को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। मेरे खिलाफ साजिश की गई है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।

                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 11:12 AM IST

                                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी ने डाला वोट

                                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मतदान किया। इसके बाद आहूजा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सारी जनता घर से बाहर निकले और वोट दे। जो भी (सत्ता में) आए वो अच्छे लोग आएं और जनता की सेवा करे।

                                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 11:10 AM IST

                                                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: लोग घर से बाहर निकलें, मतदान करें – सोनू सूद

                                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने विधान सभा चुनाव में मतदान किया। मुंबई के एक मतदान केंद में उन्होंने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्‍होंने कहा कि हर किसी की जिम्मेदारी है कि वो घर से बाहर जाकर वोट करें। यह देश के लिए बहुत ज़रूरी है।

                                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 11:02 AM IST

                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: आपका हर वोट जीवन में खुशियां लाएगा – राहुल गांधी

                                                                                                                              Maharashtra chunav 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोटिंग करने की अपील की है। गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए वोट अवश्य डालें। राहुल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी को दिया आपका हर वोट आपकी नौकरियों और प्रोजेक्ट्स की चोरी को रोकेगा, किसानों को फसलों का सही दाम दिलाएगा। 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि आएगी।

                                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 10:57 AM IST

                                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: 93 साल की अरुणा चितले ने डाला वोट, इमरजेंसी के दौरान जेल में रहीं

                                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: इमरजेंसी के दौरान एक महीने जेल में रह चुकीं नागपुर की 93 वर्षीय अरुणा चितले ने नागपुर में वोट डाला। वोट डालने के बाद चितले ने कहा कि वह बुजूर्ग हो सकती हैं, लेकिन बुढ़ापा उनके लिए लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने में कोई रुकावट नहीं है। चितले ने नागपुर शहर के टाउन हॉल इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपनी बहू के साथ मतमदान किया।

                                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 10:50 AM IST

                                                                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डाला वोट

                                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्नी अमृता फडणवीस के साथ मतदान किया। देवेंद्र नागपुर के दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार हैं। वोट डालने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव चल रहा है। महाराष्ट्र में मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाई-बहनों खासकर हमारी लाडकी बहनों से ये अपील करता हूं कि बहुत बड़े पैमाने पर वोट करें। मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र में हम सरकार चुनते हैं और जिसको हम चुनते हैं उसी से हम अपेक्षा रखते हैं। अगर हम सरकार से अपेक्षा करते हैं तो मतदान करना भी बहुत जरूरी है।

                                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 10:40 AM IST

                                                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: महाविकास अघाड़ी बनाएगी सरकार – रितेश देशमुख

                                                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने मतदान किया है। वोट डालने के बाद रितेश ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी अपनी सरकार बनाने जा रही है। मेरे दोनों भाई जीतने जा रहे हैं। चुनावी कैंपेन में हिस्सा लेते हुए उन्होंने अपने भाई और कांग्रेस उम्मीदवार धीरज देशमुख के लिए वोट मांगा था।

                                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: फिल्म निर्माता सुभाष घई ने किया मतदान, दिया यह बयान

                                                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: वरिष्ठ फिल्म निर्माता सुभाष घई ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद घई ने कहा कि मैं सभी से वोट देने की अपील करना चाहूंगा, यह हमारा अधिकार और कर्तव्य है। वे जिसे भी वोट दें, लेकिन वोट दें। मेरा मुख्य मुद्दा शिक्षा है। मैं ऐसे उम्मीदवार को वोट दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास और बच्चों के कल्याण की बात करता हो। मैं लोगों से कहूंगा कि वे टालमटोल न करें। फिर आपको सोशल मीडिया पर जाने (लिखने) का अधिकार नहीं रहेगा। अपने राज्य महाराष्ट्र को धोखा न दें, कुछ समय के लिए बाहर आएं।

                                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: सभी लोग मतदान करें – जेनेलिया डिसूजा

                                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने मतदान किया। वोट डालने के बाद अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा कि हर किसी को वोट डालने का अधिकार है। लोगों को बाहर आकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आज एक महत्वपूर्ण दिन है, आप एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

                                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 10:24 AM IST

                                                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में किया मतदान

                                                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: मुंबई में विधान सभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाना कतार में लग गए हैँ। नेता, राजनेता, अभिनेता सभी मतदान करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसबीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में अपना वोट डाला।

                                                                                                                                          इसके बाद गोयल ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद फिर एक बार भारत और महाराष्ट्र का भाग्य तय करने का दिन आ गया है। आज सुबह से ही मैं देख रहा था कि लोग किस प्रकार से उत्तर मुंबई में मतदान कर रहे हैं।

                                                                                                                                          मुझे खुशी है कि लोग भारी संख्या में बाहर आए हैं और मतदान कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस बार बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को भी परेशानी नहीं हो रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार 60 फीसदी से अधिक वोटिंग होगी। ये वोट मात्र वोट नहीं है। हमारे आने वाले 5 साल के भविष्य आप शिल्पकार बनने वाले हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप अवश्य वोट डालने जाएं।

                                                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 10:21 AM IST

                                                                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: नागुपर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डाला वोट

                                                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में 288 सीटों पर विधान सभा के चुनाव हो रहे हैँ। सभी दिग्गज नेता वोटिंग कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद गडकरी ने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील करता हूं।

                                                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 10:18 AM IST

                                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई के जिला अधिकारी ने डाला वोट

                                                                                                                                              Maharashtra chunav 2024: मुंबई जिला अधिकारी संजय यादव ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज मैंने अपना वोट डाला है। मैं मुंबई और महाराष्ट्र के सभी लोगों से यही अनुरोध करता हूँ कि वे भी अपना वोट डालें।

                                                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 10:13 AM IST

                                                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: मतदान केंद्रों पर लगा VIPs का मेला

                                                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में वीवीआईपी वोट डालने के लिए निकले हैं। इनमें एनसीपी एसपी चीफ शरद पवार, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, जोया अख्तर, जिशान सिद्दीकी, नवाब मलिक, योगेन्द्र पवार, जॉन अब्राहम, अमित ठाकरे, सोनू सूद शामिल हैं। लेकिन सुबह 9 बजे तक वोटिंग की रफ्तार सुस्त नजर आई।

                                                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 10:08 AM IST

                                                                                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: मुंबई सिटी में 6.25% मतदान

                                                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में वोटिंग हो रही है। इसबीच सुबह 9 बजे तक मुंबई सिटी में 6.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। मुंबई के उपनगरीय इलाकों में 7.88 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान राज्य उस्मानाबाद में जिले में हुई है। यहां 4.89 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 10:04 AM IST

                                                                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: नागपुर में EVM खराब

                                                                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र में संत कबीर प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन ठीक होने के बाद एक घंटे की देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं उत्तर नागपुर संसदीय क्षेत्र में कस्तूरबा नगर इलाके में मतदान केंद्र पर ईवीएम बंद हो गई। यहां मतदान प्रक्रिया रुक गई है।

                                                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 9:59 AM IST

                                                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: शरद पवार ने डाला वोट

                                                                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: NCP शरद पवार के चीफ शरद पवार ने अपना वोट डाला। उन्होंने बारामती विधानसभा सीट के मतदान केंद्र पर अपना पर मतदान किया। पवार सुबह करीब 9 बजे वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे।

                                                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 9:57 AM IST

                                                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: मालेगांव-नासिक में EVM में खराबी

                                                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 292 पर ईवीएम मशीन बंद हो गई है। ईवीएम मशीन में इनवैलिड वोट दिखा रहा था। वहीं नासिक के पंचवटी इलाके में सोनुबाई केला मतदान केंद्र के 189 बूथों पर तकनीकी खराबी के चलते 20 मिनट तक मतदान रुका रहा।

                                                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 9:43 AM IST

                                                                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में 6% से ज्यादा मतदान

                                                                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बीच सुबह 9 बजे तक 6.61 फीसदी वोटिंग हुई है। सूबे में वोटिंग की रफ्तार काफी सुस्त नजर आ रही है। वहीं मुंबई सबर्अबन में 7.88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। मुंबई सिटी में 6.25 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान गढ़चिरौली में हुआ है। यहां 12.33 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

                                                                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 9:38 AM IST

                                                                                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के अकोला में EVM बंद

                                                                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव हो रहे हैं। इस बीच कुछ जगह वोटिंग मशीन में खराबी की शिकायत मिली है। अकोला बी. आर हाई स्कूल में वोटिंग मशीन बंद हो गई है। वोटिंग मशीन सुबह 7 बजे से बंद है। मतदान शुरू हुए डेढ़ घंटा हो गया, लेकिन मतदान शुरू नहीं हुआ, इसलिए मतदाताओं में काफी गुस्सा है।

                                                                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 9:35 AM IST

                                                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: राज ठाकरे के बेटे ने डाला वोट

                                                                                                                                                              Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने माहिम विधानसभा सीट पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रत्याशी के तौर पर मैं अच्छे वोटों से जीतूंगा। मेरी अपील है कि लोग बाहर निकलें और वोट डालें।

                                                                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 9:26 AM IST

                                                                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: नवाब मलिक ने डाला, मतदाताओं से की यह अपील

                                                                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने मतदान किया। इसके बाद मलिक ने वोटिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मेरा परिवार भी मतदान कर रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि लोग बाहर निकलें और मतदान करें।

                                                                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                                                                                                                  Maharashtra Election 2024 Live: ठाणे में सीएम एकनाथ शिंदे के सामने एकनाथ दिखे का मुकाबला

                                                                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र ठाणे जिले में आने वाली कोपरी-पचपखड़ी सीट से सीएम एकनाथ शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं। इस जिले को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। शिंदे 2004 में पहली बार ठाणे सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद पिछले तीन चुनाव कोपरी-पचपखड़ी सीट से 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाकर जीत रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें करीब सवा लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के संजय पांडुरंग ने सिर्फ 24,197 वोट पाए थे।

                                                                                                                                                                  हालांकि, इस बार मुकाबला शिवसेना बनाम शिवसेना का है। पार्टी में टूट के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। उद्धव गुट ने शिंदे के खिलाफ उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को मैदान में उतारा है। आनंद को ‘ठाणे का ठाकरे’ कहा जाता था। उनके देहांत के 21 साल बाद भी ठाणे के शिवसैनिकों में उनका काफी सम्मान है।

                                                                                                                                                                  लोकसभा चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। पार्टी ने सिर्फ 7 सीटें जीती थीं, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 9 सीटें मिली थीं। इसके बाद कहा गया कि महाराष्ट्र के लोगों ने उद्धव गुट को असली शिवसेना माना है। अब विधानसभा चुनाव के बाद यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि आम मराठी मानुष बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का वारिस किसे मानता है।

                                                                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: बारामती सीट पर पवार परिवार का गढ़

                                                                                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार पवार परिवार के भीतर मुकाबला है। इस सीट से अजित पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार उतरे हैं। अब देखना ये है कि जनता चाचा को चुनती है या भतीजे को। बता दें कि अजित पवार साल 1991 से लगातार सात बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। अजित पवार को बारामती में अजेय माना जाता है। 2019 में उन्होंने 83.24% वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी। वहीं युगेंद्र पवार अब शरद पवार के मार्गदर्शन में राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनके पोते युगेंद्र को युवा वोटरों और पारिवारिक प्रभाव का फायदा मिल सकता है।

                                                                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: सुप्रिया सुले ने डाला वोट

                                                                                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: NCP शरद पवार पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने बारामती विधानसभा में परिवार के साथ वोट डाला। यहां अजित पवार के खिलाफ पार्टी ने युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है। वहीं बारामती विधानसभा सीट से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा कि पीढ़ी बदलनी चाहिए और नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। आज हमारे देश में 60 फीसदी लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। नई पीढ़ी को आगे आना होगा। एक युवा नेतृत्व भी तैयार होना चाहिए।

                                                                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: सीएम शिंदे 1.5 लाख वोटों से जीतेंगे – प्रकाश शिंदे

                                                                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के भाई प्रकाश संभाजी शिंदे ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे मतदान करें। मुख्यमंत्री शिंदे ने महाराष्ट्र में बहुत काम किया है। राज्य के लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लोकसभा चुनावों में शिवसेना का स्ट्राइक रेट अच्छा था। इस बार भी शिवसेना का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक होगा। मुझे उम्मीद है कि उन्हें कम से कम 1.5 लाख वोटों की बढ़त मिलेगी।

                                                                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट

                                                                                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: मुंबई में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपना वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी साथ में रहीं। उन्होंने ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद अपनी उंगलियों पर स्याही के निशान दिखाए। उन्होंने लोगों से खूब वोट करने की अपील की है।

                                                                                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                                                                                                                            Maharashtra Election 2024 Live: UP के पूर्व राज्यपाल ने मुंबई में डाला वोट

                                                                                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक ने मुंबई में वोट डाला। इसके बाद नाइक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हर चुनाव में अपना वोट डालता हूं। पिछले कुछ महीनों के माहौल को देखते हुए मुझे लगता है कि बीजेपी की विद्या ठाकुर यहां से जीत हासिल करेंगी।

                                                                                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की भरमार

                                                                                                                                                                              Maharashtra chunav 2024: महाराष्‍ट्र में विधान सभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। इस बीच आज होने वाले मतदान में 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की भरमार है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्‍ट्र में 100 या इससे ज्‍यादा उम्र के वोटर्स की संख्‍या 47,392 है। अब देखना होगा कि अधिक उम्र की इस बाधा को तोड़कर कितने लोग वोट डालने के लिए मैदान में उतरते हैं।

                                                                                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने अपना वोट डाला। उन्होंने कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सचिवालय जिमखाना स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।

                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: BMC कमिश्नर ने मुंबईकरों से की मतदान की अपील

                                                                                                                                                                                  BMC कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गगरानी ने कहा कि यहां के सभी अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था की है। मतदाता यहां आएं, उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। उन्होंने मुंबई में मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। ये न केवल आपका कर्तव्य है बल्कि आपकी जिम्मेदारी भी है।

                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                                                                                                                                    Maharashtra Election 2024 Live: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मतदान किया। इस बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। दास ने कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है। मैं भारतीय चुनाव आयोग और मुंबई के चुनाव अधिकारियों को बहुत ही सुचारू मतदान के लिए बधाई देना चाहता हूँ। मुझे लगता है कि चुनाव सप्ताह के मध्य में हो रहे हैं इसलिए उम्मीदें हैं कि मतदान प्रतिशत अधिक होगा।

                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: वोटर आईडी से कैसे पता करें वोटिंग सेंटर?

                                                                                                                                                                                      Maharashtra chunav 2024: चुनाव में सभी वोटर्स अपनी वोटर लिस्ट में नाम और जानकारी की जांच ऑनलाइन भी कर सकते हैं। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल यानी NVSP ने इस प्रक्रिया को भी सरल और आसान बना दिया है। इसमें भी NVSP पोर्टल पर ‘सर्च इन इलेक्टोरल रोल’ ऑप्शन का उपयोग करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए नाम, जन्मतिथि, और EPIC नंबर जैसी तमाम डिटेल दर्ज करना होगा। इससे मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की सही जानकारी, केंद्र का पता और बाकी की भी अहम जानकारी मिल जाती है।

                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: अक्षय कुमार ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं। सफाई रखी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।

                                                                                                                                                                                          NOVEMBER 20, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                                                                                                                          Maharashtra Election 2024 Live: एक्टर राजकुमार राव ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                          Maharashtra chunav 2024: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबको वोट देना है। यह बेहद जरूरी है। राव ने कहा कि सभी लोग, कृपया बाहर निकलें और वोट करें। यह मतदान का दिन है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।

                                                                                                                                                                                            NOVEMBER 20, 2024 / 7:49 AM IST

                                                                                                                                                                                            Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने डाला वोट

                                                                                                                                                                                            महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की वोटिंग जारी है। वोटर्स वोटिंग सेंटर में पहुंच रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अपना वोट डाल चुके हैं। उन्होंने मुंबई के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजभवन स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। यहां महायुति ने राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा है। वो भजपा के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला महा विकास अघाड़ी के हीरा देवासी से हैं। देवासी कांग्रेस की पार्टी से चुनाव मैदान में हैं।

                                                                                                                                                                                              NOVEMBER 20, 2024 / 7:41 AM IST

                                                                                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: पहली बार वोट देने वाले वोटर्स कैसे जानें अपना मतदान केंद्र

                                                                                                                                                                                              Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में विधान सभा की वोटिंग जारी है। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले मतदाता अपने मतदान केंद्र की जानकारी ऑनलाइन भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर लॉगिन करना होगा। NVSP पोर्टल पर ‘सर्च इन इलेक्टोरल रोल’ के ऑप्शन पर जाकर वोटर्स अपनी जानकारी डालकर कर अपने मतदान केंद्र का पता लगा सकते हैं। ये सुविधा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए बेहद उपयोगी है। इससे उन्हें उनके मतदान केंद्र की सही जानकारी मिल जाएगी।

                                                                                                                                                                                                NOVEMBER 20, 2024 / 7:33 AM IST

                                                                                                                                                                                                Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में 29% दागी उम्मीदवार

                                                                                                                                                                                                Maharashtra chunav 2024: चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए कुल 4136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने इनमें से 2201 उम्मीदवारों के हलफनामों की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक करीब 29 फीसदी यानी 629 उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं। इनमें से 412 पर हत्या, किडनैपिंग, बलात्कार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 50 उम्मीदवार महिलाओं से जुड़े अपराधों के आरोपी हैं।

                                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 20, 2024 / 7:32 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Maharashtra chunav 2024: अजीत पवार ने बारामती में डाला वोट

                                                                                                                                                                                                  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजीत पवार ने मतदान किया। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। बता दें कि अजीत पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी हैं।

                                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 20, 2024 / 7:24 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Maharashtra chunav 2024: अजीत पवार ने बारामती में डाला वोट

                                                                                                                                                                                                    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजीत पवार ने मतदान किया। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। बता दें कि अजीत पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी हैं।

                                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 20, 2024 / 7:17 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Maharashtra Election 2024 Live: नागपुर में वोट डालने पहुंचे मोहन भागवत

                                                                                                                                                                                                      महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत मतदान कर चुके हैं। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय के पीछे भाऊसाहेब दफ्तरी स्कूल में मोहन भागवत ने वोट डाला। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद मोहन भागवत ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक को इसको करना चाहिए। इसलिए मैं बाकी सब काम बाद में करता हूं। मैं उत्तरांचल में था मैं एक दिन का कार्यक्रम कम करके यहां वोट डालने आया हूं। मतदाताओं को मतदान देना चाहिए वहीं भैयाजी जोशी भी वोट डाल चुके हैं।

                                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 20, 2024 / 7:13 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Maharashtra Election 2024 Live: महाराष्ट्र में किस नेता ने कितनी सभाएं की?

                                                                                                                                                                                                        Maharashtra chunav 2024: चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, योगी आदित्यनाथ सहित और कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 10 चुनावी सभाएं कीं। वहीं शाह ने 16 चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 सभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 72 चुनावी सभाओं में शामिल हुए। फडणवीस ने 64, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 27 और सीएम शिंदे ने सबसे ज्यादा 75 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने 50 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। वहीं, राहुल गांधी ने 7 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 9 और प्रियंका ने 3 सभाएं कीं और 1 रोड शो किया। पटोले ने भी 65 सभाएं की हैं।