Maharashtra Elections 2024: मुंबई में वोटिंग सेंटर पर लगा सितारों का मेला, अक्षय कुमार, राजकुमार राव ने डाला वोट

Maharashtra Election 2024 Voting: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग है। राज्य की 288 सीटों पर जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं सुबह से ही जहां महाराष्ट्र की जनता लाइनों में लगी है वहीं बॉलीवुड के सितारों भी अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव और कबीर खान ने वोट डाले हैं

अपडेटेड Nov 20, 2024 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
बॉलीवुड के सितारों भी अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव और कबीर बेदी ने वोट डाले हैं

Maharashtra Election Voting: महाराष्ट्र चुनाव में बुधवार सुबह वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है और इस चुनावी समर में अपना योगदान देने बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी भारतीय नागरिकता मिलने के बाद विधानसभा में पहला वोट डालते नजर आए हैं। वहीं अक्षय ने वोट डालने के बाद महाराष्ट्र और मुंबई की जनता को अधिक से अधिक मात्रा में वोट डालने की अपील की है।

अक्षय के साथ ही राजकुमार राव और कबीर बेदी ने भी अपना वोट डाला है। वहीं आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। इस मतदान में फरहान अख्तर जैसे सेलेब्स वोट डालने पहुंचे।

 


फरहान ने की वोटिंग की अपील

फरहान अख्तर ने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों से मतदान करने की अपील की है। वीडियो में वह अपने उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते हुए लिखते हैं ‘जाइए मतदान करिए’।

वहीं इनके साथ ही अली फजल और कबीर खान ने भी मतदान किया है। वो पोलिंग बूथ के बाहर अपनी उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते नजर आए। उन्होंने भी वोट डालने के बाद फोटो क्लिक करवाई। इसके साथ ही फिल्ममेकर कबीर खान ने भी सुबह-सुबह मतदान किया।

#WATCH | Filmmaker and actor Farhan Akhtar shows his inked finger after casting his vote for #MaharashtraAssemblyElections2024, at a polling booth in Bandra, Mumbai. pic.twitter.com/R9wyvbphFx

सचिन ने परिवार के साथ डाला वोट

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के साथ वोट किया है। सारा तेंदुलकर को पापा सचिन और मां के साथ पोलिंग बूथ पर जाते देखा गया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सभी नागरिकों से वोट डालने की अपील की है।

 

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने भी डाले वोट

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। वोट डालने के बाद जेनेलिया ने कहा- हर किसी को वोट डालने का अधिकार है। लोगों को बाहर आना चाहिए और अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आज एक महत्वपूर्ण दिन है, आप एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

वहीं बता दें कि एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी महाराष्ट्र चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को समर्थन कर रहे हैं। एक्टर ने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार भी किए हैं।

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 20, 2024 10:55 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।