Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 04, 2023 / 4:31 PM IST

Mizoram Election 2023 Result Highlights: मिजोरम में ZPM को बहुमत, सत्ताधारी MNF की करारी हार, जानिए कांग्रेस और BJP का हाल

Mizoram Election 2023 Result Highlights: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हालिस कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता या तो हार गए हैं या पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जोरमथांगा के आज शाम मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलने की उम्मीद है। जहां वह विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं

Mizoram chunav 2023 Result Live: मिजोरम विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी MNF की करारी हार हुई है। उसके कई मंत्री हार गए हैं। राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम को भी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में नई स्थानीय पार्टी ZPM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ZPM ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ZPM ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। सरकार बनाने

Mizoram Election 2023 Result Highlights: मुख्यमंत्री जोरामथांगा अपनी सीट नहीं बच पाए
Mizoram Election 2023 Result Highlights: मुख्यमंत्री जोरामथांगा अपनी सीट नहीं बच पाए
DECEMBER 04, 2023 / 4:31 PM IST

Mizoram Assembly Election Results 2023 Live: जोरम पीपुल्स मूवमेंट को बहुमत

मिजोरम विधानसभा चुनाव में नई राजनीतिक पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता हार गए हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए ZPM के उम्मीदवार लालदुहोमा (Lalduhoma) अब राज्य की कमान संभालेंगे।

    DECEMBER 04, 2023 / 3:51 PM IST

    Mizoram Election Result 2023 Live: CM जोरमथांगा राज्यपाल को सौंपेंगे अपना इस्तीफा

    अधिकारियों के अनुसार, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के प्रमुख और मुख्यमंत्री जोरमथांगा के आज शाम मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलने की उम्मीद है। जहां वह विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता या तो हार गए हैं या पीछे चल रहे हैं।

      DECEMBER 04, 2023 / 3:18 PM IST

      Mizoram Election Result 2023 Live: 1 सीट पर सिमटी कांग्रेस

      मिजोरम में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब रही है। वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमट गई है। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हालिस कर ली है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता या तो हार गए हैं या पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए ZPM के उम्मीदवार लालदुहोमा अब राज्य की कमान संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिजोरम में दो सीटों पर जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

        DECEMBER 04, 2023 / 2:50 PM IST

        Mizoram Chunav Result 2023 Live: मिजोरम में ZPM बहुमत की ओर अग्रसर! सीएम और डिप्टी सीएम हारे

        मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हालिस कर ली है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 7 सीट पर जीत हासिल कर ली है और वह 3 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता या तो हार गए हैं या पीछे चल रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री जोरामथांगा अपनी सीट नहीं बच पाए। वह आइजोल ईस्ट-1 सीट पर ZPM उम्मीदवार लालथनसांगा से करीब 2101 वोटों के अंतर से हार गए हैं। BJP 2 सीटों पर लीड के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि मिजोरम में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब रही है। वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमट गई है।

          DECEMBER 04, 2023 / 2:13 PM IST

          Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: बीजेपी ने मिजोरम में भी जीतीं दो सीटें

          राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रंचड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी को मिजोरम से भी अच्छी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग के अनुसार, BJP ने मिजोरम में पालक और सैहा विधानसभा क्षेत्र जीत लिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार के ह्रामो ने पलक विधानसभा क्षेत्र में अपने MNF प्रतिद्वंद्वी के टी रोखाव को 1,241 वोटों से हराया। हरामो को 6,064 वोट मिले जबकि रोखाव को 4,823 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार आईपी जूनियर को 3,729 वोट मिले, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उम्मीदवार के रॉबिन्सन को 1,378 वोट मिले।

            DECEMBER 04, 2023 / 1:54 PM IST

            Mizoram Election Result 2023 Live: स्वास्थ्य मंत्री आर. लालथंगलियाना की हार

            मिजोरम विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। सोमवार सुबह से जारी जारी मतगणना के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना साउथ तुईपुई सीट से बहुमत की तरफ बढ़ रही जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से हार गए है। लालपेखलुआ को कुल 5,468 वोट मिले, जबकि लालथंगलियाना को 5,333 मत मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा रहे, जिन्हें 2,958 वोट मिले हैं।

              DECEMBER 04, 2023 / 1:36 PM IST

              Mizoram Assembly Elections 2023 Results: मिजोरम में ZPM ने 21 सीटों पर हासिल की जीत

              मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, ZPM (Zoram People’s Movement) 21 सीटें जीत चुकी है और 6 पर आगे चल रही है। जबकि सत्ताधारी MNF (Mizo National Front) ने 7 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे चल रही है।

                DECEMBER 04, 2023 / 1:22 PM IST

                Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: BJP को मोदी मैजिक पर भरोसा

                मिजोरम में बीजेपी को साल 2018 में एक सीट पर जीत मिली थी। एक विधायक से शुरूआत करने वाली बीजेपी स्थापित करने में पार्टी को कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है। राज्य के दो सीनियर नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। जिससे बीजेपी को अपनी सीटें बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दो सीनियर विधायक लालरिनलियाना सेलो (Lalrinliana Sailo) और के बेइचुआ (K Beichhua) ने MBF छोड़कर बीजेपी मे शामिल हुए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वनलालमुआका (Vanlalhmuaka) ने मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से विकास के लिए खूब फंड आ रहा है। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण आखिरी छोर तक नहीं पहुंच पाता है। वनलालमुआका ने कहा कि यहां सबसे पहले भ्रष्टाचार को रोकना बेहद जरूरी है। राज्य कर्ज के बोझ में दबा हुआ है।

                  DECEMBER 04, 2023 / 1:12 PM IST

                  Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM को उम्मीद, पूर्ण बहुमत में होगी सरकार

                  ZPM के उपाध्यक्ष डॉ केनेथ चवांगलियाना ने कहा कि पूर्ण बहुमत में सरकार बनने वाली है। जीत के बाद हमारी प्राथमिकता खेती, खाद्यान्न उगाने में आत्मनिर्भर बनने और बिजली और संचार को बढ़ाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ राज्य के युवाओं की समस्याओं को भी सुलझाना होगा। ZPM का कहना है कि राज्य में बदलाव की जरूरत है। जनता भी बदलाव चाहती है। तभी हमें जनादेश मिला है।

                    DECEMBER 04, 2023 / 12:56 PM IST

                    Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: BJP को मिली जीत

                    भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार K Hrahmo ने पलक विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने MNF के नेता K T Rokhaw को 1,241 वोटों हरा दिया है। राज्य में ZPM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सत्ता पर काबिज MNF हार के करीब पहुंच चुकी है। उसके कई दिग्गज नेता, सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री हार चुके हैं।

                      DECEMBER 04, 2023 / 12:41 PM IST

                      Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM चीफ लालदुहोमा जल्द राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

                      मिजोरम में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। MNF के कई दिग्गज नेता का हार गए हैं। नई स्थानीय पार्टी ZPM ने सत्ता पर काबिज MNF को पटखनी देने की तैयारी में है। इस बीच ZPM के चीफ सीएम के संभावित उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा है कि वो जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि हम कल या परसों (5 दिसंबर या 6 दिसंबर 2023) राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा। उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम इन दिनों वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। मौजूदा सरकार से हमें यही विरासत में मिलने वाला है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि राज्य की आर्थिक सेहत में सुधार हो।

                        DECEMBER 04, 2023 / 12:35 PM IST

                        Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM को 10 सीटों पर मिली जीत, ये दिग्गज हैं पीछे

                        मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम का जलवा देखने को मिल रहा है। उसने अब तक 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि 16 सीटों पर अभी वह आगे चल रही है। MNF ने एक सीट पर जीत हासिल की है। जबकि वह 10 सीटों पर लीड कर रही है। राज्य के सीएम जोरमथांगा हार चुके हैं। जेडपीएम के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा अपने गृह क्षेत्र सेरछिप सीट पर आगे चल रहे हैं। मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता का आइजोल पश्चिम-3 से पीछे चल रहे हैं।

                          DECEMBER 04, 2023 / 12:14 PM IST

                          Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री हारे

                          आइजोल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा सीएम और एमएनएफ उम्मीदवार जोरमथांगा को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जेडपीएम के लालथनसांगा ने मात दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना दक्षिण तुइपुई सीट से हार गए हैं। उन्हें ZPM के लालपेखलुआ ने हरा दिया है।

                            DECEMBER 04, 2023 / 12:07 PM IST

                            Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: राज्य के सीएम चल रहे हैं पीछे

                            मिजोरम के सीएम और एमएनएफ के चीफ जोरमथंगा 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनकी हार भी तय मानी जा रही है। मिजोरम के डिप्टी सीएम पहले ही हार चुके हैं। एमएनएफ के दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। समर्थक और कार्यकर्ता मायूस हैं। वहीं जेडपीएफ के दफ्तर में भीड़ जुट रही है। जश्न का माहौल है।

                              DECEMBER 04, 2023 / 11:51 AM IST

                              Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस को मिजोरम में बड़ा झटका

                              मिजोरम में वोटों की गिनती जारी है। अबी तक के आए रुझानों में जेडपीएम 26 सीटों पर आगे है। एमएनएफ 10 सीटों पर और बीजेपी 3 सीटों पर लीड कर रही है। पिछली बार से इस बार कांग्रेस की सीटें कम होने की संभावना है। इसकी वजह ये है कि कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर लीड कर रही है। जेडपीएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सेरछिप में जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

                                DECEMBER 04, 2023 / 11:42 AM IST

                                Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM को 9 सीटों पर मिली जीत

                                जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने अब तक नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि MNF ने ममित विधानसभा सीट से अपनी पहली जीत के साथ अपना खाता खोला है। फिलहाल MNF 9 सीटों पर आगे चल रही है।

                                  DECEMBER 04, 2023 / 11:23 AM IST

                                  Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM चीफ लालदुहोमा राजनीति में नए नहीं हैं

                                  ZPM नेता लालदुहोमा राजनीति के कोई नए खिलाड़ी नहीं है। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी रह चुके हैं। सन 1984 में आईपीएस की सर्विस से रिटायर हुए थे। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। वो 1988 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दल-बदल विरोधी कानून (anti-defection law) के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले सांसद भी थे। ZPM के गठन से पहले वो साल 2003 में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी से विधायक चुने गए थे। मिजोरम में ZPM सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। सभी प्रत्याशियों को आइजोल पहुंचने के लिए कहा गया है।

                                    DECEMBER 04, 2023 / 11:06 AM IST

                                    Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: आईजोल वेस्ट-2 से ZPM को मिली जीत

                                    आईजोल वेस्ट-2 सीट से ZPM के लालनघिंगलोवा हमार को 4819 वोटों से जीत मिली है। इस तरह जेडपीएम अभी तक दो सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा कि मुझे मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर आश्चर्य नहीं है। मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी। हम सरकार बनाने जा रहे हैं। नतीजे पूरे आने के बाद हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

                                      DECEMBER 04, 2023 / 10:49 AM IST

                                      Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM 24, MNF 10 सीट पर आगे

                                      मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जारी मतगणना में ZPM 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि MNF 10 सीट पर आगे चल रही है। मिजोरम के डिप्टी सीएम तावंलुइया को तुइचांग में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली है। पूर्वोंत्तर के राज्यों में बीजेपी को अपनी पैठ बनाने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी यहां गैर-ईसाई (non-Christian) अल्पसंख्यक समुदायों पर अपना फोकस बढ़ा रही है।

                                        DECEMBER 04, 2023 / 10:30 AM IST

                                        Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: ZPM के उम्मीदवार की जीत

                                        मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM के उम्मीदवार डब्लू चुआनवामा को तुईचांग विधानसभा सीट से जीत मिली है। उन्होंने दो राउंड वोटों की गिनती के बाद 909 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने डिप्टी सीएम तावंलुइया को हरा दिया है। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावलुइया को 6,079 वोट मिले, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 वोट मिले।

                                          DECEMBER 04, 2023 / 10:21 AM IST

                                          Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: जोरमथंगा चल रहे हैं पीछे

                                          मिजोरम के सीएम और MF नेता जोरमथंगा 640 मतों से लालथनसांगा से पीछे चल रहे हैं। ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा सेरछिप से कुल 1992 मतों से आगे चल रहे हैं। ZPM 26 सीटों पर लीड कर रही है। MNF महज 9 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के हाथ 2 सीटों आती नजर आ रही हैं। BJP 3 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है अगर रुझान ऐसे ही रहे तो मिजोरम में ZPM क्लीन स्पीप कर सकती है।

                                            DECEMBER 04, 2023 / 10:07 AM IST

                                            Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: MNF के इन उम्मीदवारों ने बनाई बढ़त

                                            ममित- एच लालजिरलियाना (2503 वोट से आगे)

                                            लेंगटेंग - एल थंगमाविया (2679 वोट से आगे)

                                            तुइचांग - ताव्लुइया (3328 वोट से आगे)

                                            पूर्वी तुइपुई - रामथनमाविया (1559 वोट से आगे)

                                            लुंगलेई पश्चिम - सी लालरिनसांगा (648 वोट से आगे)

                                            वेस्ट तुइपुई - प्रोवा चकमा (2255 वोट से आगे)

                                              DECEMBER 04, 2023 / 9:50 AM IST

                                              Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: सुबह 9.30 तक का ये है रुझान

                                              मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। अब तक सामने आए रुझानों में ZPM सबसे आगे है। वो 18 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत की 21 सीटों से वह ज्यादा दूर नहीं है। दूसरे नंबर पर MNF 13 सीटों पर लीड कर रही है। बीजेपी और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे चल रही है।

                                                DECEMBER 04, 2023 / 9:41 AM IST

                                                Mizoram Elections Result 2023 Live: साल 2018 का हाल

                                                मिजोरम में साल 2018 में MNF ने 26 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एक साल पहले गठित हुई नई क्षेत्रीय पार्टी ZPM ने 8 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी। भाजपा ने ईसाई बाहुल राज्य में पहली बार एक सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोला था। इसके बाद हुए उपचुनावों में MNF ने दो और सीटें जीती थीं।

                                                  DECEMBER 04, 2023 / 9:34 AM IST

                                                  Mizoram Assembly Election 2023 Live: पोस्टल बैलेट की गिनती हुई पूरी

                                                  मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। अब EVM मशीन के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

                                                    DECEMBER 04, 2023 / 9:30 AM IST

                                                    Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: मिजोरम में BJP बड़ी खिलाड़ी नहीं

                                                    मिजोरम पूर्वोत्तर के उन कुछ राज्यों में से एक है। जहां भाजपा अभी तक प्रमुख खिलाड़ी नहीं है। केंद्र में सत्तारूढ़ एमएनएफ एनडीए का हिस्सा है। राज्य के सीएम जोरमथांगा ने कहा कि उनकी पार्टी का राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी।

                                                      DECEMBER 04, 2023 / 9:16 AM IST

                                                      Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: रुझानों में ZPM बहुमत के करीब

                                                      मिजोरम में जेडपीएम और एमएनएफ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने बहुमत के करीब पहुंच गई है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट से काफी आगे निकल गई है। मिजोरम की 40 सीटों में से 24 के रुझान सामने आए हैं। 8 सीटों पर एमएनएफ लीड कर रही है। 11 सीटों पर जेडपीएम है। कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 1 सीट पर आगे है।

                                                        DECEMBER 04, 2023 / 9:02 AM IST

                                                        Mizoram Assembly Election Results 2023 LIVE: जानिए कौन हैं ZPM चीफ लालदुहोमा

                                                        मिजोरम में एग्जिट पोल में ZPM को सबसे ज्यादा सीटें जीतने की संभावना जताई गई है। जेडपीएम के अध्यक्ष लालदुहोमा मिज़ोरम के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। वो इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी रह चुके हैं। उन्होने नॉर्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी से बीए किया है। साल 1984 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। एक स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, 1972 से 1977 तक लालदुहोमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के प्रधान सहायक के तौर पर काम किया था। पुलिस अधिकारी के तौर पर उनकी उपलब्धियां सामाचार पत्रों की सुर्खियां बनने लगी थीं। 1 पुलिस उपायुक्त के रूप में विशेष पदोन्नति दी गई थी।

                                                          DECEMBER 04, 2023 / 8:41 AM IST

                                                          Mizoram Elections Result 2023 Live: रुझानों में सबसे आगे ZPM

                                                          मिजोरम में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। मिजोरम के शुरुआती रुझानों में ZPM 5 सीटों पर आगे है, जबकि MNF चार सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त मिली हुई है। MNF और ZPM में कांटे की नजर आ रही है। एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

                                                            DECEMBER 04, 2023 / 8:24 AM IST

                                                            Mizoram Election Results 2023 LIVE: किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार मैदान में उतारे?

                                                            MNF, ZPM और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि बीजेपी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। बीजेपी ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। खासकर जहां रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय मतदाताओं की पर्याप्त संख्या है।

                                                              DECEMBER 04, 2023 / 8:18 AM IST

                                                              Mizoram Elections Result 2023 Live: वोटों की गिनती जारी

                                                              मिजोरम में वोटों की गिनती के लिए 2,750 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। डाक मतपत्रों की गिनती के साथ गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे। इस बार राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में बनाए गए 13 मतगणना केंद्रों पर वोट गिने जा रहे हैं। इसमें से 3 मतगणना केंद्र राजधानी आइजोल में हैं। बाकी के 10 अन्य विधानसभाओं में बनाए गए हैं।

                                                                DECEMBER 04, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                Mizoram Election Results 2023 LIVE: MNF, ZPM, BJP और कांग्रेस के बीच लड़ाई?

                                                                मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है। इसके बाद सबकी नजरें मिजोरम में टिकी हुई हैं। पूर्वोत्तर राज्य में चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं। इनमें सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), कांग्रेस और बीजेपी शामिल हैं।

                                                                  DECEMBER 04, 2023 / 7:59 AM IST

                                                                  नमस्कार

                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।